दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: October 08, 2021 09:28 PM IST

19.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! दिल्ली ने अपने पारी की अंतिम गेंद पर गंवाया अपना विकेट| शिमरन हेटमायर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद सिराज के हाथ लगी दूसरी विकेट| फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला, हवा में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद विराट कोहली जिन्होंने पकड़ा कैच| 164/5 दिल्ली|
19.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को पुल शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
19.4 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
19.3 ओवर (4 रन) चौका!!! लो फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, गई मिला चार रन|
19.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला, गेंदबाज़ के सर के बेहद करीब से गई गेंद, एक रन ही मिला|
19.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
18.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
18.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.5 ओवर (1 रन) वाइड!! एक और अतरिक्त रन पर्पल पटेल के द्वारा दिया गया!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.4 ओवर (1 रन) सिंगल हासिल कर लिया इस बार यहाँ पर!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! शिमरन हेटमायर के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट| आगे डाली गई गेंद को काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
18.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
17.6 ओवर (4 रन) चौका!!! फुलटॉस डाली गई गेंद को शिमरन हेटमायर ने डीप पॉइंट की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी बीच लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर का सहारा लेते हुए नो बॉल चेक को कहा| लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अम्पायर ने उसे लिगल बॉल करार दिया|
17.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! दिल्ली को लगा चौथा झटका| मोहम्मद सिराज के हाथ लगी पहली विकेट| श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, बल्ले के नीचले हिस्से को लगाकर गेंद सीधे लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर के हाथ में गई जहाँ से डेनियल क्रिश्चियन ने कोई गति नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 143/4 दिल्ली|
17.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.2 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
17.1 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेला, एक रन मिला|
16.6 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
16.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
16.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला, एक रन मिला|
16.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.3 ओवर (2 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल किया|
16.2 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला, बल्ले पर ठीक से नहीं आई गेंद हवा में गई लेकिज फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई, एक रन मिला|
16.1 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
15.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
15.4 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन मिला|
15.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
15.2 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
15.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई दिल्ली की टीम ने बैंगलोर के सामने 165 रनों का लक्ष्य खड़ा| पंत की सेना को पहला झटका 88 रनों के स्कोर पर शिखर धवन (43) के रूप में लगा| जिसके कुछ देर बाद ही पृथ्वी शॉ (48) ने अपना विकेट गँवा दिया| लेकिन उनके टीम के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए बड़े-बड़े शॉट लगाना जड़ी रखा और अंत में रिपल पटेल (7) के साथ मिलकर शिमरोन हेटमायर (29) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में छक्के और चौके लगाकर टीम के स्कोर को 164 रनों तक पहुँचाया| वहीँ बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे उन्हें मोहम्मद सिराज ने 2 सबसे अधिक विकेट निकलकर दिया| वहीँ उनका साथ देते हुए डेनियल क्रिश्चियन, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया| अब देखना होगा कि किंग कोहली की टीम किस अंदाज़ में इस लक्ष्य को हासिल करते हुए 2 अहम अंक हासिल करते हैं|