मनोज तिवारी ने खास अंदाज में दी रमजान की शुभकामनाएं, तो ट्रोलर्स कुछ ऐसे हाथ धोकर पीछे पड़ गए
दरअसल मनोज तिवारी ने खास ड्रेस और टोपी पहनकर कर लोगों को रमजान की शुभकामनाएं दीं. और मनोज के यह तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करने के बाद से ही ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया. प्रशंसकों ने मीम बनाकर भी तिवारी का मजाक उड़ाया
- Posted by Manish Sharma
- Updated: April 26, 2020 04:47 PM IST

हाईलाइट्स
- मनोज तिवारी का अनूठा अंदाज!
- भारत के लिए 12 वनडे खेल चुके हैं तिवारी
- इस साल आईपीएल में नहीं बिके सके थे
सार्वजनिक जीवन में बहुत ही संभल कर चलना पड़ता है. फिर चाहे बर्ताव सोशल मीडिया पर ही क्यों न हो. चूक हुई नहीं, कि लोग हाथ धोकर आपके पीछे पड़ जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ टीम इंडिया के बल्लेबाज मनोज तिवारी के साथ. भारत के लिए 12 वनडे और 3 टी20 मैच खेल चुके मनोज तिवारी ने प्रशंसकों को बहुत ही खास अंदाज में रमजान की शुभकामनाएं दीं, तो प्रशंसकों के एक वर्ग को तिवारी का अंदाज गले नहीं उतरा.
Ramadan Mubarak. Wishing a blessed and a happy One. pic.twitter.com/9bddbhdmOO
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) April 24, 2020
दरअसल मनोज तिवारी ने खास ड्रेस और टोपी पहनकर कर लोगों को रमजान की शुभकामनाएं दीं. और मनोज के यह तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करने के बाद से ही ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया. प्रशंसकों ने मीम बनाकर भी तिवारी का मजाक उड़ाया. किसी ने कुछ कहा, तो किसी ने कुछ.
&md ash; Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) April 24, 2020
चेतन प्रधान नाम के यह ट्रोलर्स तिवारी से सवाल पूछ रहे हैं
Look at this joker. Have you ever seen anybody from any other community dressing like this to wish Hindus in their festivals?
— Chandan Pradhan (@CPradhan07) April 24, 2020
यह ट्रोलर कह रहे हैं कि तिवारी अब राजनीति में भविष्य ढूंढ रहे हैं
ऐसे रूप धारण किए बिना भी मुबारकबाद दे सकते थे?? बंगाल में चुनाव की तैयारी है।
— #सन्तोष दुबे# (@rajubaba25) April 25, 2020
क्रिकेट में कुछ हासिल नहीं हुआ तो नेतागिरी आजमाया जा रहा है।
देखते है हिन्दू त्यौहारों पर कैसा ड्रेस पहनते हो???
महिलाएं भी तिवारी को ताना देने से पीछे नहीं रहीं
Normal wish nhi pura topi vopi pehen ke
— Deeksha Singh Gaur (@Blossom_077) April 24, 2020
कुछ प्रशंसकों ने तिवारी की इस अंदाज को नौटकीं करार दिया
Kya milta hai nautanki karke ?
— Kuptaan ???????? (@Kuptaan) April 24, 2020
VIDEO: काफी समय पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
