पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार अपने लिए रूम बनाकर पॉइंट की दिशा में खेला गया शॉट और बाउंड्री हासिल कर ली| 5 के बाद 57/0 पंजाब| एक आक्रामक शुरुआत| पंजाब vs बैंगलोर: Match 3: Shikhar Dhawan hits David Willey for a 4! PBKS 57/0 (5.0 Ov). Target: 206; RRR: 9.93

4.5 ओवर (0 रन) स्टम्पिंग का मौका लेकिन चूक गए कीपर कार्तिक| बल्ले और शरीर के बीच से आई गेंद इस वजह से कार्तिक उसे लपक नहीं पाए| धवन जल्दी से क्रीज़ में वापिस आये|


4.4 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|

4.3 ओवर (4 रन) चौका! शिखर धवन का स्कूप शॉट!! एक बार फिर से बैंगलोर की गेंदबाजी पूरी तरह से टेस्ट होती हुई| बेहतरीन स्टार्ट हुआ यहाँ पर इस रन छे के दौरान| पंजाब vs बैंगलोर: Match 3: Shikhar Dhawan hits David Willey for a 4! PBKS 53/0 (4.3 Ov). Target: 206; RRR: 9.87

4.2 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|

4.1 ओवर (6 रन) अपर कट और छक्का! मयंक के खाते में गए पूरे छह अंक| गेंदबाजों को जैसे रिमांड पर लिया हुआ है| कुछ अलग करना होगा यहाँ पर| पंजाब vs बैंगलोर: Match 3: It's a SIX! Mayank Agarwal hits David Willey. PBKS 48/0 (4.1 Ov). Target: 206; RRR: 9.98

3.6 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से गेंद को मिड ऑन की तरफ पुश किया और सिंगल बटोर लिया| 4 के बाद 42/0 पंजाब|

3.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री!! सिराज आज काफी महंगे साबित होते हुए| छोटी गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की दिशा में खेल दिया, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| पंजाब vs बैंगलोर: Match 3: Mayank Agarwal hits Mohammed Siraj for a 4! PBKS 41/0 (3.5 Ov). Target: 206; RRR: 10.21

3.4 ओवर (0 रन) अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| कोई रन नहीं, बढ़िया वापसी दिराज द्वारा|

3.3 ओवर (6 रन) छक्का! छक्का! इस बार शॉट गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| आगे डाली गई गेंद को महज़ अपनी टाइमिंग के साथ सामने की तरफ उठाकर आर दिया और छह रन बटोर लिया| पंजाब vs बैंगलोर: Match 3: It's a SIX! Mayank Agarwal hits Mohammed Siraj. PBKS 37/0 (3.3 Ov). Target: 206; RRR: 10.24

3.2 ओवर (2 रन) हीव किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ गेंद को लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| फील्डर घेरे के अंदर से बॉल के पीछे भागे, दो ही रन मिले|

3.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ गेंद को टैप किया कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

2.6 ओवर (1 रन) ओह!! डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन चूक गए विली| प्रयास एक नम्बर था बस हिट लगाने की दरकार थी और गब्बर को वापिस लौटना पड़ता| ऑफ़ साइड पर खेला और रन भाग खड़े हुए थे, विली गेंद पर गए, उसे लपका और उल्टा घुमते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया जो विकटों के पास से निकल गया| बाल बाल बचे गब्बर, फ्रेम में भी नहीं थे वहां पर|

2.5 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद, मिस टाइम पुल शॉट, नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद, एक ही रन मिला|

2.4 ओवर (1 रन) गब्बर द्वार स्टेप आउट!! विली ने पटक दी गेंद, पुल करने पर मजबूर किया, एक ही रन मिल पाया|

2.3 ओवर (2 रन) चिप किया इस गेंद को धवन ने कवर्स की दिशा में और गैप से दो रन हासिल किया|

2.2 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट बाउंड्री की तरफ कट किया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|

2.1 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|

1.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 2 के बाद 22/0 पंजाब|

1.6 ओवर (5 रन) 5 वाईड्स! एक और अतिरिक्त गेंद और अतिरक्त बाउंड्री!!! कीपर कार्तिक का एक भरसक प्रयास लेकिन वो भी चूक गए और गेंद फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई|

1.5 ओवर (4 रन) चौका! स्विंग को कवर्स करते हुए लगाया गया शॉट| कवर्स इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| पंजाब vs बैंगलोर: Match 3: Mayank Agarwal hits Mohammed Siraj for a 4! PBKS 16/0 (1.5 Ov). Target: 206; RRR: 10.46

1.4 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

1.3 ओवर (0 रन) वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|

1.3 ओवर (5 रन) 5 वाईड्स! बाउंसर!! ये गेंद बल्लेबाज़ और कीपर दोनों के ऊपर से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चौका भी दे गई| टप्पा खाने के बाद टेक ऑफ़ कर गई ये गेंद|

1.2 ओवर (0 रन) इस बार रूम बनाकर मारने गए बल्लेबाज़ लेकिन सिराज ने अपनी तेज़ गति से बल्लेबाज़ को छका दिया| कोई रन नहीं हुआ|

1.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद से की है शुरुआत| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

दूसरे छोर से कौन आएगा गेंद लेकर? मोहम्मद सिराज को थमाई गई बॉल...

0.6 ओवर (4 रन) चौका! क़दमों का इस्तेमाल और धवन का फेवरेट चौका| ऐसे ही वो आगे निकलकर गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव कर देते हैं और बाउंड्री बटोर लेते हैं| पंजाब vs बैंगलोर: Match 3: Shikhar Dhawan hits David Willey for a 4! PBKS 7/0 (1.0 Ov). Target: 206; RRR: 10.47

0.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन की मांग थी और उसे चुरा भी लिया|

0.4 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर गब्बर ने आगे आकर पुल कर दिया लेग साइड पर जहाँ से गेंद को फील्ड कर लिया गया| एक ही रन मिला|

0.3 ओवर (0 रन) एक और आउटस्विंगर!! एक और बढ़िया लीव धवन द्वारा| समझदारी से समय लेकर खेलना चाहते हैं|

0.2 ओवर (0 रन) आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

0.1 ओवर (1 रन) पहली ही गेंद पर आया सिंगल| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|