सुनील शेट्टी ने वर्ल्डकप के लिए चुनी अपनी पसंद की भारतीय टीम, रिषभ पंत-केएल राहुल में से इसे दी जगह..
Advertisement
बॉलीवुड अन्ना सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने वर्ल्डकप के लिए अपने पसंद की भारतीय टीम चुनी है, जिसमें विकेटकीपर के तौर पर उनकी पसंद धोनी हैं.
सुनील शेट्टी ने टी-20 वर्ल्डकप के लिए चुनी भारतीय टीम
हाईलाइट्स
- सुनील शेट्टी ने वर्ल्डकप के लिए चुनी अपनी पसंद की भारतीय टीम
- धोनी को बतौर विकेटकीपर टीम में दी जगह
- रिषभ पंत-केएल राहुल में से सुनील शेट्टी ने राहुल को दी जगह
बॉलीवुड अन्ना सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने वर्ल्डकप के लिए अपने पसंद की भारतीय टीम चुनी है. बता दें कि सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) खेल में भी खासा रूची रखते हैं. क्रिकेट को लेकर भी वो कई ट्वीट करते रहते हैं. ऐसे में आकाश चोपड़ा के साथ लाइव चैट के दौरान सुनील शेट्टी ने भारत के उन खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्हें टी-20 वर्ल्डकप में खेलते हुए वह देखना चाहते हैं. बॉलीवुड के अन्ना ने धोनी (Dhoni) को टी-20 वर्ल्डकप में खेलने की वकालत की और अपनी टीम में बतौर विकेटकीपर चुना है. वहीं, रिषभ पंत (Rishabh Pant) को सुनील शेट्टी ने अपनी पसंद की टीम में जगह नहीं दी है. इसके अलावा ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने विजय शंकर, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया है.
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार.गौतरलब है कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल के बीच अफेयर की खबर जोर पकड़ रही है. कुछ दिन पहले केएल राहुल के बर्थडे पर अथिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप पर काफी चर्चाएं हुई थी. कोरोनावायरस के कारण टी-20 वर्ल्डकप को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अक्टूबर में टी-20 वर्ल्डकप खेला जाना है.भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा 59 हजार पार कर गया है. भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59,662 हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 3320 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 95 मरीजों की मौत हुई है. अब तक कुल 17,847 लोग इससे ठीक भी हो चुके हैं. हालांकि रिकवरी रेट की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में 29.91 फीसदी रिकवरी रेट है. देश में कोरोनावायरस से अबतक 1,981 लोगों की मौत हो चुकी है.VIDEO: विराट ने अपने करियर को लेकर कुछ दिन पहले बड़ा बयान दिया था.
Topics mentioned in this article
Get the latest updates on Olympics 2020, Olympics 2020 Medal Tally, Live Cricket Score . Like us on Facebook or follow us on Twitter for more sports updates. You can also download the NDTV Cricket app for Android or iOS.