राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (4 रन) चौका! 19 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| क्या आक्रम बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है हमें| ऐसा लग रहा कि राजस्थान जल्द से जल्द जीत हासिल कर लेना चाहते हैं| 61/0 राजस्थान| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: Jos Buttler hits Shahbaz Ahmed for a 4! RR 61/0 (5.0 Ov). Target: 158; RRR: 6.47

4.5 ओवर (6 रन) शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए बटलर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन को जाकर लगी और मैदान के अंदर आ गई| अम्पायर ने हाथों को उठाकर छह रनों का इशारा किया| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: It's a SIX! Jos Buttler hits Shahbaz Ahmed. RR 57/0 (4.5 Ov). Target: 158; RRR: 6.66


4.4 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

4.3 ओवर (6 रन) छक्का! काफी शानदार शॉट| खड़े-खड़े बटलर ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी और छह रन दे गई| इसी के साथ टीम के 50 रन भी पूरे हुए| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: It's a SIX! Jos Buttler hits Shahbaz Ahmed. RR 51/0 (4.3 Ov). Target: 158; RRR: 6.90

4.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

4.1 ओवर (2 रन) एक बार फिर से हवा में गेंद| मिड विकेट की दिशा में गई| लॉन्ग ऑन से फील्डर फाफ इस कैच के लिए भागे लेकिन ये भी बॉल तक नहीं पहुँच पाए| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| दो रन मिले|

3.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 42/0 राजस्थान|

3.5 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई बॉल, रन नहीं मिल पाया|

3.4 ओवर (2 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बटलर ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर खेला| गैप में गई बॉल 2 रन मिल गया|

3.3 ओवर (2 रन) हवा में गेंद!! लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गई| घेरे के अंदर से सिराज ने उल्टा भागते हुए बॉल का पीछा किया लेकिन गेंद से काफी दूर रह गए| दो रन मिल गए| बैकफुट से जोस ने इस गेंद को पंच कर दिया था और हवा में मार बैठे थे गेंद|

3.2 ओवर (1 रन) आगे आकर गेंद को सामने की तरफ खेला| एक ही रन मिला|

3.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

2.6 ओवर (6 रन) छक्का! कड़ाकेदार शॉट!! ये है बटलर स्पेशल!! जैसे ही पैरों पर गेंद को देखा उसे हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| बल्ले से लगते ही तारा मंडल में चली गई गेंद काफी ऊंची| छह रन प्राप्त हुए| 37/0 राजस्थान| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: It's a SIX! Jos Buttler hits Mohammed Siraj. RR 37/0 (3.0 Ov). Target: 158; RRR: 7.12

2.5 ओवर (4 रन) फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बटलर बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| फुल गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई| हीव करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद कीपर को बीट करने के बाद| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: Jos Buttler hits Mohammed Siraj for a 4! RR 31/0 (2.5 Ov). Target: 158; RRR: 7.40

2.4 ओवर (4 रन) चौका! ओवर द टॉप शॉट लगाया गया!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: Jos Buttler hits Mohammed Siraj for a 4! RR 27/0 (2.4 Ov). Target: 158; RRR: 7.56

2.3 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

2.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया मिड ऑफ़ की तरफ और एक रन हासिल किया|

2.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

1.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 2 के बाद 22/0 राजस्थान| एक शानदार शुरुआत|

1.5 ओवर (2 रन) पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|

1.4 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

1.3 ओवर (0 रन) इस बार अंदर की तरफ लाइ गई गेंद को बटलर ने मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

1.2 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री जोस के बल्ले से आती हुई| ऑन द राइज खेला गया शॉट| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया पॉइंट की तरफ चार रनों के लिए| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: Jos Buttler hits Josh Hazlewood for a 4! RR 20/0 (1.2 Ov). Target: 158; RRR: 7.39

1.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

दूसरे छोर से गेंद लेकर जोश हेज़लवुड आए...

0.6 ओवर (6 रन) छक्का! ये लीजिये एक और खराब गेंद सिराज द्वारा और बल्लेबाज़ ने उसका पूरा फायदा उठाया| पुल कर दिया गेंद को मिड विकेट की दिशा में और छह रन हासिल किये| पहले ओवर से आये 16 रन| शानदार स्टार्ट राजस्थान द्वारा| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: It's a SIX! Yashasvi Jaiswal hits Mohammed Siraj. RR 16/0 (1.0 Ov). Target: 158; RRR: 7.47

0.5 ओवर (0 रन) ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|

0.4 ओवर (4 रन) चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| सिराज को यहाँ पर समझना होगा कि उनके पास रन्स बोर्ड पर कम हैं| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: Yashasvi Jaiswal hits Mohammed Siraj for a 4! RR 10/0 (0.4 Ov). Target: 158; RRR: 7.66

0.3 ओवर (6 रन) छक्का! पहला मैक्सिमम इस पारी का आता हुआ| बेहद खराब गेंद सिराज द्वारा वो भी लेग स्टम्प पर| बल्लेबाज़ को पूरा मौका मिल गया कि उसे पुल कर सके और छह रन हासिल किया| राजस्थान vs बैंगलोर: Qualifier 2: It's a SIX! Yashasvi Jaiswal hits Mohammed Siraj. RR 6/0 (0.3 Ov). Target: 158; RRR: 7.79

0.2 ओवर (0 रन) एक और अच्छी गेंद सिराज द्वारा!! टाईट गेंदबाज़ी की ज़रुरत और वो दिखती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद के साथ हुई है शुरुआत!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला, गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा|