भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और भारत के बीच ट्रेन्ट ब्रिज, नॉटिंघम में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत बनाम इंग्लैंड लेटेस्ट स्कोर

स्वागत है आपका हमारे साथ इस रन चेज़ में जहाँ 215 रनों को डिफेंड करने फील्ड पर आई है बटलर एंड आर्मी| इस लक्ष्य को हासिल करने भारत के लिए सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और रिषभ पंत आये हैं| जबकि पहला ओवर लेकर डेविड विली तैयार...

...रन चेज़...


इसी बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि उमरान मलिक और आवेश खान के हाथ 1-1 सफ़लत ही लग सकी| वहीँ भारतीय टीम की ओर से आज कुछ कैच ड्रॉप होते हुए भी दिखाई दिए| जिसका खामियाज़ा स्कोर बोर्ड पर नज़र आ रहा है| ऐसे में अब देखना होगा कि भारतीय टीम क्या इस 216 लक्ष्य को हासिल करते हुए सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम कर लेगी? या फिर इंग्लैंड की टीम 215 रनों को डिफेंड करते हुए सीरीज़ को 2-1 पर समाप्त करती है| बस अबसे कुछ ही देर में इन सभी सवालो के जवाब हमें रन चेज़ में मिल जायेंगे|   

इसके बाद रोहित ने तेज़ गेंदबाजों को रोकते हुए स्पिनर की ओर रुख़ किया और वो फ़ैसला सही भी साबित हो गया| रवि बिश्नोई ने गेंदबाज़ी में आते के साथ पहले मलान का शिकार किया तो उसी ओवर में मोईन अली को भी पवेलियन की ओर चलता करते हुए अपने कप्तान को बड़ी सफ़लता दिलाई| हालाँकि एक छोर से लियाम लिविंगस्टन (42) ने आतिशी शॉट लगाना जारी रखा और बड़े-बड़े छक्के लगाने लगे और अंत तक बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 215 रनों तक पहुँचाया|

मेज़बान टीम ने जल्दी-जल्दी विकटों को तो ज़रूर गँवा दिया था लेकिन रन गति में गिरावट नहीं आने दे रहे थे| एक छोर से क्रीज़ पर टिके रहे बल्लेबाज़ मलान| हालाँकि एक साझेदारी हमें उसे समय फिलिप साल्ट (8) और मलान के बीच में देखने को मिली जब टीम ने अपने टॉप दो बल्लेबाजों को गँवा दिया था| मलान के साथ फिलिप ने मिलकर रन गति को आगे की ओर बढ़ाया| ऐसे में अभी सब कुछ ठीक जा ही रहा था कि बटलर एंड कंपनी को तीसरा झटका भी लग गया| जिसके बाद अपनी टीम को एक बड़े टोटल तक पहुँचाने की अहम ज़िम्मेदारी उठाई डेविड मलान (77) ने और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| देखते ही देखते मलान ने अपना अर्धशतक जड़ दिया और लियाम के साथ मिलकर 84 रनों की तेज़ तरार साझेदारी करते हुए 15 ही ओवर में अपनी टीम को 150 के पार ले गए|

इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों ने दिखाया अपना ख़तरनाक अंदाज़!! हाँ नहीं चला एक बार फिर से बटलर का बल्ला लेकिन बाकि बल्लेबाजों ने मचाया हल्ला!! डेविड मलान के द्वारा खेली गई 77 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लिश टीम ने भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने आए जोस बटलर (18) ने शुरुआत में तो कुछ शॉट लगाया लेकिन आवेश की गेंद पर प्ले डाउन हो कर पवेलियन की ओर लौट गए| ऐसे में आज मौका जेसन रॉय (27) के पास काफी अच्छा था कि वो अपने बल्ले से कुछ रन बनाए लेकिन रफ़्तार ने उन्हें कर लिया गिरफ्तार और एक अच्छी स्टार्ट के बाद वो उमरान की गेंद पर कैच आउट हो गए|

19.6 ओवर (1 रन) आउट!!! रन आउट!! 215 रनों पर इंग्लैंड की पारी हुई समाप्त यानी अब भारत के सामने 216 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया है| ये एक कांटे की रन चेज़ होने वाली है| इस आखिरी गेंद पर बल्लेबाज़ जॉर्डन ने मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया| डीप में जडेजा थे तैनात, उनके हाथों से दूसरा रन चुराने की कोशिश की| जडेजा का फ्लैट और तेज़ तर्रार थ्रो कीपर पन्त के पास आया जिन्होंने बेल्स उड़ाई| इस दौरान क्रीज़ के काफी बाहर रह गए जॉर्डन| 215/7 इंग्लैंड| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: WICKET! Chris Jordan run out (Ravindra Jadeja / Rishabh Pant) 11 (3b, 1x4, 1x6). ENG 215/7 (20.0 Ov). CRR: 10.75

19.5 ओवर (6 रन) छक्का! बड़ा शॉट खेला| बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आई गेंद| कवर्स की दिशा में गई| फील्डर उसको रोकने गए लेकिन बॉल सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| महत्वपूर्ण रन्स अपनी टीम के लिए बटोरते हुए जॉर्डन| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: It's a SIX! Chris Jordan hits Umran Malik. ENG 214/6 (19.5 Ov). CRR: 10.79

19.4 ओवर (4 रन) चौका! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग पर चौका बटोरा| जैसे भी रन्स आये इंग्लैंड इन्हें दोनों हाथों से बटोर लेगा| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: Chris Jordan hits Umran Malik for a 4! ENG 208/6 (19.4 Ov). CRR: 10.58

19.3 ओवर (1 रन) लेग बाई का एक सिंगल आता हुआ| ऑन साइड पर बड़ा शॉट लगाने गए, गति से बीट हुए और पैड्स को लगी बॉल जहाँ से एक रन हासिल हो गया|

19.2 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग लेग साइड बाउंड्री पर अय्यर द्वारा| स्लाइड करते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| स्लॉग किया इस बार स्क्वायर लेग की ओर दो रनो के लिए|

19.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! इसी के साथ इंग्लैंड टीम का 200 रन पूरा होता हुआ!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से दो रन ले लिया|

19.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

18.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रवि बिश्नोई बोल्ड हर्षल पटेल| इस बार नहीं बच पायेंगे बल्लेबाज़ ब्रूक और धीमी गति की गेंद पर फंस गए| विकेट लाइन पर थी बॉल जिसपर जोर से बल्ला चलाया| मिस टाइम हो गए धीमी गेंद की वजह से और हवा में गई लेग साइड पर गेंद| रवी उसके नीचे और और एक बढ़िया खिला हुआ कैच लपका| ब्रूक की छोटी सी पारी का हुआ अंत| 197/6 इंग्लैंड| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: WICKET! Harry Brook c Ravi Bishnoi b Harshal Patel 19 (9b, 3x4, 0x6). ENG 197/6 (18.5 Ov). CRR: 10.46

18.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

18.3 ओवर (4 रन) चौका! क्लासिकल शॉट!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के पार चली गई| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: Harry Brook hits Harshal Patel for a 4! ENG 197/5 (18.3 Ov). CRR: 10.65

18.2 ओवर (2 रन) इस बार छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|

18.1 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! कोहली से हुई एक बड़ी चूक!! लियाम को मिला एक बड़ा जीवनदान| फ्लैट जा रही थी ये गेंद कोहली की तरफ और वो तेज़ी से बॉल की ओर भागे इस वजह से लपक नहीं पाए| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से कैच छूटने के बाद एक रन मिला|

17.6 ओवर (1 रन) लेग बाई का सिंगल आएगा| धीमी गति की बाउंसर से बल्लेबाज़ को परेशान कर दिया था| बल्ला पहले चल गया, शरीर से लगकर लेग साइड पर चली गई गेंद जहाँ से बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल कर लिया|

17.5 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव| हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ लियाम| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: It's a SIX! Liam Livingstone hits Avesh Khan. ENG 189/5 (17.5 Ov). CRR: 10.6

17.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

17.3 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी हासिल हो गई| इस बार कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से दो रन हासिल कर लिया|

17.2 ओवर (2 रन) दुग्गी, लॉफ्ट किया और एक रन हासिल कर लिया| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: Harry Brook hits Avesh Khan for a 4! ENG 177/5 (17.2 Ov). CRR: 10.21

17.2 ओवर (5 रन) नो बॉल और चौका! अगली गेंद फ्री हिट होगी| गेंदबाज़ अब दबाव में होंगे| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| थर्ड मैन के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|

17.1 ओवर (4 रन) चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: Harry Brook hits Avesh Khan for a 4! ENG 173/5 (17.1 Ov). CRR: 10.08

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|169/5 इंग्लैंड|

16.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और सफलता बिश्नोई के हाथों में गई| इस बार भी गुगली डाली गई गेंद को लेग साइड पर शॉट लगाने गये| गुगली से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ और ऑफ़ साइड पर हवा में गई गेंद जहाँ से फील्डर ने एक आसान सा कैच लपक लिया| भारत के लिए ये एक कमाल का ओवर निकलता हुआ| 169/5 इंग्लैंड| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: WICKET! Moeen Ali c Harshal Patel b Ravi Bishnoi 0 (1b, 0x4, 0x6). ENG 169/5 (16.5 Ov). CRR: 10.04

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

16.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट ऋषभ पंत बोल्ड रवि बिश्नोई| 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का हुआ अंत| बिश्नोई ने दिलाया एक अहम ब्रेक थ्रू| 77 रन बनाकर मलान लौटे पवेलियन| गुगली गेंद में बल्लेबाज़ को फंसा लिया| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड पर बड़ा शॉट मारने चले गए| क्रॉस बल्ला चलाया इस वजह से टॉप एज लग गया और हवा में खिल गई गेंद| कीपर पन्त ने कैच की कॉल की और उसे लपक लिया| टीम इंडिया ने ली होगी चैन की सांस| 168/4 इंग्लैंड| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: WICKET! Dawid Malan c Rishabh Pant b Ravi Bishnoi 77 (39b, 6x4, 5x6). ENG 168/4 (16.3 Ov). CRR: 10.18

16.2 ओवर (1 रन) लेग बाई का एक रन आया यहाँ पर| शॉट खेलने गए लेकिन बीट हुए| शरीर पर लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

16.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

15.6 ओवर (0 रन) रन आउट का मौका लेकिन चूक गए हर्षल| डायरेक्ट हिट ही नहीं लगा पाए| अगर ये थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड पर लग जाता तो बल्लेबाज़ को वापिस जाना पड़ता| फुल बॉल थी जो मलान के पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई थी| दूसरे एंड से लियाम रन चाहते थे इसलिए आगे भाग आये थे| पटेल ने बॉल उठाकर विकटों पर निशाना लगाया जो लगा नहीं| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में डाईव लगाकर खुद को बचा लिया|

15.5 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!! स्लोवर बाउंसर से बल्लेबाज़ को छका दिया| कीपर पन्त से टकराई बॉल और लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

15.4 ओवर (6 रन) छक्का! एक और सिक्स!! बिलकुल वही गेंद वही शॉट और नतीजा भी वही!! बल्कि ये वाला और बड़ा सिक्स होगा| हर्शल को अपना टप्पा ढूँढना होगा| लगातार फुल टॉस डाला और उसपर दो छक्के लुटा दिए| शानदार साझेदारी पनपती हुई दोनों के बीच| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: It's a SIX! Liam Livingstone hits Harshal Patel. ENG 166/3 (15.4 Ov). CRR: 10.6

15.3 ओवर (6 रन) छक्का! लो फुल टॉस| लेग स्टम्प की लाइन पर थी| दिशा से भटके हर्षल| लियाम ने उसे फाइन लेग की दिशा उड़ाकर मारा और छह रन हासिल किया| इंग्लैंड vs भारत: 3rd T20I: It's a SIX! Liam Livingstone hits Harshal Patel. ENG 160/3 (15.3 Ov). CRR: 10.32

15.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! एक बार फिर से अपनी धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कोई रन नहीं हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (2 रन) मिस टाइम पुल शॉट!! लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन हासिल हो गए| धीमी गति से डाली गई बाउंसर गेंद पर बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था|

मैच रिपोर्ट