कुछ ऐसे सचिन तेंदुलकर ने की चार हजार गरीब लोगों की मदद
Advertisement
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘ दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में ‘हाई5’के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.’ इस संस्था ने भी ट्वीट कर जरूरमंदों की मदद के लिए तेंदुलकर का आभार जताया.
मुंबई: तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘ दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में ‘हाई5'के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.' इस संस्था ने भी ट्वीट कर जरूरमंदों की मदद के लिए तेंदुलकर का आभार जताया.उन्होंने तेंदुलकर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘शुक्रिया तेंदुलकर, आपके इस दान से हम कोविड-19 के कारण परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की मदद कर पाएंगे. इसमें बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के स्कूली छात्र भी शामिल है.'VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. तेंदुलकर इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख दान दे चुके है. उन्होंने मुंबई के 5,000 परिवारों को एक महीने तक भोजन मुहैया कराने का भी वादा किया था.
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी से परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की आर्थिक मदद की. मास्टर ब्लास्टर ने हालांकि मदद के तौर पर कितनी राशि दी है इसका पता नहीं चला। तेंदुलकर ने यह दान मुंबई की गैर सरकारी संगठन ‘हाई5'को दिया. उम्मीद है किें सचिन के इस कदम के बाद क्रिकेटरों की तरफ से हो रही उस मदद को भी गति मिलेगी, जो शुरुआत में काफी स्पीड दिखाने के बाद धीमी पड़ गई है.
Topics mentioned in this article
Get the latest updates on Olympics 2020, Olympics 2020 Medal Tally, Live Cricket Score . Like us on Facebook or follow us on Twitter for more sports updates. You can also download the NDTV Cricket app for Android or iOS.