SA vs ENG 2nd Test: इसलिए दक्षिण अफ्रीका का इंग्लैंड के हाथों बचना है बहुत ही मुश्किल
South Africa vs England 2nd Test, Day 4: इंग्लैंड की दूसरी पारी की बात करें, तो स्टोक्स ने 47 गेंदों पर 72 रन ठोके. उनकी यह पारी डॉम सिबले के पहले टेस्ट शतक पर हावी हो गई. सिबले ने धीमी बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने सुबह 85 रन से आगे खेलना शुरू किया और वह 133 रन बनाकर नाबाद रहे.
- Reported by Bhasha, Edited by Manish Sharma
- Updated: January 06, 2020 09:51 PM IST
बेन स्टोक्स की तूफानी पारी और डॉम सिबले के पहले शतक की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोमवार को दूसरे टेस्ट (SA vs ENG 2nd Test) क्रिकेट मैच को अपनी गिरफ्त में बनाए रखा. इंग्लैंड ने चौथे दिन लंच के बाद अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 391 रन बनाकर समाप्त घोषित की और इस तरह से दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 438 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा है. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति पर 2 विकेट पर 126 रन बना लिए थे. पीटर मलान 63 और केशव महाराज 2 रन बनाकर विकेट पर नाबाद थे. दक्षिण अफ्रीका को यहां से अभी भी 312 रन और बनाने हैं और उसके हाथ में 8 विकेट हैं.
A special moment for @DomSibley! #SAvENGpic.twitter.com/ALa4SoYQzC
— England Cricket (@englandcricket) January 6, 2020
यह भी पढ़ें: कुछ ऐसे रोहित शर्मा ने अहम मुद्दों पर बयां किया हाल-ए-दिल
इंग्लैंड की दूसरी पारी की बात करें, तो स्टोक्स ने 47 गेंदों पर 72 रन ठोके. उनकी यह पारी डॉम सिबले के पहले टेस्ट शतक पर हावी हो गई. सिबले ने धीमी बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने सुबह 85 रन से आगे खेलना शुरू किया और वह 133 रन बनाकर नाबाद रहे.
यह भी पढ़ें: शेन वॉर्न ने किया आग प्रभावित पीड़ितों के लिए किया अपनी बैगी ग्रीन की नीलामी का फैसला
उन्होंने 269 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और अपनी पारी में 311 गेंदें खेली. इंग्लैंड ने रविवार को 79 ओवरों में 218 रन बनाए थे लेकिन सोमवार को उसके बल्लेबाजों ने तेजी से रन जुटाए और पारी समाप्त घोषित करने से पहले 32 ओवरों में 173 रन जोड़े.
Promoted
VIDEO: पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी.
स्टोक्स ने सभी गेंदबाजों को निशाना बनाया और स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर लांग आन पर कैच देने से पहले सात चौके और तीन छक्के लगाए. ओली पोप ने भी 18 गेंदों पर 23 रन बनाए.