विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2022

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज और भारत के बीच वार्नर पार्क , बेसेटेरे , सेंट किट्स में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
वेस्ट इंडीज बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) 1 रन|

14.5 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

14.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|

हार्दिक पंड्या अगले बल्लेबाज़| 33 गेंदों पर 30 रनों की दरकार...

14.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका!!! सेट बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे| डोमिनिक ड्रेक्स के हाथ लगी पहली सफ़लता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गए स्काई| गेंद और बल्ले का सही ताल मेल नहीं हो सका और टॉप एज लेकर बॉल गई सीधा हवा में फाइन लेग बाउंड्री की ओर| फील्डर वहां मौजूद अल्जारी जोसफ जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 135/2 भारत, जीत के लिए 33 गेंदों पर 30 रनों की दरकार| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: WICKET! Suryakumar Yadav c Alzarri Joseph b Dominic Drakes 76 (44b, 8x4, 4x6). IND 135/2 (14.3 Ov). Target: 165; RRR: 5.45

14.2 ओवर (4 रन) चौका! स्काई स्पेशल!! इसी वजह से इन्हें मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है| जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जोड़ लिया| कमाल का है ये बल्लेबाज़| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Dominic Drakes. IND 137/1 (14.2 Ov). Target: 165; RRR: 4.94

14.1 ओवर (1 रन) एक आसन सा सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई अकील के एक महंगे ओवर की समाप्ति| मिस विकेट की दिशा में इस गेंद को हीव तो किया लेकिन संपर्क सही नहीं हो सका इस वजह से एक ही रन मिला| 36 गेंदों पर 35 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आया| स्काई ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

13.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

13.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

13.2 ओवर (6 रन) छक्का! फ्री हिट गेंद का पूरा फायदा पन्त ने उठाया| सामने की तरफ पुल शॉट खेल दिया और छह रन बटोर लिए| बल्लेबाज़ से दूर रखने का प्रयास था उसी चक्कर में छोटी गेंद डाल बैठे थे अकील| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: It's a SIX! Rishabh Pant hits Akeal Hosein. IND 127/1 (13.2 Ov). Target: 165; RRR: 5.70

13.2 ओवर (2 रन) ओह!! ये तो नो बॉल थी| ओवरस्टेप कर बैठे अकील| इस गेंद पर समझदारी के साथ बैक फुट से मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया| अब फ्री हिट होगी अगली गेंद और पन्त स्ट्राइक पर होंगे|

13.1 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| बोलर अकील ने उसे खुद रोक दिया|

12.6 ओवर (4 रन) चौका! कड़क पुल शॉट और चार रनों के लिए चली गई गेंद| पन्त के खिलाफ़ छोटी गेंदों का कोई फायदा नहीं होता| वो उसे पुल कर ही देते हैं जैसे इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला और गैप से चार रन बटोर लिया| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Rishabh Pant hits Obed McCoy for a 4! IND 119/1 (13.0 Ov). Target: 165; RRR: 6.57

12.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|

12.4 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी भारत और पन्त के खाते में जाती हुई| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया और गैप से दो रन हासिल किया|

12.4 ओवर (1 रन) वाइड! ओबेड भी नर्वसा गए और वाइड दे बैठे, इन्सान हैं भाई, दबाव में ये भी आ सकते हैं|

12.3 ओवर (2 रन) लो फुल टॉस गेंद को पन्त ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर जबतक भागते हुए गेंद पर आते इस बीच बल्लेबाजों ने दो रन पूरे कर लिए|

12.2 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

12.1 ओवर (1 रन) कोण से बाहर निकलती गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ स्काई ने प्लेस किया और फील्डर के आगे से रन भाग लिया|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

11.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

11.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! एक और दिशाहीन गेंद डाल दी अकील ने यहाँ पर!!! काफ़ी बाहर ऑफ स्टंप के कर बैठे गेंदबाज़| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|

11.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

11.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

ऋषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

11.3 ओवर (0 रन) आउट!! स्टंप!! अकील हुसैन ने विंडीज़ टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू| 24 रन बनाकर अय्यर लौटे पवेलियन| क्या यहाँ से मुकाबला पलट पायेगा? कहना काफी मुश्किल होगा| इस गेंद पर अय्यर आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए और टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए| गेंद कीपर थोमस को दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने उसे लपकते हुए श्रेयस को स्टम्प कर दिया| क्रीज़ के काफी बाहर आ चुके थे अय्यर इस वजह से वापिस लौटने का भी मौका उनके पास नहीं था| 105/1 भारत, लक्ष्य से 60 रन दूर| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: WICKET! Shreyas Iyer st Devon Thomas b Akeal Hosein 24 (27b, 2x4, 0x6). IND 105/1 (11.3 Ov). Target: 165; RRR: 7.06

11.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

11.1 ओवर (0 रन) इस गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

10.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ स्काई यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल को स्टीयर करने गए थे और बीट हुए थे बल्लेबाज़|

10.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

10.3 ओवर (4 रन) चौका! क्लासिकल शॉट अय्यर द्वारा यहाँ पर देखने को मिला| ये इस खिलाड़ी का अंदाज़ है| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Shreyas Iyer hits Dominic Drakes for a 4! IND 102/0 (10.3 Ov). Target: 165; RRR: 6.63

10.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

10.1 ओवर (1 रन) सिंगल इस गेंद पर आता हुआ| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए एक रन लिया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: