रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: October 09, 2021 12:10 AM IST

जिसके बाद एबी डिविलियर्स (26) ने कुछ देर क्रीज़ पर समय तो बिताया लेकिन वो अक्षर की गेंद पर बड़ा हिट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए| एक समय तो ऐसा लगा कि किंग कोहली की टीम इस बड़े लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाएगी लेकिन फिर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए श्रीकर भारत (78) ने अपना अर्धशतक लगाया वहीँ उनका साथ देते हुए ग्लेन मैक्सवेल (51) ने भी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेला| अंतिम ओवर में बैंगलोर को जहाँ 15 रन चाहिए थे तो पहले मैक्सवेल ने चौका लगाया तो अंतिम गेंद पर 5 रन चाहिए था तब भरत ने सिक्स लगाकर मैच को समाप्त किया|
वाह भाई वाह ये है इंडियन टी20 लीग जहाँ कुछ भी मुमकिन हैं!!! मैक्सवेल और भरत के द्वारा नाबाद 111 रनों की शतकीय साझेदारी के दम पर बैंगलोर के अपने लीग के अंतिम मुकाबले में दिल्ली को 7 विकटों से शिकस्त दे दिया| 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई बैंगलोर की टीम ने पहले ही ओवर में देवदत्त पदिक्कल शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे तो कुछ देर बाद ही बैंगलोर के कप्तान तीसरे ही ओवर में विराट कोहली (4) ने भी कुछ खास नहीं किया और पवेलियन की ओर लौट गए|
19.6 ओवर (6 रन) छक्का!!! लाजवाब, शानदार बेमिसाल!!! जितनी तारीफ़ की जाए इस बल्लेबाज़ की उतनी काम है यहाँ पर| अंतिम गेंद पर सिक्स लगाकर मैच को जीता दिया| बैंगलोर ने इसी के साथ 7 विकटों से दिल्ली को दिया शिकस्त| फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर के साथ लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला, बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और कोहली की टोली ने मुकाबले को जीत लिया| काफ़ी दिलचस्प रहा ये मैच| वाह भाई भरत वाह कमाल कर दिखाया आपने यहाँ पर|
19.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| अब सुपर ओवर होना बनता है मेरे भाई!!! 1 गेंदों पर 5 रन चाहिए|
19.5 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया| 1 गेंदों पर 6 रन चाहिए|
19.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 2 गेंदों पर 8 रन चाहिए|
19.3 ओवर (1 रन) नॉट आउट!!! दिल्ली का रिव्यु हुआ असफ़ल!! एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन| दिल्ली के कप्तान ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद लेग स्टंप्स को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
19.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इसी के साथ ग्लेन मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर 2 रन लिया|
19.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| बैंगलोर को जीत के लिए 5 गेंदों पर 11 रन चाहिए|
18.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बैंगलोर को जीत के लिए 6 गेंदों पर 15 रन चाहिए|
18.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|
18.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, एक रन आया|
18.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
18.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन जू ओर खेलकर सिंगल लिया|
17.6 ओवर (4 रन) चौका! ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया थर्ड मैन के ऊपर से चार रनों के लिए| बैंगलोर को जीतने के 12 गेंदों पर 19 रन चाहिए|
17.5 ओवर (1 रन) पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.4 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी यहाँ पर हासिल करते हुए बल्लेबाज़|
17.3 ओवर (2 रन) लॉन्ग ऑफ की तरफ गेंद को खेलकर बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन लिया|
17.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद और दो रन मिल गए|
17.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.6 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया| बैंगलोर को जीत के लिए 18 गेंद पर 31 रन चाहिए|
16.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
16.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
16.3 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर 2 रन लिया|
16.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.1 ओवर (4 रन) शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद, सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
15.6 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| बैंगलोर को जीत के लिए 24 गेंदों पर 46 रन चाहिए|
15.5 ओवर (4 रन) चौका!!! मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई पटकी हुई गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला, गैप में गई गेंद, एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
15.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
15.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला, ऑफ साइड की ओर गई हवा में गेंद, फील्डर से दूर जा गिरी जिसके बाद बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
15.2 ओवर (1 रन) सिंगल!!! पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
15.1 ओवर (2 रन) दुग्गी!!! इसी के साथ श्रीकर भरत ने इंडियन टी20 लीग में अपना पहला अर्धशतक लगाया| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन बटोरा|
इसी बीच दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें एनरिक नोकिया ने सबसे अधिक 2 विकेट निकालकर दिया| वहीँ उसका साथ देते हुए अक्षर पटेल ने भी एक विकेट अपने नाम किया| मैक्सवेल को 2 बार जीवनदान देना दिल्ली की टीम के लिए काफ़ी महगा पड़ा और उसका खामियाज़ा पूरी टीम को मुकाबला गंवाकर चूकना पड़ा|