चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कसा हुआ ओवर रहा ये हेज़लवुड द्वारा| अब 30 गेंदों पर 25 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (0 रन) मिड ऑफ़ पर गेंद को पंच किया लेकिन रैना ने उसे फील्ड कर लिया|


14.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

14.3 ओवर (0 रन) धीमी गति से आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला, फील्डर वहां तैनात|

14.2 ओवर (4 रन) चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| लगातार छोटी गेंद डालते हुए जोश|

14.1 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ़ पर पंच किया, रन नहीं हासिल हुआ|

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ शिवम दुबे ने अपने इंडियन टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया| लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|

13.6 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

13.5 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर टप्पा खाती हुई गेंद कीपर के पास गई, रन नहीं मिला|

13.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|

13.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|

13.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक किया, एक रन हो गया|

13.1 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन मिला|

13.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

12.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हेज़लवुड के खाते में 50 रन लग गए| हमेशा बल्लेबाज़ के पचास की बात होती है आज गेंदबाज़ के पचासे की बात होगी| वो भी 18 गेंदों पर| इस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया और रन हासिल किया| 42 गेंदों पर 37 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा इया बार| पॉइंट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

12.4 ओवर (4 रन) शानदार ग्लांस शॉर्ट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| बेहतरीन चेज़ देखने को मिल रही है यहाँ पर|

12.3 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

12.2 ओवर (4 रन) चौका! एक और शानदार कट शॉट, टाइमिंग के साथ इस गेंद को मारा और गैप से बाउंड्री अर्जित की|

12.1 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

11.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| राजस्थान की टीम को जीत के लिए 48 गेंदों पर 49 रन चाहिए|

11.5 ओवर (0 रन) ओह!! ये काफी चोटिल भरा पल!! गेंदबाज़ के पैरों पर जा लगी ये गेंद और वो ज़मीन पर गिर गए| ये अच्छा नहीं लगता देखने पर, उम्मीद करते हैं की सैम ठीक होंगे वहां पर| बल्लेबाज़ ने तुरंत जाकर सैम से उनकी खैरियत पूछी जो देखकर अच्छा लगा| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ पूरी ताक़त से मारा था और बॉल जाकर गेंदबाज़ को लग गई थी|

11.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! एक और फुलटॉस एक और बड़ा शॉट यहाँ पर दुबे के बल्ले से आती हुई| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|

11.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बल्ला घुमाया लेकिन बीट हो गए थे बल्लेबाज़| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

11.3 ओवर (4 रन) चौका!!! शिवम दुबे के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाकर खेला| फील्डर गेंद को पकड़ने गए| लेकिन उनके पकड़ से दूर गेंद एक टप्पा कहकर गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

11.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

11.2 ओवर (2 रन) फुलटॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर इस बार 2 रन ले लिया|

11.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिला!! फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ पर खेला एक रन के लिए| 54 गेंदों पर 63 रनों की दरकार|

10.6 ओवर (2 रन) सिंगल के साथ होती ओवर की समाप्ति लेकिन ये तो नो बॉल हो गई| फ्री हिट का साइरन बजा!! इस गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर पुल कर दिया था जहाँ से एक रन मिला|

10.5 ओवर (1 रन) गुड लेंथ बॉल!! अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|

10.4 ओवर (1 रन) चतुराई के साथ कवर्स की तरफ गेंद को ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन मिला|

10.3 ओवर (1 रन) सामने की तरफ जोर से लगाया गया शॉट| लॉन्ग ऑन फील्डर ने उसे कट किया, एक ही रन मिला|

10.2 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (1 रन) ओह!! भाई साहब!! क्या कड़क शॉट था, कवर्स फील्डर तक एक टप्पे के बाद गई गेंद, सिंगल मिला|

मैच रिपोर्ट