
34.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| सोची समझी बल्लेबाज़ी जारी है|
34.4 ओवर (1 रन) इस बार फाइन लेग की दिशा में पटकी हुई गेंद को खेला, गैप से एक ही रन मिल पाया|
34.3 ओवर (2 रन) जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर खोदकर मारा| गैप में गई बॉल, फील्डर जबतक बॉल थ्रो करते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
34.3 ओवर (1 रन) एक और स्लोवर गेंद एक और वाइड! बल्लेबाज़ का खौफ गेंदबाज़ के ऊपर साफ़ दिखता हुआ|
34.3 ओवर (5 रन) नो बॉल और चौका! पटकी हुई गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| कोई फील्डर नहीं थे वहां पर जिस वजह से चार रन बटोरे| अगली गेंद फ्री हिट|
34.2 ओवर (4 रन) चौका! रैम शॉट!! बहुत जल्दी गेंद की लेंथ को भांपते हुए फाइन लेग की तरफ शॉट खेला| धीमी गति से डाली गई थी बॉल इस वजह से चौका हासिल हो गया|
34.2 ओवर (1 रन) वाइड! बाउंसर!! अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
34.1 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ रैसी ने अपना 10वां अर्ध शतक पूरा कर लिया यहाँ पर| अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए यहाँ पर| पटकी हुई गेंद को पुल किया था मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
33.6 ओवर (0 रन) फिर से रिवर्स स्वीप का प्रयास था लेकिन बल्लेबाज़ पूरी तरह से टर्न से चकमा खाए| शरीर पर जाकर लगी बॉल, कोई रन नहीं हुआ| 197/3 अफ्रीका| एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर|
33.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं बन पाया|
33.4 ओवर (1 रन) इस बार रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|
33.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
33.2 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप का प्रयास, कहीं तो लगी ये गेंद साफ़ पता नहीं चल पाया| ऐसा लगा कि ग्लव्स से लगकर कीपर के पैरों पर जा लगी| क्या ये कैच का मौका था, शायद हाँ लेकिन टफ चांस था|
33.1 ओवर (1 रन) बढ़िया फील्डिंग गब्बर द्वारा सीमा रेखा के ठीक आगे| चौका जाने से रोका और टीम के लिए तीन रन बचाए|
32.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| 195/3 अफ्रीका|
32.5 ओवर (2 रन) बाहर की गेंद को चिप किया कवर्स की दिशा में| नो मेंस लैंड में गिरी बॉल, दो रन मिल गए|
32.4 ओवर (1 रन) कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को जहाँ से एक रन मिला|
32.3 ओवर (6 रन) छक्का! फुल टॉस गेंद जिसे स्टैंड्स में भेज दिया रैसी ने| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बॉल को लप्पा बनाया और मिड विकेट बाउंड्री के पार मार दिया पूरे छह रनों के लिए|
32.2 ओवर (1 रन) छोटी गेंद, वाइड लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में बॉल को पंच किया| एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़|
32.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप करते हुए रन पूरा किया|
31.6 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
31.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| पूरी तरह से टर्न से चकमा खा गए यहाँ पर|
31.4 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
31.3 ओवर (4 रन) चौका! मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
31.3 ओवर (5 रन) 5 वाईड्स! बल्लेबाज़ के साथ साथ कीपर भी इस बॉल को परखने से चूक गए| स्वीप मारने गए थे लेकिन लेग स्टम्प के काफी बाहर थी बॉल जिस वजह से कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई|
31.2 ओवर (0 रन) ओह! टर्न से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़|
31.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
30.6 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन की गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक कर दिया| 174/3 अफ्रीका|
30.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आया, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
30.4 ओवर (0 रन) पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
30.3 ओवर (2 रन) शतक!! 17वां उनके करियर का| क्या कमाल की पारी खेली है अपनी टीम के लिए| वाह जी वाह| अफ्रीकी बल्लेबाज़ी क्रम की जान है ये बल्लेबाज़ और उसे साबित करते हुए क्विनी| भारत के खिलाफ छठा है ये शतक| टीम को उनसे अब एक बड़े स्कोर की दरकार| कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए डीप से दुग्गी हासिल किया|
30.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
30.1 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर आता हुआ| फुल टॉस गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
34.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 212/3 अफ्रीका|