दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद लेटेस्ट स्कोर

अंतिम ओवर में चाहिए थे 16 रन जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने 15 रन बनाए| मैच टाई हुआ और अब मैच पहुँच गया सुपर ओवर में जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करने हैदराबाद की ओर से मैदान पर आएगे डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन| दिल्ली के लिए सुपर ओवर में गेंद अक्षर लेकर तैयार...

19.6 ओवर (1 रन) लेग बाई!! ये मुकाबला सुपर ओवर हो गया| शरीर पर जाकर लगी गेंद जहाँ से एक रन भाग गए| इस सीज़न का पहला, किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा लेकिन ऐसा हुआ|


19.5 ओवर (1 रन) अंदरूनी हिस्सा लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| अब 1 गेंद 1 रन की दरकार| SRH vs DC: Match 20: It's a SIX! Steven Smith hits Khaleel Ahmed. DC 158/4 (19.5 Ov). CRR: 7.97

19.4 ओवर (1 रन) ओह!! बाई के रूप में एक और सिंगल!! 2 गेंद 3 रनों की दरकार| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन बीट हुए और कीपर के हाथों के आगे से रन भाग लिया| SRH vs DC: Match 20: Steven Smith hits Khaleel Ahmed for a 4! DC 152/4 (19.4 Ov). CRR: 7.73

19.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! हैदराबाद मुकाबले में वापस आता हुआ| 3 गेंदों पर 4 रनों की दरकार| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

19.2 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था, कीपर पन्त से हुई चूक जहाँ से बाई के रूप में एक सिंगल मिल गया|

19.1 ओवर (4 रन) चौका!! 5 गेंद 11 रनों की दरकार| लैप शॉट केन द्वारा और फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| एक बड़ा खिलाडी बड़े समय पर प्रदर्शन करता हुआ|

19.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

18.6 ओवर (4 रन) चौका!! ओहोहो, सूचित ने तो यहाँ पर कमाल ही कर दिया है| दो बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को मुकाबले में वापसी करा दी है| अब 6 गेंद पर 16 रनों की दरकार| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया, गैप मिला और सीमा रेखा के ठीक आगे गिरी गेंद| SRH vs DC: Match 20: WICKET! Shimron Hetmyer c Kane Williamson b Siddarth Kaul 1 (2b, 0x4, 0x6). DC 145/4 (19.0 Ov). CRR: 7.63

18.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

18.4 ओवर (4 रन) चौका!! पहली ही गेंद पर सूचित ने चौका बटोरा| अब 8 गेंद 20 रनों की दरकार|  शरीर पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया, गैप मिला जहाँ से गेंद सरसराते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

18.3 ओवर (0 रन) आउट!! बोल्ड!!! जिस गेंद पर बल्ला चलाना था उसे हलके हाथों से फ्लिक किया लेकिन जिसपर नहीं चलाना था उसपर बड़े शॉट के लिए गए और अपना विकेट गंवा बैठे| बेहद खराब क्रिकेट शंकर द्वारा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल मारने गए जहाँ बड़ी बाउंड्री थी| गति से चकमा खाए, गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और जाकर स्टम्प्स से टकरा गई| 9 गेंद 24 रनों की दरकार|

18.2 ओवर (2 रन) बड़े शॉट्स की दरकार थी लेकिन शंकर कोशिश भी नहीं कर रहे| बड़े शॉट्स लगाइए, दो रनों से कुछ नहीं होगा| SRH vs DC: Match 20: WICKET! Rishabh Pant c Jagadeesha Suchith b Siddarth Kaul 37 (27b, 4x4, 1x6). DC 142/3 (18.2 Ov). CRR: 7.75

18.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को खीचा और मिड विकेट की दिशा में मारा| फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

18.1 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

17.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई मिश्रा जी के इस ओवर की समाप्ति| गुगली थी ये गेंद जिसे मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया और बड़ी बाउंड्री की वजह से दो रन भाग लिए| अब 12 गेंदों पर 28 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक होता हुआ|

17.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| SRH vs DC: Match 20: Rishabh Pant hits Khaleel Ahmed for a 4! DC 141/2 (17.5 Ov). CRR: 7.91

17.4 ओवर (2 रन) स्वीप मारने गए केन!! लॉन्ग ऑन पर गई लीडिंग एज लेने के बाद| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और तेज़ी से भागते हुए इसे हासिल भी कर लिया|

17.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| SRH vs DC: Match 20: Steven Smith hits Khaleel Ahmed for a 4! DC 136/2 (17.3 Ov). CRR: 7.77

17.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया| शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को खेला जहाँ से सिंगल आया|

17.1 ओवर (4 रन) चौका!!! केन ने पहली ही गेंद पर लगाया बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 17 गेंदों पर 35 रनों की दरकार|

16.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| आगे आकर केन ने शॉर्ट कवर्स की तरफ पुश किया और रन भाग लिया| इस ओवर से दो बड़े विकेट और चार रन आये| 18 गेंद 39 रनों की दरकार|

16.5 ओवर (1 रन) इस गेंद को शंकर ने टर्न का इंतज़ार करते हुए थर्ड मैन की ओर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

16.4 ओवर (2 रन) मिड विकेट की तरफ इस गेंद को फ्लिक कर दिया जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|

16.3 ओवर (0 रन) ओह!! हवा में थी ये गेंद लेकिन सिली पॉइंट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| टर्न से चकमा खा गए, डिफेंड करने गए थे और लीडिंग एज लग गया|

विजय शंकर बल्लेबाज़ी के लिए आये, हैट्रिक पर अक्षर पटेल...

16.2 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! हैट्रिक पर अक्षर पटेल| पहली ही गेंद पर राशिद खान को किया अक्षर ने चलता| दिल्ली ने मुकाबले को पूरी तरह से अपने कब्ज़े में कर लिया है| अक्षर पटेल ने किया बैक टू बैक शिकार| मिडिल स्टंप्स पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे हिप्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| रिव्यु था नही बल्लेबाज़ के पास इसलिए आउट होकर जाना ही पड़ेगा| 117/6 हैदराबाद|

राशिद खान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.1 ओवर (0 रन) आउट!! एलबीडबल्यू!!! बल्लेबाज़ का रिव्यु भी चला गया| अभिषेक की छोटी सी पारी का हुआ अंत| दिल्ली के नाम एक और विकेट| टर्न होकर अंदर की तरफ अति गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए| टर्न से बीट हुए और फ्रंट पैड्स से जा लगी थी गेंद, एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ द्वारा रिव्यु लिया गया जो असफल रहा| 117/5 हैदराबाद|

एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील| अम्पायर ने आउट करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु...

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 16 ओवर के बाद 117/4 हैदराबाद| फ़िलहाल क्रीज़ पर ज़िम्मेदारी के साथ केन विलियमसन अपना अर्धशतक पूरा करते हुए टीम को धीरे-धीरे जीत की ओर ले जा रहे है| अभी वॉर्नर की सेना को जीत के लिए 24 गेंदों पर 43 रन चाहिए|

15.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ केन का एक शानदार अर्धशतक भी पूरा हुआ| जिस वक़्त से ये बल्लेबाज़ टीम में आया है, इस टीम का हुलिया ही बदल गया है| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहा है इस टफ पिच पर| इस गेंद को मिड विकेट की तरफ चिप करते हुए दो रन पूरा किया और अपना 16वां अर्धशतक हासिल किया| अब 24 गेंद पर 43 रनों की दरकार| अब यहाँ से मुकाबला हाई वोल्टेज होने वाला है|

15.5 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|

15.4 ओवर (1 रन) लेंथ बॉल!!! मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया, ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, एक ही रन का मौका बन पाया| SRH vs DC: Match 20: Rishabh Pant hits Rashid Khan for a 4! DC 125/2 (15.4 Ov). CRR: 7.98

15.3 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| SRH vs DC: Match 20: Rishabh Pant hits Rashid Khan for a 4! DC 121/2 (15.3 Ov). CRR: 7.81

15.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

15.2 ओवर (0 रन) बैकफुट से गुड लेंथ बॉल को खेलने गए थे अभिषेक लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) हलके हाथों से केन ने इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर क्ले बाएँ और से निकली गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

मैच रिपोर्ट