मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन हासिक किया|

9.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! रोहित के बल्ले से आता हुआ एक बड़ा हिट| फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| PBKS vs MI: Match 17: It's a SIX! Rohit Sharma hits Fabian Allen. MI 48/2 (9.5 Ov). CRR: 4.88


9.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

9.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|

9.2 ओवर (1 रन) एक बार फिर से कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर उठाकर खेला, गैप में गई गेंद 1 रन मिला|

टाइम आउट का हुआ समय!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 39/2 मुंबई, एक सधी हुई शुरुआत इस टफ पिच पर| रोहित अपना समय लेकर खेल रहे हैं और उन्हें पता होगा कि अब इस टफ पिच पर किस तरह का स्कोर बनाना होगा| दूसरी ओर राहुल की सोच होगी कि कम से कम स्कोर पर मुंबई को रोक दिया जाए..

8.6 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|

8.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

8.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई बॉल को स्वीप किया इस बार लेग साइड की ओर जहाँ से एक रन मिला|

8.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|

8.2 ओवर (0 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन टर्न से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे|

8.1 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन लिया|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस महंगे ओवर की समाप्ति| 11 रन इस ओवर से आये| ऊपर डाली गई गेंद को रोहित ने मिड ऑन की दिशा में पुश कर दिया और एक रन भाग लिया| 37/2 मुंबई|

7.5 ओवर (1 रन) फ्लाईट डाली गई गेंद जिसे स्काई ने पुश कर दिया मिड ऑफ़ की तरफ और गैप से सिंगल हासिल किया|

7.4 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की दिशा में रोहित ने इस गेंद को टहलाया जहाँ से सिंगल हासिल हो गया|

7.3 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से मिड ऑफ की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|

7.2 ओवर (4 रन) एक और चौका!! पिछली गेंद का एक्शन रिप्ले!! इस बार फील्डर ने डाईव तो लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए और चौका मिल गया| PBKS vs MI: Match 17: Rohit Sharma hits Fabian Allen for a 4! MI 34/2 (7.2 Ov). CRR: 4.64

7.1 ओवर (4 रन) चौका!! पहली ही गेंद पर रोहित ने चौका जड़ा, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को ड्राइव किया, पॉइंट फील्डर के बाएँ ओर से गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ, हवा में थी लेकिन गैप में गई चार रनों के लिए| PBKS vs MI: Match 17: Rohit Sharma hits Fabian Allen for a 4! MI 30/2 (7.1 Ov). CRR: 4.19

सूर्यकुमार यादव आये हैं अब बल्लेबाज़ी के लिए...

6.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा दूसरा झटका| ईशान किशन 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रवी बिश्नोई को पहले ही ओवर में मिली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को कट करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल सीधे कीपर के हाथ में गई जहाँ से राहुल ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 26/2 मुंबई| PBKS vs MI: Match 17: WICKET! Ishan Kishan c KL Rahul b Ravi Bishnoi 6 (17b, 0x4, 0x6). MI 26/2 (7.0 Ov). CRR: 3.71

6.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को इस बार लॉन्ग ऑन की तरफ खेला एक रन मिला|

6.4 ओवर (2 रन) ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए रोहित ने तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

6.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|

6.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

6.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को रोहित ने स्लिप की ओर गाइड किया| एक टप्पा खाकर बॉल गई गेल के हाथ में, रन नही हुआ|

पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 21/1 रोहित आर्मी| शुरुआत भले ही धीमी हुई हो लेकिन अंजाम काफ़ी ख़तरनाक होने वाला है| ये सन्नाटा आने वाले तूफ़ान के संकेत दे रहा है| फ़िलहाल क्रीज़ पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| इस दोनों पर स्कोर को आगे की ओर तेज़ी से बढ़ाने की ज़िम्मेदारी होगी...

5.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| 21/1 मुंबई|

5.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| गैप मिला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

5.4 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| पॉइंट फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

5.3 ओवर (1 रन) बेहतरीन इनस्विंगर गेंद को रोहित ने समझदारी के साथ पॉइंट की तरफ खेला| ऐलन वहां पर तैनात थे लेकिन दोनों बल्लेबाजों के उनके आगे से रन चुरा लिया| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच|

5.2 ओवर (0 रन) कवर पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

5.1 ओवर (1 रन) गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को ईशान ने पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

मैच रिपोर्ट