वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज और भारत के बीच वार्नर पार्क , बेसेटेरे , सेंट किट्स में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 108/2 वेस्ट इंडीज़|

14.5 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|


शिमरन हेटमायर अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आयेंगे...

14.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मेज़बान टीम को लगा दूसरा झटका!!! भुवनेश्वर कुमार के हाथ लगी पहली विकेट| निकोलस पूरन 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे| 50 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर की ओर हवा में गई| विकटों के पीछे खड़े ऋषभ पंत ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 107/2 वेस्टइंडीज़| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: WICKET! Nicholas Pooran c Rishabh Pant b Bhuvneshwar Kumar 22 (23b, 2x4, 1x6). WI 107/2 (14.4 Ov). CRR: 7.3

14.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

14.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी होती हुई!!! मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| बल्लेबाजों ने इसी बीच दो रन भागकर पूरा कर लिया|

14.1 ओवर (6 रन) छक्का! लॉन्ग ऑन फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई ये गेंद और छह रन दे गई| अगर हल्का सा नीचे होती तो फील्डर उसे कैच कर लेते| छोटी डाली गेंद पर शॉट लगाया सामने की तरफ| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: It's a SIX! Nicholas Pooran hits Bhuvneshwar Kumar. WI 105/1 (14.1 Ov). CRR: 7.41

भुवि [2.0-0-16-0] को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...

13.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

13.5 ओवर (4 रन) चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! बैक टू बैक बाउंड्री मेयर्स के बल्ले से आती हुई!!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर शॉट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Kyle Mayers hits Avesh Khan for a 4! WI 99/1 (13.5 Ov). CRR: 7.16

13.4 ओवर (4 रन) चौका!!! काईल मेयर्स काफी ख़तरनाक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं यहाँ पर!! एक और बाउंड्री उनके बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर गाइड किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Kyle Mayers hits Avesh Khan for a 4! WI 95/1 (13.4 Ov). CRR: 6.95

13.3 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

13.2 ओवर (4 रन) चौका!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर जगह बनाकर शॉट लगाया!! गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Nicholas Pooran hits Avesh Khan for a 4! WI 90/1 (13.2 Ov). CRR: 6.75

13.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर सिंगल ले लिया|

13.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| कार्तिक फील्डर के रूप में वहां पर मौजूद था जिन्होंने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए गेंद को रोका लेकिन तबतक बल्लेबाजों ने सिंगल चुरा लिया था| 84/1 वेस्ट इंडीज़|

12.5 ओवर (0 रन) इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

12.4 ओवर (0 रन) एक अहम डॉट बॉल यहाँ पर देखने को मिली सिक्स के बाद| कोई रन नहीं हुआ|

12.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ काईल मेयर्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया!!! शानदार पारी एक दफ़ा फिर से मेयर्स अपनी टीम के लिए खेलते हुए| शॉर्टपिच गेंद पर बड़ा शॉट लगाया मिड विकेट की ओर| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: FIFTY! Kyle Mayers completes 51 (38b, 5x4, 3x6). WI 83/1 (12.3 Ovs). CRR: 6.64

12.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी

12.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधा पैड्स को जा लगी|

11.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स से लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने लेग बाई के रूप में एक रन लिया|

11.5 ओवर (4 रन) चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| कुछ इस तरह की बाउंड्री की बल्लेबाज़ी टीम को काफी दरकार| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Kyle Mayers hits Hardik Pandya for a 4! WI 76/1 (11.5 Ov). CRR: 6.42

11.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

11.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

11.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

11.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

10.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

10.4 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

10.3 ओवर (4 रन) चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की| वेस्ट इंडीज vs भारत: 3rd T20I: Nicholas Pooran hits Ravichandran Ashwin for a 4! WI 70/1 (10.3 Ov). CRR: 6.67

10.2 ओवर (0 रन) अच्छा प्रयास रोहित शर्मा द्वारा देखने को मिला!! अगर गेंद थोड़ा देर और हवा में रहती को कैच लपक लेते शर्मा जी यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं मिल सका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर बॉल फील्डर के हाथ में गई| एक रन मिल गया|

मैच रिपोर्ट