...तो सहवाग के खाते में टेस्ट में दस हजार रन होते, राशिद लतीफ ने वीरू को बताया सबसे...
लतीफ की राय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जैसे ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली, वसीम अकरम और शोएब अख्तर के खिलाफ सहवाग का रवैया फीयरलेस था. और इनका सामना करते हुए सहवाग ने सबसे ज्यादा असर छोड़ा.
- NDTVSports
- Updated: May 09, 2020 04:09 PM IST

अब यह तो आप जानते हैं कि दिग्गज भारतीय बललेबाज वीरेंद्र सहवाग उस समय भारतीय टीम का हिससा थे, जब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज टीम में थे. इसके बावजूद सहवाग ने इऩ दिग्गजों के बीच अपना जलवा छोड़ा. और इसी के चलते पाकिस्तानी पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने सहवाग को विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ मोस्ट इंपैक्टफुल प्लेयर करार दिया. लतीफ की राय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जैसे ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली, वसीम अकरम और शोएब अख्तर के खिलाफ सहवाग का रवैया फीयरलेस था. और इनका सामना करते हुए सहवाग ने सबसे ज्यादा असर छोड़ा.
अपने यू-ट्यूब चैनल के कार्यक्रम "कॉट बिहाइंड" में लतीफ ने कहा है कि सहवाग हावी होकर खेला करता था. उन्होंने कहा कि हम इस बात के आदी हुआ करते थे कि शुरुआत में ओपनर पिच को देखते हुए थोड़ा सतर्क रवैया अपनाएंगे. खासकर मैकग्रा, ब्रेट ली, अकरम और अख्तर जैसे गेंदबाजों के खिलाफ, लेकिन सहवाग इनमें से किसी के भी खिलाफ भयभीत दिखाई नहीं पड़े. वह असर छोड़ने वाला खिलाड़ी था और उसने अपनी टीम और विश्व क्रिकेट पर असर छोड़ा.
लतीफ ने कहा कि सहवाग, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे बल्लेबाज की छाया में रहे. और अगर वह किसी और दूसरी टीम के लिए खेलते, तो उनके खाते में दस हजार से ज्यादा रन होते. ध्यान दिला दें कि सहवाग इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तीन तिहरे शतक जड़े हैं और उनका औसत 49.34 का है. 104 टेस्ट में सहवाग ने 23 शतकों से 8586 रन बनाए.
लतीफ ने सहवाग की तकनीक की भी प्रशंसता करते हुए कहा कि बैकफुट पंच, कट और पुल खेलने के लिए सहवाग के पास परफेक्ट संतुलन था. यह कहना गलत हगा कि उनके पैर नहीं चलते थे. लतीफ बोले कि सहवाग की तकनीक का आधार बहुत ही मजबूत था. वह बैकफुट पर शानदार था और आसानी से कट, पुल और हुक शॉट खेलते थे. सिडनी में ब्रेट ली सहवाग को पहले ही ओवर से थर्डमैन और डीपप्वाइंट के साथ बॉलिंग कर रहे थे.
Promoted
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
लतीफ ने कहा कि सहवाग का बैलेंस शानदारर था. लोग कहते है कि वीरू के पैर नहीं चलते थे, लेकिन शायद यही कारण था कि वह इतने सफल रहे. और आज के दौर में कोच कहते हैं कि कम से कम फीट मूवमेंट के साथ संतुलन बेहतरीन बनाकर रखो