पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पुश कर दिया और रन बटोर लिया| 143/3 राजस्थान| 30 गेंदों के बाद 47 रनों की दरकार|

14.5 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर ऑफ स्टंप को मिस करती हुई बॉल एक टप्पा के साथ कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|


14.4 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|

14.3 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद अतरिक्त उछाल के साथ पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ द्वारा अपील हुई लेकिन उसे अम्पायर ने मना किया|

शिमरन हेटमायर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट लियाम लिविंगस्टन बोल्ड अर्शदीप सिंह| 68 रनों की पारी का हुआ अंत| अर्शदीप को जिस काम के लिए लाया गया था वो पूरा किया| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर एक बढ़िया जज कैच लियाम द्वारा पकड़ा गया| लेंथ में धीमी गति से डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| गति से चकमा खा गए इस वजह से शॉट मिस टाइम हुआ और हवा में खिल गई गेंद जहाँ से फील्डर द्वारा आसान सा कैच पकड़ा गया| 141/3 राजस्थान| पंजाब vs राजस्थान: Match 52: WICKET! Yashasvi Jaiswal c Liam Livingstone b Arshdeep Singh 68 (41b, 9x4, 2x6). RR 141/3 (14.2 Ov). Target: 190; RRR: 8.65

14.1 ओवर (1 रन) चिप किया मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

13.6 ओवर (1 रन) इस बार हलके हाथों से थर्ड मैन की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से रन भाग लिया| 140/2 राजस्थान, 36 गेंदों पर 50 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और चौका इस ओवर से आता हुआ| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| पंजाब vs राजस्थान: Match 52: Devdutt Padikkal hits Rahul Chahar for a 4! RR 139/2 (13.5 Ov). Target: 190; RRR: 8.27

13.4 ओवर (1 रन) आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया, एक रन मिल गया|

13.3 ओवर (4 रन) चौका! बहुत आला शॉट!! फील्ड से खेलते हुए बल्लेबाज़| अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की| पंजाब vs राजस्थान: Match 52: Yashasvi Jaiswal hits Rahul Chahar for a 4! RR 134/2 (13.3 Ov). Target: 190; RRR: 8.62

13.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

13.1 ओवर (2 रन) हवा में थी गेंद!! स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया शॉट| संदीप के आगे गिर गई बॉल| अच्छा स्टॉप किया और दो रनों पर सीमित कर दिया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 13 ओवर के बाद 127/2 राजस्थान, जीत के लिए 42 गेंदों पर 63 रनों की दरकार| फ़िलहाल क्रीज़ पर यशस्वी जयसवाल ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| वहीँ उनका पूरा साथ देते हुए देवदत्त पडिकल भी संभलकर खेल रहे हैं|

12.6 ओवर (4 रन) चौका! इस ओवर की तीसरी बाउंड्री| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| 127/2 राजस्थान| 42 गेंदों पर 63 रनों की दरकार| पंजाब vs राजस्थान: Match 52: Yashasvi Jaiswal hits Rishi Dhawan for a 4! RR 127/2 (13.0 Ov). Target: 190; RRR: 9.0

12.5 ओवर (4 रन) चौका! ये शॉट भी सीखा है जोस द बॉस से| कमाल का लैप शॉट लगाकर कीपर के ऊपर से चौका लगा दिया| चतुराई भरी बल्लेबाज़ी इस युवा द्वारा देखने को मिल रही| पंजाब vs राजस्थान: Match 52: Yashasvi Jaiswal hits Rishi Dhawan for a 4! RR 123/2 (12.5 Ov). Target: 190; RRR: 9.35

12.4 ओवर (0 रन) लेग स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|

12.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

12.1 ओवर (4 रन) चौका! बढ़िया टाइमिंग और बेहतरीन प्लेसमेंट के साथ पहली ही गेंद पर बाउंड्री हासिल हुई| अब इस ओवर को बड़ा बनाना चाहेंगे बल्लेबाज़| सामने की तरफ खेला गया था शॉट| पंजाब vs राजस्थान: Match 52: Yashasvi Jaiswal hits Rishi Dhawan for a 4! RR 117/2 (12.1 Ov). Target: 190; RRR: 9.32

11.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

11.5 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ यशस्वी ने टीम में वापसी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया| उनके करियर का दूसरा| अच्छी वापसी कह सकते हैं इसे| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ते हुए रन बटोर लिया| पंजाब vs राजस्थान: Match 52: FIFTY! Yashasvi Jaiswal completes 50 (33b, 5x4, 2x6). RR 113/2 (11.5 Ovs). Target: 190; RRR: 9.43

11.4 ओवर (2 रन) बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|

11.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|

11.2 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप नहीं हासिल हुआ| कोई रन नहीं|

11.1 ओवर (1 रन) गैप से एक सिंगल यहं पर आता हुआ|

11.1 ओवर (2 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में सिंगल भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 2 रन| लेग स्टंप्स के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| कीपर के हाथ से लगकर लेग साइड की ओर गई गेंद जहाँ से बाई के रूप में एक रन मिल गया|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|

10.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

10.4 ओवर (1 रन) सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|

10.4 ओवर (1 रन) वाइड! एक और अतिरिक्त गेंद यहाँ पर आती हुई साथ में एक अतिरिक्त रन भी मिल गए|

10.3 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|

10.2 ओवर (4 रन) चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| पंजाब vs राजस्थान: Match 52: Yashasvi Jaiswal hits Sandeep Sharma for a 4! RR 103/2 (10.2 Ov). Target: 190; RRR: 9.0

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| पंजाब vs राजस्थान: Match 52: Yashasvi Jaiswal hits Sandeep Sharma for a 4! RR 99/2 (10.1 Ov). Target: 190; RRR: 9.25

मैच रिपोर्ट