
Wasim Akram on most dangerous reverse swing in World Cricket: 'स्विंग ऑफ सुल्तान' के नाम से विख्यात पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने उस गेंदबाज के बारे में खुलासा किया है जिसे वो रिवर्स स्विंग का किंग मानते हैं. वसीम ने जी स्वीच के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए दुनिया के उस गेंदबाज के बारे में बात की है जो सबसे खतरनाक रिवर्स स्विंग करने में माहिर थे. बता दें कि वसीम अकरम खुद एक दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज में से एक रहे थे. वसीम को 'ग्रेटस्ट ऑफ ऑल टाइम' की श्रेणी में रखा जाता है. ऐसे में अकरम ने सबसे खतरनाक रिवर्स स्विंग वाले गेंदबाज के तौर पर खुद को नहीं बल्कि अपने साथी गेंदबाज वकार युनुस (Waqar Younis) को चुना है.
वसीम ने माना है कि वकार युनुस सबसे खतरनाक रिवर्स स्विंग गेंद करने में माहिर थे. पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने वकार की जमकर तारीफ की और उन्हें रिवर्स स्विंग का किंग करार दिया है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपरहिट मैच को लेकर भी बात की.
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा कि, "दुबई में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें मजबूत टीम है. दुबई में पाकिस्तान के पास ज्यादा खेलने का अनुभव रहा है. 10 साल तक दुबई हमारा होम ग्राउंड रहा था. वहीं, भारत ने भी कई मैच यहां पर खेले हैं, ऐसे में दोनों टीम के पास दुबई में खेलने का अनुभव है."
वसीम ने भारत-पाक मैच के लेकर आगे कहा कि, "यहां कि पिच भारत और पाकिस्तान की पिच से अलग है. शुरुआत में यहां गेंदबाजों को मदद मिलेगी. मुझे भरोसा है कि इस पिच पर गेंदबाजों को भी फायदा होगा. 400 रन करके 400 रन बनाना, अब बोरिंग है. मैं चाहता हूं कि गेम में गेंदबाज भी बने रहे. "
बता दें कि 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने वाला है. भारत और पाकिस्तान की टीम 23 फरवरी को एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करने वाली है. टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल (ICC Men's Champions Trophy 2025 Fixtures, Schedule)
तारीख | मैच | ग्रुप/स्टेज | समय | वेन्यू |
19 फरवरी, बुधवार | पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड | ग्रुपA | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
20 फरवरी, गुरूवार | भारत vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
21 फरवरी, शुक्रवार | अफ़ग़ानिस्तान vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
22 फरवरी, शनिवार | ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
23 फरवरी, रविवार | भारत vs पाकिस्तान | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
24 फरवरी, सोमवार | बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
25 फरवरी, मंगलवार | ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ़्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
26 फरवरी, बुधवार | अफगानिस्तान vs इंग्लैंड | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
27 फरवरी, गुरूवार | पाकिस्तान vs बांग्लादेश | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम |
28 फरवरी, शुक्रवार | ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
1 मार्च, शनिवार | इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | ग्रुप B | दोपहर 2:30 बजे | नेशनल स्टेडियम, कराची |
2 मार्च, रविवार | भारत vs न्यूजीलैंड | ग्रुप A | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
4 मार्च, मंगलवार | सेमीफाइनल 1 | दोपहर 2:30 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम | |
5 मार्च, बुधवार | सेमीफाइनल 2 | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर | |
9 मार्च, रविवार | फाइनल | दोपहर 2:30 बजे | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर/दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं