Vijay Hazare Trophy: Sanju Samson का 'विश्व स्तरीय धमाका', न MS Dhoni कर सके, न ही बूम-बूम Shahid Afridi

Vijay Hazare Trophy: Sanju Samson का 'विश्व स्तरीय धमाका', न MS Dhoni कर सके, न  ही बूम-बूम Shahid Afridi

Sanjy Samson की पारी सेलेक्टरों का ध्यान खींचेगी

अलूर:

टीम इंडिया में फिर से वापसी की कोशिसों में जुटे विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भारत की शीर्ष घरेलू वनडे Vijay Hazare ट्रॉफी में वह कारनामा कर दिखाया, जो वर्ल्ड इतिहास के लिस्ट ए (अंतरराष्ट्रीय व घरेलू वनडे) में कोई भी विकेटकीपर नहीं ही कर सका.  केरल ने गोवा के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहला विकेट रॉबिन उथप्पा के रूप में जल्द ही गिर गया. दूसरे ओपनर विष्णु  विनोद भी जल्द आउट हो गए, लेकिन उसके बाद पचासवें ओवर तक संजू सैमसन ने धमाके करते हुए नाबाद दोहरा शतक जड़ ड़ाला. 

यह भी पढ़ें:  इसलिए Virat Kohli ने जड़े सात में से इन दो दोहरे शतकों को बताया सर्वश्रेष्ठ


जी हां, जब पचासवें ओवर खत्म हुआ, तो केरल के 3 विकेट पर 377 रन थे, लेकिन इसमें संजू सैसमन का योगदान था 129 गेंदों पर 212 रनों का. और इसमें उन्होंने 21 चौके और 10 छक्कों की बारिश की. यह वह बात है, जो तो एमएस धोनी जैसा धमाकेदार बल्लेबाज कर सका और न ही शाहिद आफरीदी. इसी के साथ ही वह वर्ल्ड क्रिकेट लिस्ट ए के किसी एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए. चलिए जान लीजिए कि  वर्ल्ड क्रिकेट में लिस्ट ए मैचों में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज कौन-कौन से हैं


यह भी पढ़ें: 

रन                                     विकेटकीपर

212*                        संजू सैमसन (केरल, 2019)
201*                     आबिद अली (इस्लामाबाद, 209*)
200                      कामरान अकमल (डब्ल्यूएपीडीए, 2018)
183*                        एमएस धोनी (भार, 2005)
178*                      क्विंटन डि कॉक (दक्षिण अफ्रीका, 2016)
178                         एच निकोलस (कैंटरबरी, 2015)


VIDEO: दूसरे टेस्ट से पहले विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उम्मीद है कि इस पारी के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान संजू सैमसन की ओर जरूर जाएगा. और उन्हें आगे भविष्य में अच्छे मौके मिलेंगे