पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: May 13, 2022 10:09 PM IST

ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट शिखर धवन बोल्ड ऋषि धवन| एक ही ओवर में दूसरी विकेट ऋषि लेते हुए| 6 रन बनाकर लोमरोर लौटे पवेलियन| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल किया| हवा में मार बैठे बॉल| कैचिंग मिड विकेट पर फील्डर तैनात थे और गेंद सीधा उनकी गोद में चलिगाई जहाँ एक बढ़िया कैच लपक लिया गया| 40/3 बैंगलोर, लक्ष्य से 170 रन दूर|
4.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ महिपाल लोमरोर ने अपना खाता सिक्स लगाकर खोला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई और मिला सॉक्स|
4.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
महिपाल लोमरोर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
4.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! कॉट जितेश शर्मा बोल्ड ऋषि धवन| एक और झटका बैंगलोर को लगता हुआ| 10 रन बनाकर फाफ भी लौट गए पवेलियन| आगे डाली गई गेंद पर क़दमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ मारने गए| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के दस्तानों की तरफ गई| कैच की अपील हुई जहाँ अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने फिर से रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि बल्ला लगा हुआ था, अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| 34/2 बैंगलोर|
4.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
3.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया| रन नहीं मिल सका| 4 ओवर के बाद 34/1 बैंगलोर|
3.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया|
3.4 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया|
3.3 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
रजत पाटीदार बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट राहुल चाहर बोल्ड कगिसो रबाडा| बड़ी विकेट पंजाब को मिलती हुई| 20 रन बनाकर विराट लौटे पवेलियन| लेग स्टम्प पर रूम बनाकर गेंद को खेलना चाहते थे लेकिन रबाडा ने उन्हें फॉलो किया| शरीर पर डाली गेंद जिसे लेग साइड पर पुल मारने गए| थाई पैड्स को लगकर शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के हाथों में गई गेंद| कैच की अपील हुई| अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद ग्लव्स को लगकर शरीर से लगी और फील्डर के हाथों में गई| आउट आया बिग स्क्रीन पर थर्ड अम्पायर का फैसला| विराट खुद से काफी निराश होकर पवेलियन लौट गए| 33/1 बैंगलोर, लक्ष्य से 177 रन दूर|
3.1 ओवर (2 रन) पहली ही गेंद पर रबाडा को चार्ज करते हुए विराट| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर बॉल को हीव किया| गैप से दो रन हासिल किया|
2.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| 31/0 बैंगलोर|
2.5 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
2.4 ओवर (6 रन) छक्का! वाओ वाट अ शॉट!! विराट है ये खिलाड़ी और इस शॉट ने उसकी क्लास भी बता दी| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए महज़ एक फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ| टाइमिंग इतनी लाजवाब कि गेंद स्टैंड्स में जाकर गिरी|
2.3 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
2.2 ओवर (1 रन) बाई के रूप में मिला एक रन यहाँ पर!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ जगह बनाकर ऑफ साइड की ओर खेलने गए| टर्न से यहाँ पर फाफ बीट हो गए| गेंद सीधा कीपर के पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई| बल्लेबाजों ने इसी बीच भागकर एक रन ले लिए|
2.1 ओवर (4 रन) चौका! इस गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| एक बड़ा गैप था जिसका फायदा उठा लिया|
1.6 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को विराट ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर बॉल को रोक दिया, दो ही रन मिले| 19/0 बैंगलोर|
1.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.5 ओवर (4 रन) चौका! पसंदीदा शॉट विराट का लेग साइड पर खेला गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की तरफ मोड़ा| टाइमिंग इतनी शानदार कि चौका मिल गया|
1.4 ओवर (0 रन) फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
1.3 ओवर (4 रन) शानदार कवर ड्राइव!! कोहली का विराट शॉट!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया और ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
दूसरे छोर से गेंद लेकर कौन आएगा? अर्शदीप सिंह को लाया गया है...
0.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
0.6 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
0.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला| कोई रन नहीं हुआ|
0.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
खेल रुका हुआ है क्योंकि बीच मैदान पर बिल्ली आ गई थी...
0.3 ओवर (4 रन) चौका!!! फाफ ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! आगे डाली गई गेंद पर फाफ ने कवर्स की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल, फील्डर के पास कोई मौका नहीं बन सका उसे रोकने का वहां पर| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
0.2 ओवर (0 रन) फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
0.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ विराट कोहली ने अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया| 5 ओवर के बाद 41/3 बैंगलोर, जीत के लिए 90 गेंद पर 169 रन चाहिए|