Happy Mothers Day: सचिन बोले- आप मेरे लिए आई हैं तो विराट और हरभजन सिंह ने ऐसे किया मां को याद
मदर्स डे' (mothers day) के खास मौके पर सचिन तेंदुलकर, कोहली जैसे क्रिकेटरों ने अपनी मां को किया विश.
- Posted by Vishal Kumar
- Updated: May 10, 2020 01:15 PM IST

हाईलाइट्स
- 'मदर्स डे' पर क्रिकेटरों ने किया मां को याद
- सोशल मीडिया पर मां के साथ शेयर की तस्वीर
- हरभजन सिंह बोले- माँ तू मेरा रब है
आज यानि 10 मई को पूरी दुनिया में 'मदर्स डे' (mothers day) मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटरों ने अपनी मां को याद कर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है. भारत के महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपनी मां के साथ एक प्यारा तस्वीर शेयर किया है जिसमें वो अपनी मां के गोद में हैं. तस्वीर शेयर कर सचिन ने मां के लिए लिखा, आप मेरे लिए आई हैं, क्योंकि आप सबकुछ के अलावा हमेशा अद्भुत और अपूर्णीय हो, मेरे लिए आपने जो भी किया उसके लिए शुक्रिया, हैप्पी मदर्स डे आई.
You are AAI to me because, besides everything else you are Always Amazing & Irreplaceable.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 10, 2020
Thank you for everything you have done for me.
Happy #MothersDay Aai. pic.twitter.com/UVQeMMmRjX
Happy mother's day pic.twitter.com/DWsZLcYJFe
— Virat Kohli (@imVkohli) May 10, 2020
वहीं. विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी ट्विटर पर मां के साथ तस्वीर शेयर कर उनको याद किया है. वहीं, भारत के दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने मदर्स डे के मौके पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो अपनी मां को याद करते हुए प्यारी बात कर रहे हैं. अपने वीडियो में सहवाग ने कहा, बच्चा चाहे लायक हो या ना हो मां से उसे हमेशा प्यार मिलता है, मां ने घर वालों से लड़कर मुझे क्रिकेट फीस के लिए 100 रूपये दिए थे. मां के जैसा कोई नहीं.
A mother's love is a love you get, whether you deserve it or not. Maa jaisa koi nahi.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 10, 2020
Every day is #MothersDay pic.twitter.com/eXIiMTRlsL
भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी वीडियो शेयर कर मां के जज्बे को सलाम किया है. भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहाणे(Ajinkya Rahane) ने भी मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है. रहाणे ने मां के साथ अपनी वाइफ राधिका की भी तस्वीर शेयर कर मदर्स डे की शुभकामनाएं दी है.
Two of the most special women in my life, wish you a very Happy Mother's Day!#MothersDay pic.twitter.com/du9ZiD9vZ5
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) May 10, 2020
रहाणे ने कैप्शन में लिखा, इन दो औरतों का मेरी जिन्दगी में खास रोल रहा है. 'मदर्स डे' की शुभकामनाएं. बता दें कि जब रहाणे अपने बचपन में क्रिकेट खेला करते थे तो उनकी मां भी क्रिकेट कैंप तक पैदल जाती थी.
भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने भी मदर्स डे पर तस्वीर शेयर कर मां को शुभकामनाएं दी है. भज्जी ने तस्वीर शेयर कर मां के लिए जो लिखा है उसने दिल जीत लिया है. तस्वीर शेयर कर हरभजन सिंह ने कैप्शन में 'माँ तू मेरा रब है' लिखा.
माँ तू मेरा रब है #HappyMothersDay pic.twitter.com/SF0zwToNw5
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 10, 2020