रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

अंत में एक छोर को पकड़कर खेलते हुए ग्लेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को इस टफ पिच पर 150 के पास ले गए| इस दौरान उन्होंने एक बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया और जिस वजह से उन्हें टीम में शामिल किया गया था वैसा ही कुछ कारनामा अंजाम दिया| वहीँ अगर हैदराबाद की गेंदबाज़ी की बात करें तो कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस पारी के दौरान कुल 5 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया| इनमें जेसन होल्डर सबसे सफल रहे जिनके नाम 3 बड़े विकेट गए| उनके अलावा भुवि, शाहबाज़, और नटराजन को 1-1 जबकि करामाती खान को 2 सफलताएं हाथ लगी| पिच काफी टफ है और अब ये देखना अहम् होगा कि हैदराबादी बल्लेबाज़ इस रन चेज़ को किस तरह से अंजाम देते हैं|

बैंगलोर की हुई थी शानदार शुरुआत लेकिन फिर आई हैदराबाद की गेंदबाज़ी की बारी| शानदार वापसी करते हुए दिग्गज बल्लेबाजों से भरी टीम को महज़ 149 रनों पर रोक दिया| अंत में मैक्सवेल (59) नामक तूफ़ान ने एक सुलझी हुई पारी खेलकर बताया कि उन्हें किसी भी मोड़ पर हलके में नहीं लिया जाना चहिये| नम्बर 4 पर टीम के लिए बल्लेबाज़ी करने आये ग्लेन और मुश्किल परिस्थिति में खेलते हुए टीम को इस स्लो हो रही पिच पर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया| हालाँकि कोहली की अगुवाई में बैंगलोर ने पॉवर प्ले का तो फायदा उठाया और स्कोर को 50 के पास रखा लेकिन उसके बाद से टीम बिखरती हुई नज़र आई| पहले कप्तान कोहली और फिर उसके बाद एबी डी, वॉशिंगटन शुन्दर और डेनियल क्रिस्टियन भी एक के बाद एक अपना विकेट गंवाकर पवेलियन लौट गए|


19.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! आखिरी गेंद पर आई विकेट| इसी के साथ बैंगलोर की पारी 149 रनों पर समाप्त होती हुई| अंतिम गेंद पर बड़ा हिट लगाने के चक्कर में ग्लेन मैक्सवेल 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जेसन होल्डर के हाथ आई तीसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल गेंद को बल्लेबाज़ कवर्स के ऊपर से खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल सीधे गई कीपर की ओर जहाँ से साहा ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा एक आसान सा कैच| 149/8 बैंगलोर| अब 150 रनों का लक्ष्य होगा हैदराबाद के सामने|

19.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! इस ओवर से आती हुई तीसरा अतरिक्त रन| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

19.5 ओवर (2 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर तेज़ी से मैक्सवेल ने 2 रन बटोरा|

19.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

19.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को पूरे पॉवर के साथ बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| SRH vs RCB: Match 6: It's a SIX! Glenn Maxwell hits Jason Holder. RCB 145/7 (19.4 Ov). CRR: 7.37

19.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

19.3 ओवर (2 रन) दुग्गी और इसी के साथ ग्लेन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| क्या कमाल की वापसी करते हुए इस लीग में ये बल्लेबाज़| काफी लम्ने समय बाद जड़ा अर्धशतक और उस वक़्त जब टीम को आपके रनों की ज़रुरत थी| पैरों पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग पर हीव कर दिया था जहाँ राशिद ने गेंद को फील्ड किया था| SRH vs RCB: Match 6: FIFTY! Glenn Maxwell completes 51 (38b, 5x4, 2x6). RCB 138/7 (19.3 Ovs). CRR: 7.08

19.2 ओवर (0 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को पंच किया लेकिन रन नहीं भागे बल्लेबाज़|

19.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! जेसन होल्डर के खाते में आई दूसरी विकेट| काइल जेमीसन 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद मनीष पांडे जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा एक आसन सा कैच| 136/7 बैंगलोर| SRH vs RCB: Match 6: WICKET! Kyle Jamieson c Manish Pandey b Jason Holder 12 (9b, 2x4, 0x6). RCB 136/7 (19.1 Ov). CRR: 7.1

18.6 ओवर (4 रन) चौका!!! कदमो का इस्तेमाल करते हुए आगे की ओर आये और गेंद को फुल टॉस बनाकर मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| SRH vs RCB: Match 6: Glenn Maxwell hits T Natarajan for a 4! RCB 136/6 (19.0 Ov). CRR: 7.16

18.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! यॉर्कर डाली गई गेंद को फ्लिक करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद दोनों पैरो के बीच से सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|

18.4 ओवर (4 रन) चौका!!! ज़बर्दस्त शॉट यहाँ पर मैक्सवेल के द्वारा देखने को मिला| यॉर्कर लाइन की गेंद को रिवर्स स्वीप किया| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| SRH vs RCB: Match 6: Glenn Maxwell hits T Natarajan for a 4! RCB 132/6 (18.4 Ov). CRR: 7.07

18.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर पंच करते हुए 1 रन पूरा किया|

18.2 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल कर लिया|

18.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

17.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

17.5 ओवर (4 रन) एक और चौका जेमीसन के बल्ले से आता हुआ| यॉर्कर मारने के प्रयास में फुल टॉस डाल बैठे गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ हीव किया| लॉन्ग ऑन फील्डर के बाएँ ओर थी गेंद जहाँ वो गेंद को रोक नहीं सके और चौका मिल गया| SRH vs RCB: Match 6: Kyle Jamieson hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! RCB 124/6 (17.5 Ov). CRR: 6.95

17.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

17.3 ओवर (4 रन) चौका!!! फुल टॉस गेंद को मैक्सवेल ने पूरे पॉवर के साथ मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| SRH vs RCB: Match 6: Glenn Maxwell hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! RCB 119/6 (17.3 Ov). CRR: 6.8

17.2 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

17.1 ओवर (4 रन) खूबसूरत!! कड़ाकेदार शॉट!! तेज़ तर्रार शॉट और किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| SRH vs RCB: Match 6: Kyle Jamieson hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! RCB 114/6 (17.1 Ov). CRR: 6.64

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव करते हुए सिंगल के साथ अपना खाता खोला| 110/6 बैंगलोर|

16.5 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

काइल जेमीसन अब आये हैं अगले बल्लेबाज़, बैंगलोर मुश्किल में पड़ती हुई...

16.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बैंगलोर का रिव्यु हुआ असफ़ल| कोहली एंड कंपनी को एक और झटका यहाँ पर लगता हुआ| डेनियल क्रिश्चियन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| टी नटराजन ने किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही खेलने गए| लेकिन सही सम्पर्क नही हो सका और सीधे कीपर के हाथ में गई गेंद जहाँ से साहा ने गेंद को पकड़ने के बाद कैच आउट की अपील किया| अम्पायर ने आउट भी करार दे दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के हाथ में गई थी| थर्ड अम्पायर का आउट आया फ़ैसला| 109/6 बैंगलोर| SRH vs RCB: Match 6: WICKET! Dan Christian c Wriddhiman Saha b T Natarajan 1 (2b, 0x4, 0x6). RCB 109/6 (16.4 Ov). CRR: 6.54

16.3 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद को बैक फूट से मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन एक रन बल्लेबाजों ने पूरा कर लिया|

16.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

16.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को मैक्सवेल ने पढ़ा और लेग साइड पर पुल करते हुए सिंगल हासिल किया| 106/5 बैंगलोर, चार ओवर शेष| कितने रन बनने चाहिए?

डेनियल क्रिश्चियन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

15.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और बेहतरीन डाईविंग कैच हैदराबाद के फील्डर द्वारा| इस बार मनीष पांडे ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका| 8 रन बनाकर सुंदर लौटे पवेलियन| राशिद को एक और विकेट हासिल हुई| रूम बनाकर एक बड़े शॉट के लिए गए थे बल्लेबाज़ सुंदर| टर्न होकर बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद| मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खिल गई जहाँ फील्डर ने एक बेहतरीन कैच को अपने पाले में किया| 105/5 बैंगलोर| SRH vs RCB: Match 6: WICKET! Washington Sundar c Manish Pandey b Rashid Khan 8 (11b, 1x4, 0x6). RCB 105/5 (15.5 Ov). CRR: 6.63

15.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गैप में गेंद को ढकेला और सिंगल के साथ छोर बदला|

15.3 ओवर (1 रन) कवर की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए रन हासिल किया|

15.2 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

मैच रिपोर्ट