दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला और रन हासिल किया| 114/1 दिल्ली, लक्ष्य से 47 रन दूर|

14.6 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर की गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|


14.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! गुगली गेंद| कट लगाया और पॉइंट्स की तरफ खेला| एक ही रन मिल पायेगा|

मिचेल मार्श अपना ग्लव्स बदलते हुए...

14.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

14.3 ओवर (4 रन) चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लेग साइड पर स्लॉग कर दिया| बल्ले से लगते ही गेंद गोली की रफ़्तार से मिड विकेट बाउंड्री की तरफ गई जहाँ से चार रन मिल गया| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: David Warner hits Yuzvendra Chahal for a 4! DC 110/1 (14.3 Ov). Target: 161; RRR: 9.27

14.2 ओवर (1 रन) इस बार लेग स्पिन गेंद को पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|

14.1 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद| टर्न और मार्श ने कट करना चाहा लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ| कोई रन नहीं|

13.6 ओवर (1 रन) इस बार विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

13.5 ओवर (0 रन) लेग साइड पर गेंद को खेलन चाहा लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन सका|

13.4 ओवर (1 रन) मिस टाइम पुल किया| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

13.3 ओवर (4 रन) चौका! करारा ड्राइव| जैसे ही बल्ले पर लगी ये साफ़ हो गया कि चौका हो जाएगा| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| बोल्ट भी इस बाउंड्री को रोक नहीं पाए| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: David Warner hits Kuldeep Sen for a 4! DC 103/1 (13.3 Ov). Target: 161; RRR: 8.92

13.2 ओवर (0 रन) बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|

13.1 ओवर (1 रन) लेग साइड पर इस गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 13 ओवर के बाद 98/1 दिल्ली, जीत के लिए 42 गेंद पर 63 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन को यहाँ पर मुकाबले में वापसी करने के लिए विकेट की दरकार होगी...

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| 10 रन इससे आये| इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला और रन हासिल किया| 98/1 दिल्ली, 42 गेंदों पर 63 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (4 रन) बैक टू बैक चौका! खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: Mitchell Marsh hits Prasidh Krishna for a 4! DC 97/1 (12.5 Ov). Target: 161; RRR: 8.93

12.4 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: Mitchell Marsh hits Prasidh Krishna for a 4! DC 93/1 (12.4 Ov). Target: 161; RRR: 9.27

12.3 ओवर (1 रन) अतिरिक्त उछाल!! टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर से काफी आगे गिरी| एक रन का मौका बन गया|

12.2 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

12.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले पर आई गेंद| क्रीज़ में रहकर उसे ब्लॉक कर दिया गया|

बोलिंग चेंज!! प्रसिद्ध कृष्णा को गेंदबाजी थमाई गई है...

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|

11.5 ओवर (1 रन) बैक फुट से मार्श ने डीप कवर्स की ओर पंच किया| एक रन मिल गया|

11.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

11.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे लेकिन बीट हुए| एज नहीं था तो अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|

11.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल कवर्स से आता हुआ| फुल बॉल पर लगातार सिंगल हासिल कर रहे|

11.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|

11.1 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

10.6 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करते हुए डीप कवर्स से सिंगल हासिल किया| 83/1 दिल्ली|

10.5 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को कट लगाने गए लेकिन टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|

10.4 ओवर (1 रन) मिड विकेट की ओर वॉर्नर ने गेंद को खेला| एक रन आ गया|

10.3 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद पर मार्श ने हलके हाथों से मिड ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया|

10.2 ओवर (6 रन) छक्का! कैच ड्रॉप या टफ चांस!! इस बार भी बटलर थे| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर एक भरसक प्रयास था कि अंदर गेंद को फ़ेंक देंगे लेकिन असफल रहे| छह रन मिल गये| इसी के साथ मार्श का इस साल का पहला पचास पूरा हुआ| दिल्ली का खैमा उनसे काफी खुश होगा| राजस्थान vs दिल्ली: Match 58: FIFTY! Mitchell Marsh completes 53 (38b, 2x4, 5x6). DC 80/1 (10.2 Ovs). Target: 161; RRR: 8.38

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा|

मैच रिपोर्ट