
9.5 ओवर (1 रन) समझदारी भरा सिंगल!! इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
9.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.3 ओवर (0 रन) स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
9.2 ओवर (6 रन) छक्का! बैकफुट से लगाया गया छह रन!! ये है शर्मा जी की ताक़त| पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया|
9.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन ले लिया|
8.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
8.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
एडेन मार्करम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
8.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट शिखर धवन बोल्ड हरप्रीत ब्रार| 47 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 20 रन बनाकर त्रिपाठी लौटे पवेलियन| विकेट वाली गेंद नहीं थी लेकिन गेंदबाज़ का दिन अच्छा था आज| अगर छोड़ देते तो वाइड हो जाती ये बॉल| लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को स्वीप किया| बॉल हवा में गई सीधा शॉर्ट फाइन लेग की तरफ| गब्बर वहां पर तैनात थे जिन्होंने एक आसान सा कैच लपक लिया और थाई फाइव किया| राहुल त्रिपाठी पवेलियन की ओर लौटते हुए काफ़ी निराश दिखे| 61/2 हैदराबाद|
8.2 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
8.1 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग कवर्स बाउंड्री पर!! इन साइड आउट खेला, कवर्स की दिशा में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|
7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 59/1 हैदराबाद|
7.5 ओवर (1 रन) इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
7.4 ओवर (2 रन) इस बार अपने लिए रूम बनाकर गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप था, फील्डर ने बाएँ ओर भागते हुए बॉल को कट किया, दो रन मिल गए|
7.3 ओवर (1 रन) चतुराई भरा सिंगल लिया जा रहा यहाँ पर| फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
7.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को बैकफुट से मिड विकेट की तरफ पुल तो किया लेकिन गेंद को फील्ड कर लिया गया| एक ही रन मिल पायेगा|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 7 ओवर के बाद 52/1 हैदराबाद| फ़िलहाल क्रीज़ पर अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...
6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट लगाने गए लेकिन टर्न से बीट हुए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 52/1 हैदराबाद|
6.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.4 ओवर (1 रन) टाईट लाइन!! अच्छी वापसी की है गेंदबाज़ ने यहाँ पर| बल्लेबाज़ को बड़ा शॉट्स लगाने से रोक दिया| एक ही रन मिला|
6.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
6.2 ओवर (6 रन) छक्का! एक और छोटी गेंद और ये मज़बूत पक्ष है अभिषेक का| तुरंत बैकफुट पर गए और जड़ दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ एक लम्बा सिक्स| इसी के साथ टीम का 50 रन भी पूरा हो गया| अच्छा स्टार्ट कह सकते हैं इसे|
6.1 ओवर (1 रन) सिंगल आता हुआ पहली गेंद पर| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
5.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक बड़ा ओवर समाप्त हुआ| छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और गैप से बाउंड्री बटोरी| 43/1 हैदराबाद|
5.5 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को डीप पॉइंट की तरफ कट करते हुए एक रन से सहमत हुए बल्लेबाज़|
5.4 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
5.3 ओवर (0 रन) लगातार तीसरी डॉट गेंद!! दबाव अब बल्लेबाज़ के ऊपर आता हुआ| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
5.2 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
5.1 ओवर (0 रन) कैच ड्रॉप या एक टफ चांस!! पहली ही गेंद पर एलिस ने गंवाया एक बड़ा मौका!! राहुल को मिला 6 रनों पर जीवनदान| गुड लेंथ वाली गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ मारा था जहाँ बोलर ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन असफल रहे| दूसरी बार भी प्रयास किया लेकिन बॉल उनसे काफी दूर जा चुकी थी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (0 रन) इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेलने गए| टर्न से चकमा खाए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई बॉल और ऑफ़ साइड पर गई| रन की मांग थी लेकिन फील्डर ने तेज़ी से बॉल उठाते हुए रन लेने से रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ| 71/2 हैदराबाद|