वेस्ट इंडीज़ बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज़ के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

वेस्ट इंडीज़ बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

वेस्ट इंडीज़ बनाम दक्षिण अफ्रीका लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक आसान रन हासिल किया| 30 गेंदों पर 33 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से अफ्रीकी टीम के पक्ष में जाता हुआ|

14.5 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद कोकैचिंग मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हुआ|


14.5 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

14.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में फुलर बॉल को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

14.3 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| लेग कटर थी जिसे पढ़ लिया और पूरी ताक़त के साथ 89 मीटर का लम्बा छक्का जड़ दिया| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: It's a SIX! Aiden Markram hits Ravi Rampaul. SA 108/2 (14.3 Ov). Target: 144; RRR: 6.55

14.2 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को मिड विकेट पर खेला| फील्डर रसेल ने चुस्ती दिखाते हुए बॉल को रोका| एक ही रन मिला| रसेल को अपनी हैमस्ट्रिंग को ध्यान रखना होगा|

14.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ अफ्रीका टीम का 100 रन पूरा हुआ| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| अफ्रीका को जीत के लिए 36 गेंदों पर 44 रन चाहिए|

13.5 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|

13.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|

13.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

13.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

13.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में गई, फील्डर के पास एक टप्पा खाकर पहुंची|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को पंच कर दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़| 42 गेंदों पर 46 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (0 रन) शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|

12.4 ओवर (4 रन) चौका! खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: Rassie van der Dussen hits Andre Russell for a 4! SA 97/2 (12.4 Ov). Target: 144; RRR: 6.41

12.3 ओवर (0 रन) लीडिंग एज, हवा में थी गेंद लेकिन कवर्स फील्डर से आगे गिर गई|

12.2 ओवर (1 रन) ओवरपिच गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

12.1 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

11.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट सामने की ओर खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला|  बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: It's a SIX! Aiden Markram hits Kieron Pollard. SA 91/2 (12.0 Ov). Target: 144; RRR: 6.63

11.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद थाई पैड्स को जा लगी

11.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

11.3 ओवर (1 रन) मिड ऑन की दिशा में खेलकर एक रन निकाला|

11.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

11.1 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

10.6 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं| ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी, मिला सिक्स| दक्षिण अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज़: Super 12 - Match 18: It's a SIX! Aiden Markram hits Hayden Walsh. SA 82/2 (11.0 Ov). Target: 144; RRR: 6.89

10.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

10.4 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

10.3 ओवर (2 रन) तीसरी दुग्गी!!! इस ओवर से हासिल करते हुए अफ्रीका के बल्लेबाज़ यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन लिया|

10.2 ओवर (2 रन) लेग साइड की ओर गेंद| शानदार तरीके से उसे पैडल किया दो रनों के लिए|

10.1 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (2 रन) वाइड!!! इसी के साथ बाई के रूप में भी आया एक रन| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद कीपर के हाथ से लगकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई, अम्पायर ने वाइड दिया और साथ में बाई में एक रन भी हुआ

मैच रिपोर्ट