शिखर धवन ने सुरेश रैना के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, तो गौरव कपूर बोले कौन हैं ये छिले हुए...
Advertisement
धवन ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सुरेश पहलवान को सपोर्ट देते हुए धवन पहलवान', धवन के यह फोटो पोस्ट करते ही यह तुरंत ही तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया और लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त की.
रैना और धवन की तस्वीर
हाईलाइट्स
- बाल वाले गब्बर को देखिए!
- ये हैं पहलवान सुरेश और गब्बर!
- प्रशंसकों को भा गई यह तस्वीर
नयी दिल्ली: धवन ने यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'सुरेश पहलवान को सपोर्ट देते हुए धवन पहलवान', धवन के यह फोटो पोस्ट करते ही यह तुरंत ही तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया और लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त की. एक प्रशंसक ने लिखा, 'पहली बार बाल वाले गब्बर को देखा है.' और इसे आसानी से समझा भी जा सकता है क्योंकि टेस्ट टीम में आगाज से लेकर अभी तक शिखर को बिना बाल के ही लुक में प्रशंसकों ने देखा है. बहरहाल, मशहूर एंकर गौरव कपूर ने धवन और रैना की खिंचाई करते हुए लिखा कि कौन हैं ये छिले हुए मुर्गे?VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी
इन दिनों टीम इंडिया के वर्तमान सदस्य वीडियो बना रहे हैं और अपने पुरानी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर रहे हैं, जिन पर उनके साथी तो प्रशंसा या टांगखिंचाई कर ही रहे हैं, वहीं प्रशंसक भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी कड़ी में टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने सुरेश रैना (Suresh Raina) के साथ अपनी 16 साल पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है. संभवत: यह तस्वीर साल 2004 में बांग्लादेश में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के दिनों की तस्वीर है. इस वर्ल्ड कप के जरिए ही शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और सुरेश (Suresh Raina) रैना की प्रतिभा को पहली बार पूरी दुनिया ने देखा था.
Topics mentioned in this article
Get the latest updates on Olympics 2020, Olympics 2020 Medal Tally, Live Cricket Score . Like us on Facebook or follow us on Twitter for more sports updates. You can also download the NDTV Cricket app for Android or iOS.