राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट विराट कोहली बोल्ड हर्षल पटेल| 70 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| एक अतिरिक्त गेंद इस ओवर में कराया गया था जिसका फायदा बैंगलोर की टीम को पडिकल के विकेट के रूप में मिला| वैसे तो काफी सारा ड्रामा हुआ इस गेंद पर| कैच आउट होने के बाद बल्लेबाज़ पवेलियन के बाहर चले गए, अगले बल्लेबाज़ संजू अंदर भी आ गए लेकिन थर्ड अम्पायर को तब जाकर कैच चेक करना था| बिग स्क्रीन पर इसे चेक किया गया जहाँ कोहली ने एक क्लीन कैच पकड़ा ऐसा देखने को मिला| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: WICKET! Devdutt Padikkal c Virat Kohli b Harshal Patel 37 (29b, 2x4, 2x6). RR 76/2 (10.0 Ov). CRR: 7.6

9.6 ओवर (1 रन) वाइड! बाउंसर से बल्लेबाज़ को छकाया था लेकिन अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|


9.5 ओवर (1 रन) आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद, बटलर ने उसे पॉइंट की दिशा में खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया, एक ही रन मिल पाया|

9.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

9.3 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद जिसे देव ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| सिराज ने बॉल को फील्ड किया, एक ही रन मिल पाया|

9.2 ओवर (0 रन) बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| फील्डर द्वारा एक शानदार स्टॉप, कोई रन नहीं हुआ|

9.1 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 9 ओवर के बाद 73/1 राजस्थान की टीम!!! फ़िलहाल क्रीज़ पर जोस बटलर और देवदत्त पडिकल ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| बैंगलोर के फील्डरों से हुई दो बड़ी गलतीयों का परिणाम बाउंड्री के रूप में मिल रहा हैं| जी हाँ बटलर और पडिकल का कैच ड्रॉप करना काफी महंगा पर रहा है यहाँ पर!!! ऐसे में अब बैगलोर के कप्तान फाफ यहाँ पर चाहेगे कि इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए...

8.6 ओवर (6 रन) छक्का! एक और ओवर की समाप्ति सिक्स के साथ| एक बार फिर से आगे आये लेकिन इस बार संपर्क बढ़िया कर लिया और भेज दिया बॉल को मिड विकेट बाउंड्री के पार छह रनों के लिए| 73/1 राजस्थान| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: It's a SIX! Jos Buttler hits Wanindu Hasaranga. RR 73/1 (9.0 Ov). CRR: 8.11

8.5 ओवर (0 रन) क़दमों का इस्तेमाल करने गए लेकिन लेग स्टम्प पर डाल दी गेंद| पैड्स से जा टकराई बॉल|

8.4 ओवर (1 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.3 ओवर (2 रन) पंच किया इस गेंद को कवर्स की दिशा में जहाँ फील्डर से मिस्फील्ड हुई| एक की जगह दो मिल गए|

8.2 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|

8.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन!! लेग साइड पर उसे फ्लिक किया, एक रन मिला|

बोलिंग चेंज!! वानिंदु हसरंगा को थमाई गई बॉल...

7.6 ओवर (6 रन) छक्का! वो भी सामने की ओर| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| आगे डाली गई थी गेंद जिसपर एक प्यारा सा प्रहार किया गया और छह रन बटोर लिए गए| 61/1 राजस्थान| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: It's a SIX! Devdutt Padikkal hits David Willey. RR 61/1 (8.0 Ov). CRR: 7.63

7.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

7.3 ओवर (4 रन) चौका! एक शानदार प्रयास सिराज द्वारा स्क्वायर लेग बाउंड्री पर| डाईव लगाकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन बॉल उनके हाथों के बीच से निकल गई और सीमा रेखा से जा टकराई| दुबारा में रोकने का प्रयास किया लेकिन तबतक बॉल पार कर चुकी थी| पटकी हुई गेंद पर कड़क पुल शॉट खेल दिया गया था| फ्लैट गई थी ये गेंद सिराज की तरफ जिन्होंने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए एक हाफ चांस को फुल चांस में तब्दील करना चाहा| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: Devdutt Padikkal hits David Willey for a 4! RR 53/1 (7.3 Ov). CRR: 7.07

7.2 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|

7.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

6.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुश किया गेंद को गैप में और डबल हासिल किया|

6.5 ओवर (6 रन) छक्का! जी हाँ, कैच टपकायेंगे तो मार तो खायेंगे ही ना| इस बार बटलर ने अपने हाथ खोले और आगे की गेंद पर जड़ दिया झन्नाटेदार छक्का वो भी सामने की ओर| राजस्थान vs बैंगलोर: Match 13: It's a SIX! Jos Buttler hits Akash Deep. RR 45/1 (6.5 Ov). CRR: 6.59

6.4 ओवर (2 रन) कैच ड्रॉप!! एक और जीवनदान जोस द बॉस को मिलता हुआ| ये खराब फील्डिंग बैंगलोर द्वारा| इस तरह के खिलाड़ी का अगर कैच छोड़ियेगा तो नुक्सान तो अब उठाना ही पड़ेगा न| गुड लेंथ गेंद को पुल किया था, मिस टाइम हो गया, हवा में मिड विकेट पर खिल गई गेंद जहाँ विली ने मिस जज करते हुए एक बड़ा मौका गंवा दिया|

6.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन हासिल हुआ|

6.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

6.1 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! रिएक्शन कैच का एक बड़ा मौका खुद अपनी ही गेंद पर गेंदबाज़ अर्शदीप ने गंवा दिया| गुड लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला, बोलर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चूक गए| लॉन्ग ऑफ़ पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 35/1 राजस्थान की टीम!!! फ़िलहाल क्रीज़ पर जोस बटलर और देवदत्त पडिकल संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| बैंगलोर के गेंदबाज़ रन गति पर रोक लगाने में अभी तक नाकाम रहे हैं| हालाँकि इसी बीच राजस्थान की टीम को यशस्वी जयसवाल के रूप में पहला बड़ा झटका पॉवर प्ले में ही लग गया हैं| ऐसे में राजस्थान टीम के कप्तान संजू चाहेंगे कि एक बेहतर साझेदारी यहाँ से इस दोनों बल्लेबाजों के बीच में की जाए...

5.6 ओवर (0 रन) बेहतरीन इनस्विंगर!! बल्लेबाज़ को चारों खाने चित कर दिया| पड़ने के बाद अंदर आई गेंद जिसे बल्लेबाज़ पढ़ नहीं पाए| एक कसा हुआ पॉवर प्ले हुआ समाप्त| 6 के बाद 35/1 राजस्थान|

5.5 ओवर (1 रन) इस बार पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप में फील्डर तैनात, एक रन मिला|

5.4 ओवर (1 रन) नटराज शॉट लेकिन सिंगल ही मिल पायेगा| पडिकल का ये फेवरेट शॉट है, लेकिन रन मात्र एक ही आया|

5.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

5.2 ओवर (1 रन) बढ़िया फील्डिंग पॉइंट की तरफ अर्शदीप द्वारा| डाईव लगाकर गेंद को रोका और एक चौका टीम के लिए बचाया| कट शॉट खेला गया था यहाँ पर|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

मैच रिपोर्ट