राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

14.5 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेला, एक रन हो गया|


14.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

14.3 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

रियान पराग बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

14.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! बड़ा विकेट| महज़ 1 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए यशस्वी| 49 के स्कोर पर बरार ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई| शॉर्ट कवर्स पर एक बेहतरीन कैच मयंक अगरवाल द्वारा| मिडिल स्टम्प की गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए रन लेना चाहते थे| बल्ले को पहले बंद कर बैठे, लीडिंग एज लेकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ फील्डर मयंक ने आगे की तरफ भागते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा डाईव लगाकर| काफी निराशा के साथ युवा पवेलियन की ओर चलता हुआ| 136/4  राजस्थान|

14.1 ओवर (0 रन) इस बार पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

13.6 ओवर (6 रन) छक्का!! एक और बड़ा शॉट एक और बार गेंद मैदान से गई बाहर| ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क, गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|

बॉल ग़ायब हो गई है छक्का लगने के बाद, अब दूसरी गेंद आएगी..

13.5 ओवर (6 रन) छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला सिक्स यहाँ पर|

13.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

13.3 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

13.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

13.1 ओवर (1 रन) ओह!! हवा में गेंद तो थी लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेला| फील्डर के पास गेंद एक टप्पा खाकर हाथ में गई, एक रन हो गया|

12.6 ओवर (1 रन) 6 गेंद 6 सिंगल!! एक कसा हुआ ओवर टी20 के लिहाज़ से कह सकते हैं इसे| ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| 13 के बाद 122/3 राजस्थान| बेस मिल चुका है अब इसपर बड़ी इमारत बनाने की ज़रुरत|

12.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से फ्लिक शॉट गेम में आया और रन हासिल हुआ|

12.4 ओवर (1 रन) कट शॉट!! कवर्स की तरफ गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

12.3 ओवर (1 रन) एक बार फिर से लेग साइड पर गेंद को खेला और रन बटोर लिया|

12.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

12.1 ओवर (1 रन) बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

11.6 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

11.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! कमाल का डाईविंग कैच मिड विकेट से स्क्वायर लेग बाउंड्री पर भागते हुए फेबियन एलन द्वारा| ओहोहो!! कमाल का कैच था यार, देखकर मज़ा आ गया| ये भी लेंथ बॉल थी जिसे पुल कर दिया था, स्क्वायर लेग पर गोली की रफ़्तार से निकल रही थी गेंद| ऐसा लगा कि छक्का हो जाएगा लेकिन इसके बीच में एलन पता ना कहाँ से आ गए और एक बेमिसाल उड़ता हुआ कैच पकड़कर बल्लेबाज़ को चौंका सा दिया| 116/3 राजस्थान|

11.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|

11.4 ओवर (6 रन) छक्का! कमाल का शॉट!! लेंथ बॉल को पुल किया लेग साइड पर| ओहोहो, बल्ले से लगने के बाद ये गेंद तीर की तरफ सनसनाते हुए निकल गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|

11.3 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन लिया|

11.2 ओवर (4 रन) चौका!! लैप शॉट यहाँ पर लियाम लगाते हुए| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को कीपर के ऊपर से खेला| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

11.1 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की ओर पुल किया, फील्डर गेंद के पास आये और बॉल को उठाकर फेकना चाहा| गेंद हाथ से फिसकी और ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|

10.6 ओवर (4 रन) बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इसी के साथ टीम के 100 रन भी पूरे हुए| इस बार जैसे ही ऊपर रखी गेंद देखी उसे सामने की तरफ चिप कर दिया| लॉन्ग ऑफ़ और लॉन्ग ऑन फील्डर के बीच से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| 101/2 राजस्थान|

10.5 ओवर (1 रन) आगे आकर मारने गए, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी और ऑफ़ साइड पर गई गेंद| एक ही रन मिला|

10.4 ओवर (0 रन) रूम बनाकर मारने का प्रयास लेकिन अंदर आई बॉल और पैड्स को जा लगी| कोई रन नहीं हुआ|

10.3 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को मोड़ा एक रन के लिए|

10.2 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला| एक ही रन मिला|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

10.1 ओवर (0 रन) मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला| रन नहीं मिल सका|

मैच रिपोर्ट