सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (2 रन) एक बार फिर से मैक्सवेल ने हासिल किया तेज़ी से दुग्गी| पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर 2 रन बटोरा|

9.5 ओवर (2 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को हलके हाथों से मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से दो रन हासिल किया|


9.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री!! आज तो राशिद खान की खैर नहीं!! इस बार लेग स्पिन को हलके हाथों से स्वीप कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| कोई फील्डर नहीं था वहां पर जिसकी वजह से चार रन हासिल कर लिया|

9.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में पुल किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

9.2 ओवर (6 रन) छक्का! एक और बिगी मैक्सवेल द्वारा वो भी राशिद के ऊपर!! गुगली को बड़ी जल्दी पिक कर ली, सामने की तरफ पूरे पॉवर के साथ मारा| लॉन्ग ऑन फील्डर ने सीमा रेखा के ऊपर भरसक प्रयास किया लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई|

9.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन! फ्लिक किया ऑन साइड पर जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

टाइम आउट का हुआ समय!! 9 के बाद 52/3, 66 गेंदों पर 90 रनों की दरकार| इस मुकाबले में अबतक अगर कुछ नज़र आया है तो वो है हैदराबाद के गेंदबाजों का जलवा!! उमरान मलिक कमाल की गति से गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं| सामने मैक्सवेल और बाद में एबी डी होंगे तो ये कॉन्टेस्ट देखने लायक होगा|

8.6 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मैक्सवेल पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे बदन को जा लगी| उमरान मलिक द्वारा डाली हुई एक और तेज़ गति की गेंद, बल्लेबाज़ पूरी तरह से हुए बीट| 9 ओवर के बाद 52/3 बैंगलोर|

8.5 ओवर (2 रन) ओहोहो!!! चार गेंदें लगातार 150 के ऊपर की गति से डालने वाला है ये गेंदबाज़!! पिछली सभी गेंद एक से बढ़कर एक तेज़ गति से डाली हुई| ये वाली तो 152 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से थी| बाप रे बाप!! इस गेंद पर मैक्सवेल ने पुल किया और मिड विकेट से दो रन चुरा लिया|

8.4 ओवर (1 रन) ओह!!! अब 153 किलोमीटर की रफ़्तार से डाली गई फुल टॉस गेंद बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर 1 रन लिया|

8.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|

8.2 ओवर (2 रन) ओह!!! ये लीजिये ये लड़का नहीं रुकने वाला अब| 150 किलोमीटर की रफ़्तार से डाली गई गेंद बॉल पैड्स लाइन पर जिसको बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया, फील्डर ने वहां पर शानदार डाईव लगाकर गेंद को रोका, 2 रन मिला|

8.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश किया, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

7.6 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को ड्राइव किया, सिंगल के साथ ओवर समाप्त किया| 47/3, 72 गेंदों पर 95 रनों की दरकार|

7.5 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल ही मिलेगा| एक बार फिर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क ठीक नहीं हुआ| एक ही रन मिला|

7.4 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

7.3 ओवर (6 रन) छक्का! मैक्सवेल ने सिक्स के साथ खोला है अपना खाता| ये हैं इनफॉर्म बल्लेबाज़ की पहचान| पहली ही गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार वो भी राशिद खान को, वाह जी वाह!!

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

7.1 ओवर (0 रन) गुगली, थर्ड मैन की दिशा में खेला, गैप नहीं हासिल हुआ|

6.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार और सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| 38/3 बैंगलोर, काफी मुश्किल परिस्थिति में पड़ती हुई टीम|

ग्लेन मैक्सवेल अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आते हुए...

6.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! इंडियन टी20 लीग में एक और नया चमका सितारा| उमरान मलिक ने अपने नाम किया पहला विकेट| श्रीकर भरत 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल शॉट खेलने गए| बॉल काफी तेज़ी के साथ आई जिसको बल्लेबाज़ बड़ा शॉट लगाना चाहते थे| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे ग्लव्स को लगकर कीपर के हाथ में गई जहाँ से रिद्धिमान साहा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 38/3 बैंगलोर|

6.4 ओवर (0 रन) एक बार फिर से बल्लेबाज़ ने गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| रन नहीं मिला|

6.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|

6.2 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!!  6 ओवर के बाद 37/2 बैंगलोर, जीत से 105 रन दूर| फ़िलहाल क्रीज़ पर देवदत्त पदिक्कल और श्रीकर भारत संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और डेनियल क्रिश्चियन बड़ा हिट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गँवा बैठे| वहीँ दूसरी ओर हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को होगी कुछ और विकेट की तलाश...

5.6 ओवर (4 रन) बाउंड्री!! पहले छक्का और अब चौका!! भरत अपना रंग दिखाते हुए| करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| 37/2 बैंगलोर, 84 गेंदों पर 105 रनों की दरकार|

5.5 ओवर (6 रन) छक्का! पहला इस रन चेज़ में आता हुआ| इस बार भरत ने धीमी गति की गेंद को परख लिया और बिना ताक़त लगाते हुए सामने की तरफ उठाकर मार दिया| गेंद और बल्ले का शानदार सम्पर्क हुआ और बॉल जाकर साईट स्क्रीन के पीछे गिरी|

5.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और एक रन भाग लिया|

5.3 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ ने यहाँ पर बड़ा हिट लगाना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हुआ|

5.2 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ हलके हाथों से गेंद को खेला| फील्डर जबतक गेंद उठाकर थ्रो करते बल्लेबाजों ने तब तक रन चुरा लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

मैच रिपोर्ट