रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए रन हासिल किया| 123/2 बैंगलोर| 30 गेंदों पर 27 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (2 रन) छोटी गेंद!! कवर्स के ऊपर से पंच किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद, दो रन हासिल हुआ|


14.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन मैक्सवेल ने मना कर दिया|

14.3 ओवर (1 रन) पैरों पर डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ खेला| एक ही रन मिल पाया|

14.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

14.1 ओवर (4 रन) चौका! इनसाइड आउट!! ओवर कवर्स!! गैप में गई गेंद, पीछे हैं फील्डर भागे लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए| कप्तान कोहली ने भी डग आउट से इस शॉट की तारीफ़ की है|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

13.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया| 36 गेंदों पर 35 रनों की दरकार|

13.4 ओवर (4 रन) चौका! रिवर्स लैप!! कमाल का शॉट यहाँ पर| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन महज़ गेंद को सीमा रेखा से पहले वापिस लाने के लिए| एक से बढ़कर एक शॉट देखने को मिल रहे हैं यहाँ पर|

13.3 ओवर (1 रन) हीव किया गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ| फील्डर से काफी आगे गिर गई गेंद| एक ही रन मिला|

13.2 ओवर (1 रन) एक बार फिर से हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर खेलकर सिंगल चुराया| इसी के साथ 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई|

13.1 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ़ पर बड़े आराम से ड्राइव किया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

12.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया| 13 ओवर के बाद 106/2 बैंगलोर, जीत के लिए 42 गेंदों पर 44 रन चाहिए|

12.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला|

12.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

12.3 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! क्या शॉट लगाया है| क्रिस मॉरिस पर स्वीप मार दिया और वो भी स्क्वायर लेग के ऊपर से 81 मीटर का लम्बा छक्का!! आह!! मेरे लिए ये शॉट ऑफ़ द मैच हो गया है भाई| इसी के साथ बैंगलोर के 100 रन भी पूरे हुए| क्या कमाल का शॉट था यार| तेज़ गेंद के सामने घुटना टिकाना और शॉट लगाना, उफ़ ये तो सोचने में ही सुंदर लगता है|

12.2 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर फुलर लेंथ बॉल को कवर्स के ऊपर से खेला| गैप मिला जहाँ से दो रन हासिल हो गए|

12.1 ओवर (1 रन) फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

11.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर 1 रन निकाला|

11.5 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को पॉइंट की ओर गाइड किया, एक रन हुआ|

11.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

11.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

11.3 ओवर (0 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेला, रन नहीं आया|

11.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

11.1 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार स्टे्ट शॉट खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

10.6 ओवर (4 रन) चौका! चपाती शॉट!! पॉइंट और कवर्स के बीच से खेला गया| फील्डर को पता भी नहीं चला और बॉल सीमा रेखा के पार चली गई| ये तो इस दिग्गज की क्लास है भाई!! 54 गेंदों पर 64 रनों की दरकार| क्या अब भी मुकाबले में कुछ जान बाक़ी है? शायद हाँ!!

10.5 ओवर (1 रन) चतुराई के साथ गेंद को पंच किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

10.4 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला और रन बटोरा|

10.3 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन पर खेला, एक ही रन मिला|

10.2 ओवर (0 रन) ओह!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से स्वीप मारने का प्रयास!! गेंद की टर्न से पूरीं तरह से बीट हुए औए कीपर ने उसे लपका|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) बैकफुट पंच सीधा कवर्स फील्डर की तरफ लेकिन कोई रन नहीं हुआ|

मैच रिपोर्ट