सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम का ऐलान, मोहम्मद शमी के भाई का हुआ चयन, देखें पूरी टीम
Advertisement
अनुभवी बल्लेबाज अनुस्तूप मजूमदार को अभिमन्यु ईश्वरन की जगह आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali Trophy) के लिए बंगाल (Bengal squad) का कप्तान बनाया गया है
सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम का ऐलान, मोहम्मद शमी के भाई का हुआ चयन, देखें पूरी टीम
अनुभवी बल्लेबाज अनुस्तूप मजूमदार को अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) की जगह आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali Trophy) के लिए बंगाल (Bengal squad) का कप्तान बनाया गया है. श्रीवत्स गोस्वामी टीम के उपकप्तान होंगे जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ (Mohammed Shami's brother Mohammed Kaif) को भी शामिल किया गया है. कैफ हरफनमौला खिलाड़ी है, जो तेज गेंदबाजी करते है. मजूमदार ने पिछले सत्र में अपने दम पर टीम को फाइनल में पहुंचाया था, जिसका पुरस्कार उन्हें कप्तानी के तौर पर मिला है. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने हालांकि बताया कि 36 साल के मजूमदार को सिर्फ घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है ताकि ईश्वरन के ‘कप्तानी के बोझ' को कम किया जा सकें.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Topics mentioned in this article
Get the latest updates on IPL 2021, check out the IPL 2021 Schedule and Indian Premier League Live Score . Like us on Facebook or follow us on Twitter for more sports updates. You can also download the NDTV Cricket app for Android or iOS.