विराट-अनुष्का ने बताया अपनी बेटी का नाम- जानें क्या रखा
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. अनुष्का ने विराट के साथ अपनी प्यारी से बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है. अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है. अनुष्का ने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को 'वामिका' के आने से एक नया मुकाम मिला है. कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद हर एक चीज का एहसास हुआ. हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है. आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया."
Ind vs ENG: 1932 में खेला था भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट, ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का माता-पिता बने हैं. कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी सभी के साथ साझा की थी. पिता बनने को लेकर ही कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वापस भारत लौट आए थे.
वसीम जाफर ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी को लेकर हुए कन्फ्यूज
अब विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ घेरेलू सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होने वाला है. इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 4 टेस्ट, 5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.