SRH vs GT: हार्दिक पंड्या ने जड़ा अर्द्धशतक, तो ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़कर बन गए नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज

SRH vs GT: हार्दिक ने यह उपलब्धि  तब हासिल की, जब उन्होंने  सनराइजर्स के पार्टटाइमर ऑफ स्पिनर मार्कराम को पारी के नौवें ओवर में मिडविकेट के रास्ते से छक्का जड़ा.

SRH vs GT: हार्दिक पंड्या ने जड़ा अर्द्धशतक, तो ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़कर बन गए नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज

SRH vs GT: हार्दिक पंड्या बहुत ही उम्दा फॉर्म में लग रहे हैं

खास बातें

  • हार्दिक पंड्या का यह रिकॉर्ड बहुत कुछ कहता है
  • पिछले काफी समय से अनफिट चल रहे थे
  • कौन भारतीय तोड़ेगा पंड्या का यह रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

लंबे ब्रेक के बाद जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के  जरिए वापसी कर रहे रहे गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के प्रदर्शन में लगातार निखार आ रहा है. हैदराबाद के खिलाफ हार्दिक ने उमरान मलिक की पहली गेंद हेलमैट पर खाने के बाद बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर बिना आउट हुए  50 रन की कप्तानी पारी खेली. पंड्या ने इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए गुजरात को 20 ओवर में 162 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया, तो वहीं एक बड़ा कारनामा भी कर दिखाया.  और इस कारनाामे के जरिए उन्होंने दिखाया कि वह बड़े शॉट लगाने के मामले में कितने बड़े महारथी हैं. 

यह भी पढ़ें: केएल राहुल बोले कि मैं बोल्ट की गेंद नहीं देख सका, सोशल मीडिया ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

हार्दिक ने पारी के दौरान लगाए गए चार छक्कों के साथ ही ऋषभ पंत का  रिकॉर्ड तोड़ दिया और वह अब वह सबसे तेज सौ छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, इसके अलावा हार्दिक दुनिया भर के बल्लेबाजों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज  बन गए. उनसे कम गेंदों पर सौ छक्के आईपीएल में आंद्रे रसेल और क्रिस गेल ने ही जड़े हैं. हार्दिक ने यह उपलब्धि  तब हासिल की, जब उन्होंने  सनराइजर्स के पार्टटाइमर ऑफ स्पिनर मार्कराम को पारी के नौवें ओवर में मिडविकेट के रास्ते से छक्का जड़ा. और इसी के साथ ही हार्दिक ने आईपीएल में खेली 1046वीं गेंद पर अपना सौवां छक्का जड़ दिया. चलिए आईपीएल में सबसे तेज सौ छक्के किसने और कितनी गेंदों पर जड़े हैं


बल्लेबाज                      गेंद
आंद्रे रसेल                    657
क्रिस गेल                      943
हार्दिक पंड्या                1046
केरोन पोलार्ड                1094
ग्लेन मैक्सवेल                1118
ऋषभ पंत                     1234
यूसुफ पठान                 1313
युवराज सिंह                  1336

यह भी पढ़ें:   ..तो क्या समझें कि अजिंक्य रहाणे का हो ही गया! क्या होगा आईपीएल में आगे?

...और हार्दिक की छक्कों की यह बरसात की गति यहीं ही कम होने नहीं जा रही. जिस अंदाज में हार्दिक ने अभी तक के मैचों में बल्लेबाजी की, उससे साफ है कि टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, हार्दिक के बल्ले से और कई रिकॉर्ड और देखने को मिलेंगे. 

यहां क्लिक कर खेलों की सभी Latest Update के लिए अभी NDTV SPORTS Hindi को सब्सक्राइब करें

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com