मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का धमाकेदार मुकाबला जहाँ मुंबई ने राजस्थान को 70 गेंद पहले ही 8 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम अंक अपने नाम कर लिया| आज के लिए बस इतना ही कल फिर आपसे होगी मुलाकात बैंगलोर और हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले के साथ जो कि अबू धाबी के मैदान पर खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार नाथन कूल्टर-नाइल को दिया गया जिसके बाद वो इसे हासिल करते हुए काफी खुश दिखाई दिए| आगे कहा कि ये जीत हमारे लिए काफी अहम थी और अब यहाँ से हमें मोमेंटम हासिल हो गया है| अपने प्रदर्शन पर बोले कि खुश हूँ कि मैं एक अहम समय पर अपनी टीम को इस तरह का प्रदर्शन दे पाया| नाथन ने आगे बताया कि मैंने मुकाबले से पहले ये सोचा था कि चीज़ों को सिंपल रखना है| लाइन और लेंथ पर बोले कि कुछ गेंद नीचे रह रही थी जिसकी वजह से मुझे बस लाइन पर ध्यान देना था और वही करता चला गया|


मैच जीतकर बात करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हमने पहले गेंदबाज़ी करते हुए सही किया| आगे रोहित ने बोला कि हमने पहले तो राजस्थान की टीम को कम रनों पर रोका उसके बाद तेज़ी के साथ शुरुआत किया जो कि हमारी टीम को ज़रुरत भी थी| जाते-जाते रोहित ने कहा कि अब हमारी कोशिश होगी कि अपने अंतिम मुकाबले को भी जीतकर 2 अहम पॉइंट्स हासिल करेंगे और प्ले ऑफ में अपनी जगह बनाए| इस दौरान ये भी कहा कि अच्छी बात ये है कि कोलकाता हमसे पहले खेल रही और उसके बाद हमारा मुकाबला होगा, तब हमें ये पता चल जाएगा कि हमें किस अंदाज़ में खेलना है|

मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आये राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि आज उनकी तरफ से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसकी वजह से हम मुकाबले में पीछे रह गए| पहले उन्होंने गेंदबाजी में हमें कम स्कोर पर ऑल आउट कर दिया और उसके बाद जिस अंदाज़ में फायर पॉवर के साथ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा किया उससे तारीफ तो बनती ही है| अपनी टीम के प्रदर्शन पर बोले कि आज हमारा दिन नहीं था, आज जब हमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करना था हम नहीं दे पाए| उम्मीद करते हैं आगे इसे ना दोहराएंगे|

अंत में इशान किशन (50) ने हार्दिक पंड्या (5) के साथ मिलकर मुकाबले को सिक्स लगाकर जीत लिया| इसी बीच 90 रनों को डिफेंड करने मैदान पर आई राजस्थान की टीम के कप्तान ने कुल 4 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सकारिया ने 1-1 विकेट निकालकर दिया लेकिन वो टीम के लिए काफ़ी नहीं था| अंत में इशान किशन के द्वारा खेली गई अर्धशतकीय पारी ने मुकाबले को ख़त्म कर दिया| मुंबई को जिस मोमेंटम की तलाश थी वो अब मिल चुका है|

इशान किशन द्वारा खेली बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई ने 70 गेंद पहले ही 8 विकटों से मुकाबले को जीत लिया और 2 अहम अंक अपने नाम कर लिया| 91 रनों को चेज़ करने के लिए मैदान पर आई रोहित की पलटन ने आते ही अपने इरादे साफ़ कर दिए और पहले ही ओवर से बाउंड्री लगाना शुरू कर दिया| हालाँकि इसी बीच रोहित शर्मा (22) अपना विकेट गँवा बैठे तो जिसके बाद सूर्यकुमार यादव (13) भी बड़ा हिट लगाने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे|

ऐसी ही नहीं इसे चैंपियन टीम कहा जाता है, जो करिश्मा ये हर बार करती है आज भी उसे कर दिखाया| अब बस ज़रुरत है कि ऐसे करिश्मे को जारी रखे और हमें फाइनल की ट्रॉफी उठाती दिखाई दे| रोहित शर्मा के साथ साथ पूरी मुंबई पलटन खुश होगी और सबसे अच्छी बात कि उनके धाकड़ बल्लेबाज़ ईशान किशन भी अब फॉर्म में आ गए हैं यानी ये सोने पर सुहागा हो गया|

हुर्रे!!! मुंबई मुंबई!! हर तरफ ये शोर है हमें सुनने को मिलेगा| इस टीम को हलके में ना लेना वरना ये तुम्हे हल्का कर देगी| रोहित शर्मा एंड कम्पनी जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी वही करके दिखाया| ये वो टीम है जो पलक झपकते हवा का रुख बदल दे और आज वैसा ही कुछ कारनामा करके दिखाया है| मौजा ही मौजा!!! सच में इस टीम को इस तरह खेलता देख दिल गार्डन गार्डन हो जाता है|

8.2 ओवर (6 रन) छक्का! और इसी के साथ मुंबई ने इस मुकाबले को 70 गेंदों पहले 8 विकेट से ताबड़तोड़ अंदाज़ में जीत लिया| वाह जी वाह!! इसीलिए कहते हैं कि मुंबई को हलके में ना लेना वरना वो तुम्हे हल्का कर देगी| साथ ही इस छक्के की मदद से ईशान ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया|

8.1 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री!! ईशान ऑन फायर!! ये बंदा अब फॉर्म में आ गया है| मज़ा आ गया ये देखकर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ उठाकर मारा और चार रन हासिल किया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 24 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| अब जीत से महज़ 7 रन दूर मुंबई| इसी ओवर में उसे समाप्त करना चाहेंगे हार्दिक|

7.5 ओवर (6 रन) एक और छक्का! वाह ही वाह!! ईशान यू ब्यूटी!!! इस बार लेंथ बॉल को परखा और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार उठाकर मार दिया पूरे छह रनों के लिए|

7.4 ओवर (6 रन) छक्का! इस बार पूरा फायदा उठाया फ्री हिट का और छह रन हासिल किया| बैकफुट पर जाकर बॉल को लो फुल टॉस बनाया और मिड विकेट बाउंड्री के पार मार दिया छह रनों के लिए|

7.4 ओवर (3 रन) फ्री हिट पर दो ही रन आया!! स्क्वायर लेग फील्डर ने इस गेंद को फील्ड किया, बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ| ओह!! ये एक और नो बॉल यानी एक और फ्री हिट|

7.4 ओवर (1 रन) बैकफुट से गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| ओह ये तो नो बॉल हो गई| अगली गेंद फ्री हिट, स्ट्राइक पर ईशान|

7.3 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा फ्लिक शॉट!! पैड्स पर थी ये गेंद| बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से चार रन हासिल हुए|

7.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

7.1 ओवर (3 रन) तिग्गी!! बेहतरीन फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर फिलिप्स द्वारा!! गजब की फील्डिंग कर रहे हैं यहाँ पर| एक एक रन के लिए जान दे रहे हैं| ऐसा लग रहा है कि वो अब भी जिता सकते हैं अपनी टीम को यहाँ पर|

6.6 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच किया, रन नहीं मिल सका|

6.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

6.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन पूरा किया|

6.2 ओवर (1 रन) थर्ड में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

टाइम आउट का हुआ समय!! 6 के बाद 56/2 मुंबई, 35 रन जीत के लिए और चाहिए| रोहित की सोच होगी कि जल्द से जल्द इस टारगेट को हासिल किया जाए ताकि नेट रन रेट प्लस में आ सके| अब देखना है कि मुंबई कितने ओवर में इस मुकाबले को जीतती है!!

5.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर गेंद को खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

5.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

हार्दिक पांड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

5.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! 13 रन बनाकर स्काई लौट गए पवेलियन| धीमी गति से डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| गेंद पिच तक थोडा रुककर आई| उसी में शॉट लगाने गए मिड ऑफ़ के ऊपर से लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| एलिवेशन नहीं मिला और फील्डर के हाथों में चली गई| 56/2 मुंबई, लक्ष्य से 35 रन दूर|

5.3 ओवर (4 रन) चौका! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को पॉइंट की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

5.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

5.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (3 रन) बेहतरीन फील्डिंग यहाँ पर ग्लेन फिलिप्स के द्वारा देखने को मिला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेला, डीप पॉइंट से भागकर फिलिप्स आये और अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| बल्लेबाजों ने तेज़ी से 3 रन पूरा किया|

मैच रिपोर्ट