बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज़ लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
वेस्ट इंडीज़ और बांग्लादेश के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: October 29, 2021 06:24 PM IST

9.5 ओवर (1 रन) रन आउट का बड़ा मौका यहाँ पर हाथ से फील्डिंग टीम के निकलता हुआ!!! लेग स्टंप्स पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर रन लेने गए| फील्डर ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन गेंद स्टंप को मिस करती हुई लेग साइड की ओर गई| एक रन मिल गया|
9.4 ओवर (4 रन) चौका!!! लिटन दास के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे आकर गेंद को फुलटॉस बनाया और कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
9.3 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|
9.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
9.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
8.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! हलके हाथों से गेंद को पुश किया और रन भाग लिया| महज़ 3 रन इस ओवर से आये| 9 के बाद 46/2 बांग्लादेश|
8.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
8.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
8.3 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिला|
8.2 ओवर (1 रन) संगल मिल जाएगा यहाँ पर, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
8.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
7.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
7.5 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
7.4 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला जहाँ से सिंगल हुआ|
7.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला|
7.2 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
7.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.5 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
6.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
6.3 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
6.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पैरों से बीच से गई थर्ड मैन की ओर जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन लिया|
6.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 के बाद 29/2 बांग्लादेश| अब यहाँ से मुकाबला रोमांचक होता हुआ दिखाई देगा|
5.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| 6 ओवर के बाद 29/2 बांग्लादेश|
5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
सौम्य सरकार बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
5.4 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!! जेसन होल्डर के खाते में पहली सफलता!! नईम को जीवन दान मिला तो था लेकिन उसका फायदा नहीं उठा पाए| 17 रन बनाकर लौट गए पवेलियन| कोण से बाहर जाती गेंद को बैकफुट से पंच किया था| गति से चकमा खा गए और बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर विकेटों से जा टकराई गेंद और बूम| अब यहाँ से विंडीज़ टीम पूरी तरह से मुकाबले में वापसी कर चुकी है| वेस्टइंडीज़ इन कंट्रोल!! 29/2 बांग्लादेश, लक्ष्य से 114 रन दूर|
5.3 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
5.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
5.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
9.6 ओवर (2 रन) शानदार रनिंग विकटों के बीच दोनों बल्लेबाजों के द्वारा देखने को मिला| पैड्स लाइन की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड की ओर पुश करते हुए दो रन बटोरे|