श्रीलंका vs भारत, तीसरा एक-दिवसीय Cricket Score
श्रीलंका vs भारत, 2021 - ODI Scoreboard
- प्लेयर ऑफ द मैचअविष्का फर्नांडो76(98)
- प्लेयर ऑफ द सीरीजसूर्यकुमार यादव
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
पृथ्वी शॉ | 49 | 49 | 8 | 0 | 100 |
एल बी डब्ल्यू बोल्ड दसुन शनाका 15.5 आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर भारत को लगता हुआ| श्रीलंका के कप्तान ने आते के साथ अपनी गेंदबाज़ी से टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू| पृथ्वी शॉ 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को ऑफ स्टंप्स पर आकर फ्लिक करने गए| गेंद की गति को समझ नही सके और गेंद को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| अपने साथी खिलाड़ी से बात करने के बाद पृथ्वी ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा की बल्ले का बिना किनारा लिए हुए गेंद पैड्स को जा लगी थी और विकेट हिटिंग भी हो रही थी| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने आउट का फ़ैसला दिया| 102/2 भारत| 102/2
| |||||
शिखर धवन C | 13 | 11 | 3 | 0 | 118.18 |
कॉट मीनोद भानुका बोल्ड दुशमंथा चमीरा 2.3 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा पहला बड़ा झटका| ओहोहो!! ये श्रीलंका की विकेट है या फिर ऑस्ट्रेलिया की? इतना बाउंस , सबको चौंका दिया| इस पिच में ज़रूर कुछ है| दुशमंता चमीरा के हाथ लगी पहली विकेट| शिखर धवन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को दूर से ड्राइव लगाने गए| बॉल टप्पा खाने के बाद उछाल के साथ ऊपर की ओर आई और शिखर धवन उसे खड़े-खड़े ड्राइव लगाने गए लेकिन बॉल की उछाल को परख नही सके| बल्ले का बाहरी किनारा दे बैठे| किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर की ओर गई| जहाँ से कीपर ने कोई गलती नही करते हुए चेस्ट हाईट पर पकड़ा कैच| बड़ी मछली जाल में फसती हुई यहाँ पर श्रीलंका के लिए| भारतीय कप्तान पवेलियन लौटते हुए| 28/1 भारत| 28/1
| |||||
संजू सैमसन Wk | 46 | 46 | 5 | 1 | 100 |
कॉट अविष्का फर्नांडो बोल्ड प्रवीण जयविक्रमा 18.4 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा तीसरा झटका| धवन की सेना के एक और बल्लेबाज़ अपने अर्धशतक से चूके| प्रवीण जयविक्रमा को मिली पहली सफ़लता| संजू सैमसन 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कदमों का इस्तेमाल करते हुए ओवरपिच गेंद को जगह बनाकर कवर्स के ऊपर से खेलने गए| गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ को देखते हुए अपने लाइन में बदलाव किया और गेंद को खीचकर डाला| बॉल टप्पा खाकर बल्ले पर आई जिसके कारण संजू गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने में कामयाब नही हो सके और सीधे कवर्स पर खड़े फील्डर अविष्का फर्नांडो के हाथ में दे बैठे| 118/3 भारत| 118/3
| |||||
मनीष पांडे | 11 | 19 | 0 | 0 | 57.89 |
कॉट मीनोद भानुका बोल्ड प्रवीण जयविक्रमा 24.5 आउट!! कैच आउट!!! 11 रन बनाकर मनीष पांडे लौटे पवेलियन| चतुराई भरी गेंदबाजी का शिकार हुए और फ्लाईट से चकमा खा गये| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ मारने गए| टर्न हुई गेंद, बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के दस्तानों में समा गई| पांडे खुद से यहाँ पर काफी निराश होंगे| एक बड़ा मौका फिर से उन्होंने गंवा दिया| मेज़बान टीम ने मुकाबले में अपनी पकड़ बनाई| 157/4 भारत| 157/4
| |||||
सूर्यकुमार यादव | 40 | 37 | 7 | 0 | 108.10 |
एल बी डब्ल्यू बोल्ड अकिला धनंजया 31 आउट!! एलबीडबल्यू आउट!!! श्रीलंका का एक और रिव्यु हुआ सफ़ल| सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अकिला धनंजय को मिली पहली विकेट| काफ़ी बड़ा झटका है ये भारत के लिए| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| गेंद की लाइन में बल्ले को पहले नही ला सके| बल्ले को पैड्स के पीछे लाए जिसके कारण गेंद पहले पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा| इसी बीच श्रीलंका के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा की बॉल सीधे मिडिल स्टंप्स को जाकर लार रही थी| थर्ड अम्पायर का आया आउट का फ़ैसला| भारत को लगा एक और बड़ा झटका| 190/6 भारत| 190/6
| |||||
हार्दिक पंड्या | 19 | 17 | 3 | 0 | 111.76 |
एल बी डब्ल्यू बोल्ड प्रवीण जयविक्रमा 28.3 आउट!! एलबीडबल्यू!!! फील्डिंग टीम का रिव्यु हुआ सफल| 19 रन बनाकर हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन| पहली बार एकदिवसीय करियर में हुए एलबीडबल्यू| प्रवीन को मिली उनके खाते की तीसरी विकेट| कमाल का मुकाबला घट रहा है इस युवा के लिए| मिडिल स्टम्प से हल्का सा टर्न होकर बाहर की तरफ निकली गेंद| हार्दिक उसे डिफेंड करने गए लेकिन टर्न से चकमा खाए| बैक पैड्स पर जा लगी गेंद, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई जिसे अम्पायर धर्मसेना ने नकारा| फील्डिंग टीम ने तुरंत रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प को हिट कर रही थी| थर्ड अम्पायर का फैसला आउट का आया| 179/5 भारत| 179/5
| |||||
नितीश राणा | 7 | 14 | 0 | 0 | 50 |
कॉट मीनोद भानुका बोल्ड अकिला धनंजया 32.5 आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा आठवां झटका| एक ओवर में दो बल्लेबाज़ लौटे पवेलियन| अकिला धनंजय को मिली तीसरी विकेट| नीतीश राणा 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को दूर से जगह बनाकर कवर्स की ओर खेलने गए| टर्न के लिए बल्ला चलाया लेकिन गेंद सीधी रही और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल सीधे कीपर के हाथ में गई| अच्छा कैच विकेट के पीछे कीपर द्वारा देखने को मिला| 195/8 भारत| 195/8
| |||||
कृष्णप्पा गौतम | 2 | 3 | 0 | 0 | 66.66 |
एल बी डब्ल्यू बोल्ड अकिला धनंजया 32.3 आउट!!! डेड प्लम्ब!! ये तो फुल टॉस गेंद थी गौतम आप इसे कैसे मिस कर गए| पहले से ही मन बना लिया था कि लेग साइड पर दे मारेंगे शायद इसी वजह से चकमा खा गये| बल्ला कहाँ गेंद कहाँ कुछ पता ही नहीं चला बल्लेबाज़ को यहाँ पर| मिस किये, फ्रंट पैड्स पर गेंद खा बैठे, एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| ये क्या, रिव्यु भी ले लिया, और उसे बर्बाद कर दिया| ये तो डेड प्लम्ब था तो रिव्यु लेने की क्या ज़रुरत थी? 194/7 भारत| 194/7
| |||||
राहुल चाहर | 13 | 25 | 0 | 0 | 52 |
कॉट और बोल्ड चामिका करुणारत्ने 42.4 आउट!!! कैच आउट!!! भारत का एक और विकेट गिरा यहाँ पर| राहुल चहर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| चमिका करुणारत्ने के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बाले और गेंद का सही संपर्क नही हो सका| बॉल बल्ले के स्टिकर के पास लगकर शॉर्ट लेग की ओर हवा में गई| गेंदबाज़ ने ख़ुद ही भागकर गेंद को कैच किया| 224/9 भारत| 224/9
| |||||
नवदीप सैनी | 15 | 37 | 0 | 0 | 40.54 |
कॉट अविष्का फर्नांडो बोल्ड दुशमंथा चमीरा 43.1 आउट!! कैच आउट!!! 225 रनों पर सिमट गई टीम इंडिया| एक बार फिर से बाउंसर गेंद से चमीरा ने बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया और विकेट अपने खाते में डाली| श्रीलंका के पास 226 रनों का लक्ष्य| तेज़ गति से चेस्ट हाईट पर डाली गई गेंद जिसकी लाइन से खुदको सैनी हटा नहीं पाए| ग्लव्स लगने के बाद कंधे से टकराई गेंद और पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया| इसी के साथ भारत की पूरी टीम पवेलियन लौट गई और पूरे 47 ओवर भी नहीं खेल पाई| 225/10
| |||||
चेतन सकरिया | 1 | 0 | 0 | 0 | |
नाबाद
|
अतिरिक्त | 10 रन (lb: 1, wd: 9) | ||||
कुल | 225/10 43.1(RR: 5.21) |
- 28/12.3 ovशिखर धवन
- 102/215.5 ovपृथ्वी शॉ
- 118/318.4 ovसंजू सैमसन
- 157/424.5 ovमनीष पांडे
- 179/528.3 ovहार्दिक पंड्या
- 190/631 ovसूर्यकुमार यादव
- 194/732.3 ovकृष्णप्पा गौतम
- 195/832.5 ovनितीश राणा
- 224/942.4 ovराहुल चाहर
- 225/1043.1 ovनवदीप सैनी
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
दुशमंथा चमीरा | 8.1 | 0 | 55 | 2 | 6.73 |
अकिला धनंजया | 10 | 0 | 44 | 3 | 4.40 |
चामिका करुणारत्ने | 6 | 0 | 25 | 1 | 4.16 |
प्रवीण जयविक्रमा | 10 | 0 | 59 | 3 | 5.90 |
दसुन शनाका | 8 | 0 | 33 | 1 | 4.12 |
रमेश मेंडिस | 1 | 0 | 8 | 0 | 8 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
अविष्का फर्नांडो | 76 | 98 | 4 | 1 | 77.55 |
कॉट पृथ्वी शॉ बोल्ड राहुल चाहर 36.2 आउट!!! कैच आउट!! एक और झटका!! क्या अभी भी इस मुकाबले में भारत के लिए कुछ जान बाक़ी है, शायद हाँ| चहर ने सेट बल्लेबाज़ अविष्का को 76 रनों पर पवेलियन की राह लौटा दिया| स्लिप में शॉ द्वारा इस बार कोई ग़लती नहीं की गई और एक बढ़िया कैच पकड़ लिया गया| मुकाबला अब धीरे-धीरे रोमांचक होता जा रहा है| हालांकि लक्ष्य अब 13 रन ही दूर है लेकिन कुछ भी हो सकता है| फ्लाईटेड डाली गई थी गेंद जो टर्न होकर बाहर की तरफ जा रही थी| दूर से ही बल्लेबाज़ ने उसे खेलने का मन बनाया| लेकिन बाहरी किनारा दे बैठे| स्लिप की तरफ गई गेंद और शॉ ने एक बेहतरीन लो कैच पकड़ा| 214/6
| |||||
मीनोद भानुका Wk | 7 | 17 | 1 | 0 | 41.17 |
कॉट चेतन सकरिया बोल्ड कृष्णप्पा गौतम 5.3 आउट!!! कैच आउट!!! श्रीलंका को लगा पहला बड़ा झटका| अपने डेब्यू मुकाबले में पहला ओवर कर रहे कृष्णप्पा गौतम ने हासिल किया पहला विकेट और टीम को दिलाया ब्रेक थ्रू| मिनोद भानुका 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप किया| बल्ले और गेंद का सही तरह से संपर्क नही हो सका| हवा में गई गेंद, लेग साइड पर फील्डर मौजूद चेतन सकरिया जिन्होंने नीचे की ओर झुकते हुए कैच को लपक लिया| पहले ओवर में विकेट मिलने से गेंदबाज़ का आत्मविश्वास ज़रूर बढेगा| 35/1 श्रीलंका| 35/1
| |||||
भानुका राजपकसा | 65 | 56 | 12 | 0 | 116.07 |
कॉट कृष्णप्पा गौतम बोल्ड चेतन सकरिया 23 आउट!! कैच आउट!!! इस बार फील्डर ने नहीं की कोई ग़लती| सकरिया को मिली उनकी पहली विकेट| गौतम ने फाइन लेग से स्क्वायर लेग तक भागते हुए पकड़ा एक बेहतरीन स्लाइडिंग कैच| 65 रन बनाकर राजपक्षे लौट गए पवेलियन| पैड्स पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से फ्लिक कर दिया था लेकिन हवा में मार बैठे| फील्डर तक कैरी कर गई गेंद जहाँ एक अच्छा कैच देखने को मिला| क्या भारत को इस विकेट के बाद वापसी करने का मौका मिलेगा? 144/2 श्रीलंका, लक्ष्य से अभी भी 83 रन दूर| 144/2
| |||||
धनंजया डी सिल्वा | 2 | 9 | 0 | 0 | 22.22 |
कॉट और बोल्ड चेतन सकरिया 25 आउट!! कैच आउट!!! एक और सफलता सकरिया के खाते में जाती हुई| बड़ी विकेट दी सिल्वा के रूप में आई, 2 रन बनाकर लौटे पवेलियन| धीमी गति की गेंद से पूरी तरह से चकमा खा गए यहाँ पर| बैक ऑफ़ द हैण्ड स्लोवर बॉल थी जो पड़ने के बाद उछाल के साथ बल्लेबाज़ की ओर आई| डिफेंड करने के दौरान उसे समझ नहीं पाए और हैंडल पर लगकर हवा में खिल गई गेंद और चेतन ने खुद ही कैच की कॉल करते हुए उसे लपक लिया| भारत को यहाँ से वापसी करने का बड़ा मौका| 151/3 श्रीलंका| 151/3
| |||||
चरिथ असलंका | 24 | 28 | 3 | 0 | 85.71 |
एल बी डब्ल्यू बोल्ड हार्दिक पंड्या 32 आउट!! एलबीडबल्यू!!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु हुआ असफल| 24 रन बनाकर चरित को लौटना होगा पवेलियन| लो फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए, बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| फ्रंट पैड्स पर जा लगी और एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ द्वारा रिव्यु लिया गया जो असफल रहा| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाकर सीधा मिडिल स्टम्प से टकरा रही थी| 194/4 श्रीलंका, लक्ष्य से 33 रन दूर| 194/4
| |||||
दसुन शनाका C | 1 | 0 | 0 | 0 | |
कॉट मनीष पांडे बोल्ड राहुल चाहर 32.4 आउट!!! कैच आउट!!! श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| राहुल चहर के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में पुश करने गए| गेंद को टर्न के लिए खेलने गए पर बॉल सीधी रही और सीधे शॉर्ट कवर्स की ओर मनीष पांडे के हाथ में गई| इस बार मनीष द्वारा कोई गलती नही देखने को मिला और एक शानदार कैच पकड़ने में हुए कामयाब पांडे जी| मेज़बान टीम के आधे बल्लेबाज़ पवेलियन लौटते हुए| 195/5 श्रीलंका| 195/5
| |||||
रमेश मेंडिस | 15 | 18 | 1 | 0 | 83.33 |
नाबाद
| |||||
चामिका करुणारत्ने | 3 | 10 | 0 | 0 | 30 |
स्टंप संजू सैमसन बोल्ड राहुल चाहर 38.4 आउट!!! स्टंप आउट!!! श्रीलंका का सातवाँ विकेट गिरता हुआ यहाँ पर| चमिका करुणारत्ने 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राहुल चहर के हाथ लगी तीसरी विकेट| मुकाबला अभी बाकी हैं काफी कुछ देखने को मिल गया अभी तक इस मैच में हमें| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पैर निकालकर डिफेंड करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद टर्न से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़| गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई जहाँ से संजू सैमसन ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगाया| स्टंपिंग की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा की जब गेंद को स्टंप्स पर कीपर ने लगाया तो बल्लेबाज़ का पैर लाइन के बाहर था| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आउट रहे बल्लेबाज़| 220/7 श्रीलंका, जीत से 7 रन दूर| 220/7
| |||||
अकिला धनंजया | 5 | 2 | 1 | 0 | 250 |
नाबाद
|
अतिरिक्त | 30 रन (b: 4, lb: 6, wd: 15, nb: 5) | ||||
कुल | 227/7 39.0(RR: 5.82) |
- 35/15.3 ovमीनोद भानुका
- 144/223 ovभानुका राजपकसा
- 151/325 ovधनंजया डी सिल्वा
- 194/432 ovचरिथ असलंका
- 195/532.4 ovदसुन शनाका
- 214/636.2 ovअविष्का फर्नांडो
- 220/738.4 ovचामिका करुणारत्ने
गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
---|---|---|---|---|---|
नवदीप सैनी | 5 | 0 | 27 | 0 | 5.40 |
चेतन सकरिया | 8 | 0 | 34 | 2 | 4.25 |
राहुल चाहर | 10 | 0 | 54 | 3 | 5.40 |
कृष्णप्पा गौतम | 8 | 0 | 49 | 1 | 6.12 |
हार्दिक पंड्या | 5 | 0 | 43 | 1 | 8.60 |
नितीश राणा | 3 | 0 | 10 | 0 | 3.33 |
- स्थान आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो
- मौसम साफ़
- टॉस भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम श्रीलंका ने भारत को 3 विकटों से हराया (डी/एल मेथड)
- प्लेयर ऑफ द मैच अविष्का फर्नांडो
- प्लेयर ऑफ द सीरीज सूर्यकुमार यादव
- अंपायर कुमार धर्मसेना, रुचिरा पल्लीयागुरुगे, रवींद्र विमलासिरी
- रेफ़री रंजन मदुगले