यूसुफ पठान LIVE चैट में बोले, जब उनको मिली टी20 डेब्यू की खबर, तो हो गए थे काफी नर्वस
Advertisement
यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान अपने करियर को लेकर बात की. लाइव चैट के दौरान फैन्स के द्वारा पूछे गए सवाल पर यूसुफ ने दिल से उसका जवाब दिया है
यूसुफ पठान अपने डेब्यू के समय काफी नर्वस हो गए थे
हाईलाइट्स
- यूसुफ पठान ने अपने डेब्यू टी-20 मैच को किया याद
- यूसुफ पठान बोले- टी-20 में डेब्यू की खबर सुनकर नर्वस हो गए थे
- युवराज सिंह ने पहली बार उन्हें डेब्यू की खबर दी थी
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान अपने करियर को लेकर बात की. लाइव चैट के दौरान फैन्स के द्वारा पूछे गए सवाल पर यूसुफ ने दिल से उसका जवाब दिया है. लाइव सत्र के दौरान यूसुफ ने अपने मनपसंद कप्तान को लेकर बात की और कहा कि शेन वार्न और गंभीर उनके फेवरेट कप्तान रहे हैं. इसके साथ- साथ यूसुफ पठान ने 2007 टी-20 वर्ल्डकप फाइनल को लेकर कहा कि, उन्हें फाइनल मैच खेलना है इसकी जानकारी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने पहले दी थी. जब मुझे यह पता चला तो मैं काफी नर्वस हो गया था. यूसुफ ने कहा कि मैं उस समय जिम कर रहा था, तो युवी उनके पास आए और मुझे मेरे डेब्यू मैच के बारे में जानकारी दी. युवी ने मुझसे कहा कि जिम में क्या कर रहे हो, तुम फाइनल मैच खेल रहे हो.
Topics mentioned in this article
Get the latest updates on Olympics 2020, Olympics 2020 Medal Tally, Live Cricket Score . Like us on Facebook or follow us on Twitter for more sports updates. You can also download the NDTV Cricket app for Android or iOS.