पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया|

9.5 ओवर (0 रन) एक डॉट गेंद वो भी अहम समय पर आता हुआ|


9.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेलकर सिंगल लिया|

9.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

9.3 ओवर (1 रन) एक और बिंग वाइड!!! एम अश्विन के द्वारा डाली गई| लेग स्टंप के काफी बाहर गुगली गेंद डाल बैठे| जिसको अम्पायर ने वाइड करार दिया|

9.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|

9.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर 1 रन लिया|

9.1 ओवर (1 रन) फुल टॉस बॉल को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

8.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को संजू ने थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|

8.5 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की दिशा में गेंद को गाइड करते हुए सिंगल लिया|

8.4 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां तैनात रन नही हुआ|

8.3 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप!! दूसरा जीवनदान सैमसन को मिलता हुआ| इस बार 36 रनों पर फील्डर मयंक ने दिया बल्लेबाज़ को लक| इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे सैमसन| लेंथ बॉल को सामने की तरफ उठाकर मार दिया था| लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ़ फील्डर कैच के लिए भागे| मयंक कैच को लपकने गए लेकिन उसी दौरान शाहरुख खान उनकी लाइन में आने लगे शायद उसी वजह से मयंक से ये कैच छूट गया| अब उनकी टीम को कितना महंगा पड़ेगा ये तो आने वाला वक़्त ही बतेयागा|

8.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गेल तेज़ी से गेंद पर आये और थ्रो करते हुए सिंगल लेने से रोक दिया|

8.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Sanju Samson hits Riley Meredith. RR 84/3 (8.1 Ov). Target: 222; RRR: 11.66

7.6 ओवर (2 रन) एक और दुग्गी!!! ओवर की हुई समाप्ति| लेंथ बॉल को बीच बल्ले से गैप में पंच किया और दो रन हासिल किया|

7.5 ओवर (2 रन) गैप में इस गेंद को ढकेला और दो रन हासिल किये|

7.4 ओवर (4 रन) चौके के साथ शिवम ने खोला अपना खाता| डीप पॉइंट बाउंड्री पर शमी द्वारा एक बेहतरीन प्रयास हो सकता था लेकिन उन्होंने पैर से गेंद को रोकना चाहा| गेंद उनके जूतों से लगने के बाद भी नहीं रुकी और सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करते हुए बाउंड्री हासिल किया| RR vs PBKS: Match 4: Shivam Dube hits Jhye Richardson for a 4! RR 74/3 (7.4 Ov). Target: 222; RRR: 12

क्या अब रियान पराग क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे? जी नहीं, शिवम दुबे को भेजा गया है...

7.3 ओवर (0 रन) बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! काफी बड़ी विकेट यहाँ पर पंजाब के हाथ लगती हुई| जोस बटलर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जाय रिचर्डसन ने किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की यॉर्कर गेंद को समझ नही पाए बल्लेबाज़| गेंद की गति से पूरी तरह हैरान रह गए बटलर| मिड ऑफ की ओर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद को बल्ले पर नही लगा सके और ऑफ स्टंप्स पर गेंद को खा बैठे| पंजाब धीरे-धीरे मैच पर अपना कब्ज़ा जमती हुई नज़र आ रही है| 70/3 राजस्थान| RR vs PBKS: Match 4: WICKET! Jos Buttler b Jhye Richardson 25 (13b, 5x4, 0x6). RR 70/3 (7.3 Ov). Target: 222; RRR: 12.16

7.2 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

7.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

6.5 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| गुगली थी ये गेंद जिस परख नहीं पाए थे बल्लेबाज़ और बड़ा शॉट लगाने चले गए थे| गेंद काफी ज्यादा टर्न होकर इनर पैड्स पर लगी जिसके बाद अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु नहीं लिया| पुल मारने गए थे बैकफुट पर इस अंदर आती गेंद को और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|

6.4 ओवर (0 रन) यॉर्कर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर ब्लॉक कर दिया|

6.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को शॉर्ट कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से गैप हासिल नहीं हुआ|

6.2 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को गैप में खेला और रन हासिल किया|

6.1 ओवर (4 रन) चौका!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए यहाँ पर जोस बटलर| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| RR vs PBKS: Match 4: Jos Buttler hits Murugan Ashwin for a 4! RR 65/2 (6.1 Ov). Target: 222; RRR: 11.35

6.1 ओवर (2 रन) नों बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नों बॉल करार दिय| अगली गेंद फ्री हिट होगी| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| इसी के साथ पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद राजस्थान की टीम का स्कोर जा पहुंचा 59/2 फ़िलहाल जीत के लिए राजस्थान को 84 गेंदों पर 163 रन चाहिए| वहीँ क्रीज़ पर अभी तक संजू सैमसन के साथ जोस बटलर टिककर बल्लेबाज़ी कर रहे है और बाउंड्री को लगातार लगा रहे हैं|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार उसी दिशा में गेंद को खेला लेकिन फील्डर ने उसे कट कर लिया| 11 रन इस ओवर से आये| 6 के बाद 59/2 राजस्थान|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!! बढ़िया टाइमिंग और उससे भी बढ़िया प्लेसमेंट!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे स्लाइस कर दिया था और गैप हासिल करते हुए टीम के खाते में चार रन डाले| RR vs PBKS: Match 4: Sanju Samson hits Arshdeep Singh for a 4! RR 58/2 (5.5 Ov). Target: 222; RRR: 11.58

5.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लो फुल टॉस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला, एक रन के लिए|

5.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर कोण बनाकर निकाली गई गेंद पर ड्राइव लगाने गए थे बटलर और गेंद की लाइन सुर लेंथ से बीट हुए| कीपर ने बाक़ी का काम पूरा किया|

5.2 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (4 रन) चौका!!! एक और बाउंड्री इस पारी में आती हुई| छोटी लेंथ की गेंद को सामने की तरफ रहकर पुल किया मिड ऑन फील्डर के पास से और गैप हासिल करते हुए चार रन अपने खाते में डाले| RR vs PBKS: Match 4: Sanju Samson hits Arshdeep Singh for a 4! RR 52/2 (5.1 Ov). Target: 222; RRR: 11.46

मैच रिपोर्ट