पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की तरफ खेलकर दीपक ने सिंगल लिया|

14.5 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की दिशा में कट करते हुए सिंगल निकाला|


14.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! राहुल के बल्ले से आता हुआ बड़ा हिट यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद तो थे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के पार जाता हुआ देखते रह गए| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! KL Rahul hits Mustafizur Rahman. PBKS 159/2 (14.4 Ov). CRR: 10.84

14.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|

14.2 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

14.1 ओवर (1 रन) कैच का मौका लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर लेकिन बटलर से हुई ग़लती और एक बड़ा मौका गंवा बैठे| अगर यही कैच लॉन्ग ऑफ़ पर खड़े फील्डर स्टोक्स ट्राई करते तो उनके लिए अधिक आसानी होती क्योंकि बटलर घेरे के अंदर से उलटा भागते हुए कैच के लिए गए थे| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारने गए थे लेकिन मिस टाइम हो गए थे बल्लेबाज़|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक और बड़े ओवर की समाप्ति| पिछले दो ओवर में आये 40 रन| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी पंजाब के शेरो द्वारा देखने को मिल रही|

13.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस ओवर का तीसरा| हूडा अपने बल्ले से आग उगलते हुए, मानो गेल की रूह उनके अंदर घुस गई है| इस बार ऊपर से टर्न करने गए थे लेकिन बल्लेबाज़ का शानदार फॉर्म कोई टर्न वर्ण नहीं देख रहा| हर एक गेंद को स्टैंड्स के बाहर भेजने के बाद उछल उछलकर जश्न मनाते हुए| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Deepak Hooda hits Shreyas Gopal. PBKS 149/2 (13.5 Ov). CRR: 10.77

13.4 ओवर (0 रन) स्वीप किया फाइन लेग की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं हासिल हो पाया|

13.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और बड़ा शॉट दीपक के बल्ले से देखने को मिला| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की ओर| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन गेंद को बस देखते ही रह गए और बॉल गई सीधे सीमा रेखा के पार और मिला सिक्स| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Deepak Hooda hits Shreyas Gopal. PBKS 143/2 (13.3 Ov). CRR: 10.59

13.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Deepak Hooda hits Shreyas Gopal. PBKS 137/2 (13.2 Ov). CRR: 10.27

13.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|

12.6 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओवर का तीसरा मैक्सिमम!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का| बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| एक बड़ा ओवर हुआ समाप्त| 130/2 पंजाब| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Deepak Hooda hits Shivam Dube. PBKS 130/2 (13.0 Ov). CRR: 10

12.5 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट लगाने गए थे लेकिन गेंद की गति से चकमा खा गए|

12.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और मैस्किमम इस ओवर से आता हुआ| फुल टॉस गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया और मिड विकेट बाउंड्री के पार भेज दिया स्टैंड्स के भीतर| क्या कमाल का अटैक बल्लेबाज़ी टीम द्वारा देखने को मिला| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! Deepak Hooda hits Shivam Dube. PBKS 124/2 (12.4 Ov). CRR: 9.79

12.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका मिला|

12.2 ओवर (6 रन) झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारा और साईट स्क्रीन को चोट पहुंचाई| RR vs PBKS: Match 4: FIFTY! KL Rahul completes 52 (30b, 5x4, 2x6). PBKS 117/2 (12.2 Ovs). CRR: 9.49

12.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की गेंद जिसे लेग साइड पर खेला और गैप से सिंगल हासिल किया|

11.6 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|

11.5 ओवर (4 रन) चौका!!! दीपक के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| गैप में गई बॉल सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| RR vs PBKS: Match 4: Deepak Hooda hits Shreyas Gopal for a 4! PBKS 109/2 (11.5 Ov). CRR: 9.21

11.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

11.3 ओवर (1 रन) एक और बार लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए 1 रन निकाला|

11.2 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|

11.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

10.6 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ गेंद को गैप में खेला जहाँ से एक रन मिल गया|

10.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! सामने की तरफ| राहुल बनाम राहुल की जंग में बल्लेबाज़ राहुल की हुई जीत| गेंद की लाइन को परखते हुए क़दमों का इस्तेमाल किया| पिच तक पहुंचे और सामने की तरफ गेंद को दे मारा| बल्ले से लगने के बाद गेंद तीर की तरह साईट स्क्रीन को चीरती हुई स्टैंड्स में गई| RR vs PBKS: Match 4: It's a SIX! KL Rahul hits Rahul Tewatia. PBKS 101/2 (10.5 Ov). CRR: 9.32

10.4 ओवर (2 रन) शानदार कवर्स ड्राइव लेकिन उससे भी बेहतरीन फील्डिंग शिवम दुबे द्वारा| अपने दाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और एक चौका बचाया| ऊपर डाली गई गेंद को इन साइड आउट शॉट लगाया था|

10.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को गैप में पुश किया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

10.2 ओवर (1 रन) स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को पुल करते हुए सिंगल हासिल हुआ|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (2 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और खेलते ही दो की मांग की| फील्डर जबतक गेंद पर आते, यहाँ दो रन मिल गए|

मैच रिपोर्ट