मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट रियान पराग बोल्ड युजवेंद्र चहल| 81 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 51 रन बनाकर स्काई लौटे पवेलियन| एक बड़ा शॉट लगाने की लालच में चहल की फ्लाईटेड गेंद पर फंस गए स्काई| 122/3 मुंबई, 30 गेंदों पर 37 रनों की दरकार| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: WICKET! Suryakumar Yadav c Riyan Parag b Yuzvendra Chahal 51 (39b, 5x4, 2x6). MI 122/3 (15.0 Ov). Target: 159; RRR: 7.40

14.5 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को ऑफ़ साइड पर कट कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|


14.4 ओवर (6 रन) छक्का! गुगली गेंद को पढ़ लिया| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए छह रनों के लिए| कमाल का प्रहार तिलक द्वारा| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: It's a SIX! Tilak Varma hits Yuzvendra Chahal. MI 121/2 (14.4 Ov). Target: 159; RRR: 7.12

14.3 ओवर (1 रन) बाई के रूप में रन आया| रूम बनाकर कट लगाने गए लेकिन बीट हुए उछाल से और कीपर से भी चूक हुई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

14.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

14.1 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को आगे आकर मिड विकेट की तरफ खेला| एक ही रन हासिल हुआ|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 14 ओवर के बाद 113/2 मुंबई, जीत के लिए 36 गेंदों पर 46 रनों की दरकार| फ़िलहाल क्रीज़ पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और अपनी टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं|

13.6 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! स्काई यु ब्यूटी!! इस मैक्सिमम के साथ अपना एक और अर्धशतक पूरा किया| वाह जी वाह!! क्या कमाल का खिलाड़ी है ये| अकेले ही अपनी टीम को जीत की रेखा के पार लेकर जा रहा है| फ्लाईटेड बॉल डाली थी अश्विन ने, बल्लेबाज़ को ललचाया था| स्काई कहाँ चूकने वाले| लगा दिया उस गेंद पर बड़ा शॉट लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ और छह रन हासिल कर लिए| 36 गेंदों पर 46 रनों की दरकार| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: FIFTY! Suryakumar Yadav completes 51 (36b, 5x4, 2x6). MI 113/2 (14.0 Ovs). Target: 159; RRR: 7.67

13.5 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच!! सामने की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

13.4 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| एक ही रन मिला| इस गेंद को अश्विन ने क्रीज़ के काफी पीछे से डाला था| ये इनकी क्लास है|

13.3 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे तिलक ने लेग साइड पर खेल दिया एक रन के लिया|

13.2 ओवर (1 रन) कैरम बॉल को ऑफ़ साइड पर खेला| गैप में गिरी जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

13.1 ओवर (1 रन) रिवर्स स्वीप शॉट खेला डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

12.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को कट लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन संपर्क नहीं हो पाया| कोई रन नहीं होगा| 42 गेंदों पर 57 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|

12.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

12.3 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार बाहर की गेंद को पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|

12.2 ओवर (4 रन) चौका! बहुमूल्य रन्स मुंबई के लिए आते हुए| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेल दिया| फील्डर काफी फाइन थे इस वजह से एक चौका मिल गया| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: Tilak Varma hits Kuldeep Sen for a 4! MI 99/2 (12.2 Ov). Target: 159; RRR: 7.83

12.1 ओवर (0 रन) डॉट गेंद| इस बॉल को मिड विकेट की तरफ खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को ऑफ़ साइड पर कट किया| दीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया| 95/2 मुंबई|

11.5 ओवर (1 रन) धीमी डाल दी गेंद आउट साइड ऑफ़ जिसे स्काई ने कवर्स की तरफ खेला एक रन के लिए|

11.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

11.3 ओवर (2 रन) सम्पूर्ण समर्पण बोल्ट द्वारा| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर भागते हुए डाईव लगाई और एक चौका बचाया| वाह जी वाह!! टीम के लिए दो रन बचाए| यहाँ भी स्वीप शॉट स्काई द्वारा खेला गया था|

11.2 ओवर (0 रन) एक बार फिर से स्वीप लगाया लेकिन टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|

11.1 ओवर (6 रन) छक्का! स्काई की चमक ही अलग है| आज चहल पर हमला करते हुए दिखे हैं| इस गेंद को स्वीप कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से 78 मीटर का लम्बा सिक्स आया गया| राजस्थान vs मुंबई: Match 44: It's a SIX! Suryakumar Yadav hits Yuzvendra Chahal. MI 91/2 (11.1 Ov). Target: 159; RRR: 7.70

10.6 ओवर (1 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर के पास की गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए सिंगल हासिल किया| 54 गेंदों पर 74 रनों की दरकार|

10.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

10.4 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

10.4 ओवर (5 रन) वाइड और साथ में एक बाउंसर!!! साथ में चौका भी मिल गया| बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से निकली गेंद| कीपर ने भी छलांग लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए और चार रन मिल गए|

10.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

10.2 ओवर (1 रन) चतुराई के साथ गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला और फील्डर के आगे से रन हासिल किया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

मैच रिपोर्ट