पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

टॉस को अपने नाम करने के बाद फील्डिंग संजू ने लिया ज़रूर लिया| लेकिन वो पंजाब के हक़ में जाता हुआ दिखाई दिया| इसी बीच राहुल को दिया गया जीवनदान संजू एंड कंपनी को काफ़ी महगा पड़ा| वहीँ राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कुल 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए चेतन सकरिया जिन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में 3 विकेट हासिल करते हुए ड्रीम डेब्यू किया| तो दूसरी ओर क्रिस मोरिस के हाथ 2 विकेट आई और तो उनका साथ देते हुए रियान पराग ने 1 विकेट अपने नाम किया| अब देखना ये है कि राजस्थान के बल्लेबाज़ इस पहार जैसे लक्ष्य को किस तरह से चेज़ करते हैं|

मुंबई के मैदान पर आया राहुल और हूडा नामक तूफ़ान| दूसरी ओर हमें एक युवा गेंदबाज़ का शानदार आगाज़ भी देखने को मिला, जी हाँ उसका नाम है चेतन सकरिया| राहुल और हूडा द्वारा 105 रनों की अहम साझेदारी के दम पर पंजाब ने राजस्थान के सामने 222 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया| टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई पंजाब की टीम ने शुरुआत में तो मयंक अगरवाल (14) ने अपना विकेट को गँवा दिया| लेकिन उसके बाद क्रिस गेल (40) ने आकर बाउंड्री लगाना शुरू कर दिया| हालाँकि अपनी पारी को और आगे की ओर नही ले जा सके और रियान पराग का शिकार बन गए| जिसके बाद सभी को इंतज़ार था कि पूरण बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आयेंगे लेकिन सभी को हैरान करते हुए दीपक हूडा (64) ने मैदान पर एंट्री मारी और छक्के और चौके लगाना शुरू कर दिया| जिसके बाद देखते ही देखते टीम का स्कोर 190 के पार चला गए| अंत में हूडा एक बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए| लेकिन राहुल (91) ने तूफ़ानी अंदाज़ में खेलकर टीम के स्कोर को शारुख खान के साथ मिलकर 221 रनों तक पहुँचाया|


19.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! 221 रनों पर पंजाब की पारी का हुआ अंत| एक बेहतरीन लास्ट ओवर सकरिया द्वारा देखने को मिला| लगातार अपनी धीमी गति की गेंदों से बल्लेबाज़ को परेशान किया और अंत में उनका विकेट भी हासिल किया| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की तरफ मारने गए और चकमा खा गए| हवा में खिल गई गेंद जहाँ मॉरिस ने पकड़ा एक आसान सा कैच|

19.5 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया| कमाल का चलता हुआ ये आखिरी ओवर|

19.4 ओवर (1 रन) लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

19.3 ओवर (0 रन) एक अहम् डॉट बॉल इस मौके पर आती हुई|

19.2 ओवर (0 रन) आउट!! शानदार कैच!! एक बेमिसाल पारी का अंत लाजवाब कैच द्वारा हुआ| राहुल तेवतिया जो पिछले साल बल्ले से कमाल दिखा रहे थे इस साल फील्डिंग में अपने जलवे बिखेर रहे हैं| एक छक्के को कैच में तब्दील किया, ये है खासियत इस लीग की| पैरों पर डाली गई गेंद को राहुल ने मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया था और एक वक़्त ऐसा लगा कि ये छह रनों के लिए निकल गई लेकिन तब आया तेवतिया नामक परिंदा| कैच को लपकने के बाद सीमा रेखा के बाहर जाते हुए दिखे, हवा में गेंद को उछाला और फिर वापिस आकर उसे लपक लिया| RR vs PBKS: Match 4: WICKET! KL Rahul c Rahul Tewatia b Chetan Sakariya 91 (50b, 7x4, 5x6). PBKS 220/5 (19.2 Ov). CRR: 11.38

19.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स के ऊपर से उठाकर मारा| अपना फेवरेट एरिया हासिल करते हुए चार रनों में तब्दील किया| RR vs PBKS: Match 4: KL Rahul hits Chetan Sakariya for a 4! PBKS 220/4 (19.1 Ov). CRR: 11.48

18.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल करते हुए गैप हासिल किया और चार रन अपने खाते में डाले| खान की पहली बाउंड्री| 220/4 पंजाब| RR vs PBKS: Match 4: Shahrukh Khan hits Mustafizur Rahman for a 4! PBKS 216/4 (19.0 Ov). CRR: 11.37

18.5 ओवर (1 रन) गैप में हलके हाथों से गेंद को ढकेला और सिंगल हासिल किया|

18.4 ओवर (2 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को कट करते हुए गैप से दो रन हासिल किये|

18.3 ओवर (4 रन) चौका!!! फ्री हिट पर आये चार रन!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल लेंथ की गेंद को स्लाइस किया कवर्स बाउंड्री की तरफ| कोई फील्डर नहीं था जिसकी वजह से राहुल को बाउंड्री हासिल हुई| RR vs PBKS: Match 4: KL Rahul hits Mustafizur Rahman for a 4! PBKS 209/4 (18.3 Ov). CRR: 11.3

18.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! और फ्री हिट जारी रहेगी| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डालने गए थे गेंद लेकिन वाइड की रेखा के काफी बाहर फ़ेंक बैठे|

18.3 ओवर (1 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट!!! रिवर्स शॉट लगाने गए थे राहुल लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए| थर्ड अम्पायर ने इसे नो बॉल करार दिया|

18.2 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को शाहरुख ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला लेकिन एक ही रन मिल पाया| सिंगल के साथ अपना पहला रन हासिल किया|

18.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|

17.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! बेहतरीन कैच सकरिया द्वारा शॉर्ट फाइन लेग पर| एक शानदार कैच लपकते हुए एक बड़े बल्लेबाज़ की पारी का अंत किया है| ये मेरी नज़र में कैच ऑफ़ द मैच होना चाहिए| पूरन बिना खाता खोले लौटे पवेलियन| लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद पर कुछ अलग प्रकार का शॉट लगाने गए और हवा में मार बैठे| फील्डर ने अपने बाएं ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए कैच को लपका| 201/4 पंजाब| RR vs PBKS: Match 4: WICKET! Nicholas Pooran c Chetan Sakariya b Chris Morris 0 (1b, 0x4, 0x6). PBKS 201/4 (18.0 Ov). CRR: 11.17

17.5 ओवर (1 रन) सिंगल लिया इस बार समझदारी के साथ गेंद को परखते हुए|

17.4 ओवर (6 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट की तरफ जहाँ गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी| टीम के 200 रन भी पूरे हुए| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! KL Rahul hits Chris Morris. PBKS 200/3 (17.4 Ov). CRR: 11.32

अब अगले बल्लेबाज़ होंगे निकोलस पूरन...

17.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा हिट लगाने के चक्कर में दीपक ने गंवाया अपना विकेट| क्रिस मोरिस को मिली पहली विकेट| दीपक 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर सही तरह से आई नही बॉल सीधे लॉन्ग ऑन फील्डर के हाथ में गई| इसी के साथ 105 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 194/3 पंजाब| RR vs PBKS: Match 4: WICKET! Deepak Hooda c Riyan Parag b Chris Morris 64 (28b, 4x4, 6x6). PBKS 194/3 (17.3 Ov). CRR: 11.09

17.2 ओवर (1 रन) शॉर्ट देन लेग की तरफ खेलकर राहुल ने सिंगल लिया|

17.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 रनों की साझेदारी पूरी होती हुई| ओहो क्या बात है राहुल भाई आप ने तो गेंदबाज़ को पूरी तरह से हेरान कर दिया| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को पैर ज़मीन में टिककर फाइन लेग की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! KL Rahul hits Chris Morris. PBKS 193/2 (17.1 Ov). CRR: 11.24

16.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार स्लाइस किया था गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से और गैप हासिल किया| गेंद बल्ले से लगने के बाद फील्डर को बीट करते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 187/2 पंजाब|

16.6 ओवर (5 रन) चौका!! गैप में गेंद को दे मारा और चार रन अपने खाते में डाले| ओह ये तो नो बॉल हो गई, यानी अगली गेंद फ्री हिट|

16.5 ओवर (4 रन) चौका!! अच्छी सोच थी गेंदबाज़ द्वारा लेकिन बल्लेबाज़ उनसे चालाक निकल गए| पुल तो किया लेकिन बल्ले के रुख को फाइन लेग की तरफ मोड़ा जिसकी वजह से गैप मिला और चार रन भी| ओह ये तो नो बॉल हो गई, यानी अगली गेंद फ्री हिट| RR vs PBKS: Match 4: Deepak Hooda hits Chetan Sakariya for a 4! PBKS 178/2 (16.5 Ov). CRR: 10.57

16.4 ओवर (0 रन) धीमी गति से डाली गई यॉर्कर बॉल!! बैक ऑफ़ द हैण्ड से डाली गई गेंद जिसकी वजह से बल्लेबाज़ चकमा खा गए| स्लाइस करना चाहते थे लेकिन बीट हुए|

16.3 ओवर (1 रन) अंदर आती हुई गेंद को कट किया पॉइंट फील्डर की तरफ और उसके हाथों से राहुल ने सिंगल चुरा लिया|

16.2 ओवर (1 रन) बड़े शॉट के लिए गए| अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन ही मिल पाया|

16.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 16 ओवर के बाद 172/2 पंजाब| फ़िलहाल क्रीज़ पर राहुल और दीपक दोनों ही अपना-अपना अर्धशतक बनाकर तूफ़ानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ कर रहे है और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में काफ़ी तेज़ी दिखा रहे हैं| राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की परेशानी बढ़ती हुई नज़र आ रही है| इस साझेदारी को समाप्त करने के लिए संजू को खेलना होगा कोई चाल|

15.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश करते हुए दीपक ने सिंगल लिया|

15.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

15.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को पॉवर के साथ खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर की ओर गई|

15.3 ओवर (1 रन) सिंगल और पचासा!!! महज़ 20 गेंदों में हूडा ने जड़ा अपना अर्धशतक| टीम को उनसे यहाँ पर एक बड़ी पारी की उम्मीद और ऐसा ही कुछ होना भी चाहिए| जिस लय में दिख रहे हैं वो टीम के स्कोर दूर लेकर जा सकते हैं| इस गेंद को हलके हाथों से गैप में ढकेला और रन पूरा किया| RR vs PBKS: Match 4: FIFTY! Deepak Hooda completes 50 (20b, 1x4, 6x6). PBKS 170/2 (15.3 Ovs). CRR: 10.97

15.2 ओवर (2 रन) लेग साइड पर हलके हाथों से गेंद को खेला जहाँ से दो रन मिल गया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (6 रन) ओहोहोहो!!! दीपक हूडा!! ये तो खतरनाक शॉट लगा दिया, मारकर देखा भी नहीं और गेंद सीधा काऊ कॉर्नर के बाहर चली गई छह रनों के लिए| ये तो अलग ही अंदाज़ का शॉट था भाई, मारने के बाद गेंद की तरफ देखा भी नहीं और यकीन था कि ये तो काफी दूर जाकर गिरेगी| इसे कहते हैं आत्मविश्वास| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Deepak Hooda hits Chris Morris. PBKS 167/2 (15.1 Ov). CRR: 11.01

मैच रिपोर्ट