राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: October 02, 2021 10:34 PM IST

9.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, एक रन आया|
9.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की दिशा में गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
9.3 ओवर (6 रन) दो गेंद दो छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! अम्पायर्स के बाजुओं में दर्द हो गया होगा आज हाथ उठाते उठाते!!! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
9.2 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
9.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
8.6 ओवर (0 रन) अच्छी वापसी जडेजा द्वारा पहली गेंद पर सिक्स खाने के बाद| बाक़ी की गेंदों को कसी हुई लाइन पर रखा| बड़े शॉट्स नहीं लगाने दिए|
8.5 ओवर (0 रन) बैकफुट से संजू ने इस गेंद को खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
8.3 ओवर (2 रन) स्लाइस किया गेंद को कवर्स बाउंड्री की तरफ जहाँ से दो रन हासिल हुआ|
8.2 ओवर (1 रन) एक बार फिर से बड़े शॉट के लिए गये लेकिन मिस टाइम कर बैठे| कवर्स की तरफ हवा में गई ये गेंद, नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से सिंगल का मौका बन पाया|
8.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! पॉवर फुल शॉट यहाँ पर शिवम दुबे के द्वारा देखने को मिला| इसी के साथ 9वें ओवर की शुरुआत में ही राजस्थान टीम का 100 रन पूरा हुआ| आगे डाली गई गेंद को पूरे ताक़त के साथ लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार ताल में गेंद गई सीधे मैदान के बाहर 97 मीटर लंबा सिक्स|
जड्डू को थमाई गई है गेंद...
7.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर जगह बनाकर कट किया और एक रन लिया|
7.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
7.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
7.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
7.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7.1 ओवर (4 रन) रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं संजू जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर|
6.6 ओवर (1 रन) पॉइंट की तरफ गेंद को खेला, सिंगल की मांग और उसे हासिल कर लिया, 89/2, 78 गेंदों पर 101 रनों की दरकार|
6.5 ओवर (4 रन) शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| सैमसन अपनी लय में दिखते हुए|
6.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| फील्डर अम्बाती से हुई चूक, सिंगल मिल गया|
6.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
6.2 ओवर (2 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर 2 रन अपने नाम किया|
6.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! पहली ही गेंद पर आसिफ ने यशस्वी का विकेट हासिल कर लिया| बड़ी शुरुआत इस युवा को मिलती हुई| 50 रनों की एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत, अब मोमेंटम चेन्नई को मिलता हुआ दो बैक टू बैक विकेट के साथ| तेज़ गति से डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को बैठकर पुल मारने गए थे, गति से बीट हुए, ग्लव्स से लगी ये गेंद और कीपर धोनी के दस्तानों में गई और वो कहाँ ऐसी चूक करने वाले| 81/2 राजस्थान|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 81/1 राजस्थान, जीत से 109 रन दूर| लाजवाब शुरुआत यहाँ पर संजू के दोनों सलामी बल्लेबाज़ के द्वारा देखने को मिली| ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलकर बाउंड्री हासिल किया लेकिन इसी बीच लुईस आउट हो गए पर अपनी टीम को तेज़ तरार शुरुआत देते गए है| चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी यहाँ से चाहेंगी कि ओर कोई बड़ी साझेदारी न पनप सके...
5.6 ओवर (4 रन) पहली बाउंड्री कप्तान सैमसन द्वारा| खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| 81/1 राजस्थान|
5.5 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
5.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
5.3 ओवर (0 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में इस गेंद को खेला, फील्डर वहां पर तैनात, कोई रन नहीं हुआ|
संजू सैमसन अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आते हुए...
5.2 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! राजस्थान को लगा पहला झटका| एविन लुइस के द्वारा 27 रनों की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी का हुआ अंत| शार्दुल ठाकुर ने किया पहला शिकार| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा संपर्क नहीं हुआ की गेंद स्टैंड तक पहुँच जाए| सीधे बॉल गई फील्डर के हाथ में जहाँ से जोश हेज़लवुड ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 77/1 राजस्थान|
5.1 ओवर (2 रन) कैच का मौका था यहाँ पर लेकिन उथप्पा ने गंवाया| आगे डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद ऑफ साइड की ओर हवा में गई| फील्डर गेंद को पकड़ने के लिए गए| लेकिन बॉल हाथ में नहीं आई, इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला| 10 ओवर के बाद 119/2 राजस्थान|