मन्नत हुई पूरी तो टी नटराजन ने मुड़वाया अपना सिर, भगवान का किया शुक्रिया..देखें Photo
टी नटराजन (T Natrajan) ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और काफी कम समय में शानदार परफॉर्मेंस कर फैन्स और क्रिकेट पंडितों का दिल जीत लिया
- Written by Vishal Kumar
- Updated: February 01, 2021 10:44 AM IST
टी नटराजन (T Natrajan) ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और काफी कम समय में शानदार परफॉर्मेंस कर फैन्स और क्रिकेट पंडितों का दिल जीत लिया. नटराजन को लेकर क्रिकेट पंडितों ने कयास लगा दिया है कि यह गेंदबाज भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य है. अपनी यॉर्कर गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों के अंदर खौंफ पैदा करने वाले नटराजन ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटकर भगवान के शरण में गए हैं. नटराजन ने तमिलनाडु के पलानी मुरुगन मंदिर में जाकर अपने बाल को अर्पित किया है. सोशल मीडिया पर नटराजन ने तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मंदिर के दर्शन करते हुए दिखे हैं और साथ ही उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है. नटराजन के मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद वाली तस्वीर शेयर की और लिखा, 'अच्छा महसूस कर रहा हूं.'
Feeling blessed pic.twitter.com/1zKKDS8RZb
— Natarajan (@Natarajan_91) January 31, 2021
टी नटराजन (T Natrajan) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अपना डेब्यू किया. अपने पहले वनडे मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए थे. इसके बाद 3 टी-20 मैचों की सीरीज में नटराजन ने 6 विकेट चटकाए. बुमराह, शमी के न होने के बाद भी नटराजन की गेंदबाजी ने भारतीय गेंदबाजी डिपार्टमेंट में किसी भी तरह की कमी नहीं महसूस होने दी.
Promoted
इसके बाद ब्रिसबेन टेस्ट की ऐतिहासिक जीत में नटराजन ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लेने में सफल रहे. बता दें कि जब नटराजन अपने गांव पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया. नटराजन ने वापस लौटकर अपनी बच्ची और पत्नी से मुलाकात की.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.