Vijay Hazare Trophy: छोटे Yashasvi Jaiswal का 'बड़ा धमाका', क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका

Vijay Hazare Trophy: छोटे  Yashasvi Jaiswal का 'बड़ा धमाका',  क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका

Yashaswi Jaiswal की फाइल फोटो

खास बातें

  • क्रिकेट इतिहास का यशस्वी भव: !!
  • न ही सचिन कर सके कारनामा न ही युवराज सिंह
  • Yashasvi Jaiswal हैं भारतीय क्रिकेट के नए सितारे !
अलूर:

मुंबई के सिर्फ 17 साल के युवा लेफ्टी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने वह कारनामा कर दिखाया, जो क्रिकेट इतिहास में ही कोई नहीं कर सका. और जैसे ही यह खबर आई, वैसे ही यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) क्रिकेट सर्किल में चर्चा का विषय बन हैं. क्रिकेटप्रेमी यशस्वी जयसवाल  (Yashasvi Jaiswal) के बारे में चर्चा कर रहे हैं. चर्चा कि एक और बड़े सितारे ने भारतीय क्रिकेट में दस्तक दे दी है. आपको बता दें कि कर्नाटक के अलूर में खेली जा रही भारत की प्रीमियर वनडे ट्रॉफी विजय हजारे के तहत आज  मुंबई और झारखंड के बीच आज खेले जा रहे मुकाबले में यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) जयसवाल ने दोहरा शतक जड़ डाला है. यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने  सिर्फ 154 गेंदों पर 203 रन ठोक डाले हैं. उन्होंने 17 चौके और 12 छक्के लगाए. 

यह भी पढ़ें: हरफनमौला Irfan Pathan फिल्मी दुनिया में डेब्यू करेंगे, जानिए फिल्म में कौन होगा उनके साथ...

इस पारी से युवा बल्लेबाज यशसवी बुधवार को प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. मौजूदा टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाले जयसवाल दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमशन ने केरल के लिए खेलते हुए गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाकर इतिहास रच दिया था. वह विजय हजारे टूर्नामेंट के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.


यह भी पढ़ें: Shoaib Akhtar ने Virat Kohli को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, कही यह बात...

इस पारी के साथ 17 वर्षीय जैसवाल लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले नौवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लिस्ट-ए में लगाए गए नौ दोहरे शतकों में से पांच वनडे में बनाए गए हैं. लिस्ट-ए वनडे मैच में रोहित शर्मा के नाम तीन और वीरेंद्र सहवाग एवं सचिन तेंदुलकर के नाम एक-एक दोहरा शतक हैं, लेकिन इन नौ बल्लेबाजों में यशस्वी जयसवाल सबसे खास हैं और इसका कारण है उनकी उम्र!

VIDEO:  भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान. 

जी हां, अभी तक विश्व क्रिकेट में जितने भी बल्लेबाजों ने लिस्ट ए (अंतररराष्ट्रीय वनडे और घरेलू प्रीमियर ट्रॉफी के वनडे) में शतक बनाए हैं, उनमें यशस्वी जयसवाल सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. चलिए जान लीजिए कि लिस्ट ए मैचों के वर्ल्ड इतिहास में दोहरे शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के शीर्ष पांच बल्लेबाज कौन हैं..

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

         उम्र                         बल्लेबाज                किसके लिए (साल)
17 साल व 292 दिन     यशस्वी जयसवाल          मुंबई (2019)
20 साल 276 दिन            एलन बैरो                  नटाल (1975)
21 साल 20 दिन            माइकल वॉन               गौटंग (2019)
21 साल 280 दिन           ट्रेविस हेड             दक्षिण ऑस्ट्रेलिया (2015)
21 साल 282 दिन          बेन डकेट             इंग्लिश लॉयन्स (2016)