रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (6 रन) छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सामने की तरफ अली ने लगाया एक बड़ा शॉट| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| 118/4 चेन्नई| बैंगलोर vs चेन्नई: Match 49: It's a SIX! Moeen Ali hits Wanindu Hasaranga. CSK 118/4 (15.0 Ov). Target: 174; RRR: 11.20

14.5 ओवर (1 रन) डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन कैचिंग मिड विकेट फील्डर से हुई चूक और एक बड़ा मौका गंवा दिया| अगर ये थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज़ जडेजा क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे इस वजह से आउट करार दिए जाते| विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेलते हुए रन भाग खड़े हुए थे|


14.4 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई गेंद पर मोईन ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल पाया|

14.3 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ रवींद्र जडेजा ने अपना खाता खोला!! लॉन्ग ऑन की ओर जडेजा ने खेलकर एक रन ले लिया|

14.2 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

रवींद्र जडेजा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शाहबाज अहमद बोल्ड वानिंदु हसरंगा| 56 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| हसरंगा की विकटों का खाता खुला| एक बढ़िया जज कैच स्क्वायर लेग बाउंड्री पर शाहबाज़ द्वारा पकड़ा गया| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प से खीचकर लेग साइड पर स्वीप किया था| हवा में फ्लैट गई ये गेंद जहाँ फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| अब यहाँ से सेट बल्लेबाज़ के आउट होने से मुकाबला बन जाएगा| 109/4 चेन्नई| बैंगलोर vs चेन्नई: Match 49: WICKET! Devon Conway c Shahbaz Ahmed b Wanindu Hasaranga 56 (37b, 6x4, 2x6). CSK 109/4 (14.1 Ov). Target: 174; RRR: 11.14

13.6 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| 109/3 चेन्नई, लक्ष्य से अभी भी 65 रन दूर|

13.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

13.4 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

13.3 ओवर (4 रन) चौका! हवा में गेंद| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर सिराज का एक भरसक प्रयास लेकिन बॉल से दूर रह गए और गेंद उनको बीट करते हुए चार रनों के लिए निकल गई| बैंगलोर vs चेन्नई: Match 49: Devon Conway hits Glenn Maxwell for a 4! CSK 108/3 (13.3 Ov). Target: 174; RRR: 10.15

13.2 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से सिंगल हासिल किया|

13.1 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|

12.6 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 102/3 चेन्नई, लक्ष्य से 72 रन दूर|

12.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ डेवोन कॉनवे ने बैक टू बैक अर्धशतक लगाया!! चेन्नई की टीम को बुरी परिस्तिथि से उभार रहे हैं कॉनवे यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर पुश किया| एक रन मिल गया| बैंगलोर vs चेन्नई: Match 49: FIFTY! Devon Conway completes 50 (33b, 5x4, 2x6). CSK 102/3 (12.5 Ovs). Target: 174; RRR: 10.05

12.4 ओवर (4 रन) चौका! ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए कॉनवे अपनी टीम के लिए| बैंगलोर vs चेन्नई: Match 49: Devon Conway hits Harshal Patel for a 4! CSK 101/3 (12.4 Ov). Target: 174; RRR: 9.95

12.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से छोटी गेंद लेकिन इस बार मोईन ने लेग साइड पर खेला और सिंगल चुरा लिया|

12.2 ओवर (4 रन) चौका! खराब गेंद और चौका मिल जायेगा| मोईन ने बड़ी आसानी से इस बॉल को फाइन लेग बाउंड्री के पार मार दिया जहाँ से चौका हासिल हुआ| बैंगलोर vs चेन्नई: Match 49: Moeen Ali hits Harshal Patel for a 4! CSK 96/3 (12.2 Ov). Target: 174; RRR: 10.17

12.1 ओवर (0 रन) लो फुल टॉस गेंद को कवर्स फील्डर की तरफ ड्राइव किया| गैप हासिल नहीं हुआ|

11.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर रिवर्स स्वीप खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं हुआ| 92/3 चेन्नई|

11.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर मोईन अली ने डीप कवर की ओर ड्राइव किया| एक रन मिल गया|

11.4 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

11.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा चौका! अगर यहाँ पर स्लिप होता तो ये कैच हो जाता लेकिन किस्मत ने बल्लेबाज़ का साथ दे दिया| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को दूर से ड्राइव लगाने गए और टर्न से चकमा खा गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ निकल गई गेंद चार रनों के लिए| बैंगलोर vs चेन्नई: Match 49: Moeen Ali hits Glenn Maxwell for a 4! CSK 91/3 (11.3 Ov). Target: 174; RRR: 9.76

11.2 ओवर (1 रन) ऊपर की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

11.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

10.6 ओवर (6 रन) छक्का!! डेवोन कॉनवे ने लगा एक और सिक्स यहाँ पर!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए डेवोन कॉनवे ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद तेज़ी से स्टैंड्स की ओर निकल गई छह रनों के लिए| बैंगलोर vs चेन्नई: Match 49: It's a SIX! Devon Conway hits Wanindu Hasaranga. CSK 85/3 (11.0 Ov). Target: 174; RRR: 9.89

10.5 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|

10.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

10.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

10.2 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल निकाला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

मैच रिपोर्ट