वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज और भारत के बीच वार्नर पार्क , बेसेटेरे , सेंट किट्स में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति जहाँ से छह गेंदों पर छह सिंगल्स आये| इस बार बैक फुट से मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया गया| 75/4 भारत|

9.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से पैरों पर डाली गई थी गेंद जिसे लेग साइड पर टहलाया और सिंगल हासिल किया|


9.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

9.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

9.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

9.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| सीधे बल्ले से सामने की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|

8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| 69/4 भारत|

8.5 ओवर (1 रन) एक और समझदारी भरा सिंगल ले लिया गया यहाँ पर| गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| क्रीज़ पर समय लेकर खेला जा रहा बल्लेबाजों द्वारा जो कि सही सोच है|

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

8.1 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खींचकर गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|

7.5 ओवर (1 रन) इस बार भी हलके हाथों से बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|

7.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|

7.1 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन ले लिया|

6.5 ओवर (1 रन) हवा में फिर से गेंद लेकिन नो मैन लैंड में जा गिरी!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां तक पहुँच नहीं पाए| एक रन मिल गया|

6.4 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

रवींद्र जडेजा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

6.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट ओडीयन स्मिथ बोल्ड अकील हुसैन| 24 रनों पर पन्त की पारी का भी हो गया अंत| बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में एक मिसटाइम शॉट खेल बैठे और अपना विकेट गंवा दिया| पाले में तो थी गेंद और उसे लेग साइड पर हीव भी किया था| ऐसा लग गया था कि बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और मिड विकेट की तरफ हवा में गई| फील्डर वहां तैनात जिन्होंने बॉल को जज करते हुए कैच लपक लिया| आउट होने के बाद पन्त अपना बल्ला चेक करते हुए दिखे मानो खुद से कह रहे हों कि यार ये तो पार हो जानी चाहिए थी| 61/4 भारत| वेस्ट इंडीज vs भारत: 2nd T20I: WICKET! Rishabh Pant c Odean Smith b Akeal Hosein 24 (12b, 1x4, 2x6). IND 61/4 (6.3 Ov). CRR: 9.38

6.2 ओवर (4 रन) चौका! एक बढ़िया स्वीप शॉट फाइन लेग की दिशा में खेला गया और गैप हासिल करते हुए चौका बटोर लिया| इस बार पैड्स की गेंद को फील्डर के ऊपर से खेल दिया चतुराई दिखाते हुए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 2nd T20I: Rishabh Pant hits Akeal Hosein for a 4! IND 61/3 (6.2 Ov). CRR: 9.63

6.1 ओवर (1 रन) पैड्नस की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया गया|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| 56/3 भारत|

5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

5.4 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा| पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|

5.3 ओवर (6 रन) बेहतरीन कट शॉट!!! छक्का मिल गया!! कड़क बल्ला चलाया हार्दिक ने इस गेंद पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद काफी ऊपर से तेज़ी से निकल गई छह रनों के लिए| वेस्ट इंडीज vs भारत: 2nd T20I: It's a SIX! Hardik Pandya hits Odean Smith. IND 55/3 (5.3 Ov). CRR: 10

5.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव तो किया लेकिन गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं होगा|

मैच रिपोर्ट