इरफान पठान ने बाइक पर घुमाया, तो बेटे का दिल हुआ बाग-बाग, Instagram पर VIDEO हुआ वायरल
हाल ही में इरफान ने एक और वीडियो टिकटॉक से बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें वह बाइक पर बेटे को चड्डी कराते दिख रहे हैं. और उनके बेटे की खुशी साफ तौर पर देखी और महसूस की जा सकती है.
- NDTVSports
- Updated: May 09, 2020 02:05 PM IST

जब से कोरोनावायरस के चलते हुए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण क्रिकेटर भले ही घरों में कैद होने को मजबूर हों, लेकिन इससे उनके छोटे-छोटे बच्चों की निकल पड़ी है! वैसे क्रिकेट कारणों से ज्यादा समय घर से दूर रहने वाले इन खिलाड़ियों के लिए भी यह बहुत ही अच्छा मौका है कि उन्हें अपने बच्चों के साथ समय गुजारने और उनकी प्यारी हरकतें देखने का मौका मिल रहा है, जिसकी उन्हें कमी खलती है और ये इंटरव्यू में इसका जिक्र करते रहते हैं. कुछ ऐसा ही पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) के साथ भी हो रहा है. इरफान (Irfan Pathan)इन दिनों अपने बेटे और भतीजे के साथ न केवल जमकर मस्ती कर रहे हैं, बल्कि वे उनके साथ शूट किए वीडियो को इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बराबर शेयर भी कर रहे हैं, जिसका लुत्फ उनके प्रशंसक उठा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Let's make some memories... @imrankpathan_official #bike #ride #love #home #kids
A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official) on
हाल ही में इरफान ने एक और वीडियो टिकटॉक से बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें वह बाइक पर बेटे को चड्डी कराते दिख रहे हैं. और उनके बेटे की खुशी साफ तौर पर देखी और महसूस की जा सकती है.
वैसे बच्चों को तो हमेशा से ही बाइक या स्कूटर की सवारी भाती रही है. और वे इसकी अपने अभिवावकों से जिद भी करते हैं. ऐसे में पठान के बेटे ने भी बाइक सवारी की जिद की, तो इरफान ने भी उन्हें बाइक पर बैठाक एक दो नहीं, बल्कि घर के भीतर कई चक्कर लगाए.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था.
और इरफान पठान भी सवारी के दौरान बेटे जितने ही ज्यादा खुश दिखाई पड़े. और आखिर क्यों न हों. आखिरकार यही तो वे पल हैं, जिनका लुत्फ हर कोई पिता उठाना चाहता है.