विराट कोहली ने यूं किया New Year 2021 सेलिब्रेट, हार्दिक पंड्या भी दिखे साथ में..देखें Photo
भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat KOhli) ने नए साल का जश्न अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया है. कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ नजर आ रहे हैं. साथ ही कोहली के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी नजर आ रही हैं. कोहली ने तस्वीर शेयर कर लिखा, " नकारात्मक समय में दोस्त एक साथ साथ रहते हैं और साथ ही पॉजिटिव समय में एक साथ समय बिताते हैं. सुरक्षित माहौल में दोस्तों के साथ गेट टुगेदर करने से बेहतर और क्या हो सकता है. यह नया साल आपके लाइफ में आशा, खुशी, और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए, सुरक्षित रहें.' कोहली के द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
Aus Vs Ind: उमेश यादव की जगह टेस्ट टीम में टी-नटराजन को किया गया शामिल, देखें पूरी टीम
बता दें कि भारतीय कप्तान कोहली जनवरी में पिता बनने वाले हैं. यही कारण रहा कि विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से खुद को अलग कर लिया. पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद कोहली वापस भारत लौट गए थे. कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. एडिलेड टेस्ट में कोहली शतक से चूक गए थे. साल 2020 में कोहली एक भी शतक नहीं जमा पाए. उनके करियर में ऐसा पहली बार हुआ जब वो एक कैलेंडर ईयर में एक भी शतक नहीं जमा पाए. कोहली अब फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारतीय टीम में शामिल होंगे.
दशक की वनडे और टेस्ट टीम के कैप को लेकर भड़के बेन स्टोक्स, ICC को मांगनी पड़ी माफी
कोहली के न होने के बाद भी भारत ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.