दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: May 16, 2022 09:24 PM IST

...रन चेज़...
एक समय दिल्ली की टीम का स्कोर 15 ओवर के बाद 116 रन ही था तब उन्हें यहाँ से रन गति को तेज़ी से बढ़ाने की दरकार थी| तभी मिचेल मार्श (63) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ करते हुए 17वें और 18वें ओवर से 26 रन बटोरे और टीम के स्कोर को 145 के पार ले गए| हालाँकि इसी बीच मार्श ने रबाडा की गेंद पर अपना विकेट गँवा दिया| अंत में अक्षर पटेल (17) ने कुछ रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 159 रनों तक पहुँचाया| इसी दौरान मयंक ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें लियाम लिविंगस्टन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट निकालकर दिए जबकि रबाडा के हाथ 1 ही विकेट आई| अब देखना होगा कि करों या मरों के इस रोमांचक मुकाबले के 160 रनों के लक्ष्य को चेज़ करने पंजाब की टीम किस सोच के साथ मैदान पर आती है|
जिसकी अगली ही गेंद पर ललित यादव को भाग्य का साथ मिला| आते के साथ बड़ा शॉट लगाने गए ललित ने फील्डर को कैच थमा बैठे था इसी बीच थर्ड अम्पायर ने नो बॉल बताया और फिर बल्लेबाज़ ने रहात की सांस ली| ललित ने कुछ देर मार्श के साथ मिलकर पारी को आगे की ओर बढ़ाया और अपनी टीम के स्कोर को 95 के पार ले गए लेकिन मिला हुआ जीवनदान का लभ ललित ज़्यादा नहीं उठा सके और अर्शदीप का शिकार बन गए| ऐसे में अब दिल्ली की टीम को ज़रुरत थी की कुछ देर तक साझेदारी बनाकर स्कोर बोर्ड को चलाया जाए लेकिन कप्तान तो कप्तान हैं उन्हें कुछ और ही सोचा और पंत ने आते के साथ बड़ा हिट लगाना शुरू कर दिया| इसी बीच मयंक ने लिविंगस्टन के हाथ में गेंद थाई और लियाम ने पहले पंत तो उसके कुछ देर बाद रोवमन पॉवेल का शिकार करते हुए दिल्ली की आधी टीम को पवेलियन की ओर चलता कर दिया|
एक बार फिर से चला मिचेल मार्श का बल्ला तो दिल्ली की टीम ने ली रहात की सांस!! मिचेल मार्श के द्वारा खेली गई 63 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली ने पंजाब के सामने इस करो या मरो के मुकाबले में 160 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई पंत की सेना को मुकाबले की पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर के रूप में बड़ा झटका लगा| हालाँकि उसके बाद भी पॉवर प्ले में रन गति पर गिरावट नहीं आई और मार्श ने सरफराज़ खान (32) के साथ मिलकर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 51 रन बना दिए| इसके बाद बड़ा हिट लगाने के प्रयास में सरफराज़ ने अपना विकेट गँवा दिया|
19.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| यानी 159 रनों पर दिल्ली की पारी का हुआ अंत| पंजाब के सामने 160 रनों का लक्ष्य जो इस पिच पर आसान नहीं होगा| इस बार भी जड़ में डाली गई गेंद जिसे मिड विकेट की तरफ खेला और तेज़ी से भागते हुए दो रन चुरा लिया|
19.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे| वहीँ पर रह गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
19.4 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर दो रन ले लिया|
19.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट हरप्रीत ब्रार बोल्ड अर्शदीप सिंह| लो फुल टॉस पर मारना इतना आसान नहीं होता| एक और विकेट अर्शदीप के खाते में गई| 3 रन बनाकर ठाकुर पवेलियन लौटे| यॉर्कर के प्रयास में लो फुल टॉस गई गेंद जिसे लॉन्ग ऑन की तरफ उठाकर तो मारा लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| बॉल सीधा फील्डर ब्रार के हाथों में चली गई जहाँ से एक आसान सा कैच लपका गया| 154/7 दिल्ली|
19.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! अंदर की गेंद को हीव तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया| एक ही रन मिला|
19.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! जड़ की गेंद को बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक कमाल का ओवर रबाडा का समाप्त हुआ| महज़ तीन रन इस ओवर से आये| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
18.5 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.4 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ अक्षर| कैच की अपील थी लेकिन अम्पायर ने इसे नकारा| रिव्यु लेने पर पता चला कि गेंद बल्ले से नहीं बल्कि थाई पैड्स को लगकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| पैड्स की गेंद को फ्लिक लगाने गए थे लेकिन बीट हो गए थे|
18.3 ओवर (1 रन) सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
शार्दूल ठाकुर क्रीज़ पर आये हैं...
18.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!!! कॉट ऋषि धवन बोल्ड कगिसो रबाडा| 63 रनों की मार्श की पारी का हुआ अंत| मिड विकेट पर एक बढ़िया रनिंग कैच ऋषि द्वारा| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद| मार्श ने इसपर बड़ा शॉट लगाया लेकिन मिस टाइम हो गए| गेंद हवा में तो गई लेकिन दूरी नहीं हासिल हो पाई| सीमा रेखा से आगे भागते हुए फील्डर ने एक बढ़िया लो कैच लपक लिया| इस विकेट से निश्चित ही टोटल स्कोर पर फर्क पड़ने वाला है| 149/6 दिल्ली|
18.1 ओवर (0 रन) बड़ा शॉट लगाने गए थे मार्श लेकिन असफल रहे| पहली गेंद इस ओवर की डॉट रही|
17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 149/5 दिल्ली|
17.5 ओवर (4 रन) चौका! कैच का मौका था गब्बर के पास लॉन्ग ऑफ़ पर लेकिन गेंद को लपक नहीं पाए और मार्श को जीवनदान के साथ-साथ चौका भी मिल गया| फुल टॉस गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चिप किया था| धवन तेज़ी से कैच के लिए भागे लेकिन आखिरी समय में डाईव लगाने के बाद भी गेंद को हाथों में नहीं रख पाए| बॉल उनको पीछे छोड़ती हुई सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए| एक भरसक प्रयास कह सकते हैं इसे|
17.4 ओवर (4 रन) लेग बाई का चौका!! जैसे भी रन्स आये, दिल्ली इसे दोनों हाथों से बटोरेगी| पैड्स पर जा रही थी गेंद| हीव करने गए लेकिन बीट हुए| पैड्स को लगकर फाइन लेग की तरफ तेज़ी से गई गेंद जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
17.3 ओवर (1 रन) एक और बढ़िया यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे खोदकर सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.2 ओवर (1 रन) इस बार जड़ की गेंद को मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
17.1 ओवर (4 रन) चौका!! खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर|
16.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे आकर बॉल को मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया| संपर्क इतना बढ़िया था कि गेंद काफी तेज़ी के साथ सीमा रेखा को पार कर गई| 134/5 दिल्ली|
16.5 ओवर (1 रन) इस बार गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया एक रन के लिए|
16.4 ओवर (4 रन) चौका! इसी के साथ मार्श का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| दो बैक टू बैक पचासा| टीम को अब उनसे एक बड़ी पारी की ज़रुरत होगी ताकि दिल्ली एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँच सके| अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
16.3 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आया| स्वीप लगाने गए पैड्स की गेंद को लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगने के बाद फाइन लेग की तरफ गई बॉल जहाँ से एक रन मिल गया|
16.2 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल, कवर्स की दिशा में खेला, गैप हासिल नहीं हुआ|
15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को पॉइंट की ओर कट किया, फील्डर वहां मौजूद रन नहीं मिल पायेगा|
15.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
15.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर क्रॉस बल्ला चलाया लेकिन बीट हो गए|
15.4 ओवर (1 रन) लेग स्पिन गेंद को मार्श ने ऑफ़ साइड पर टैप किया और रन हासिल किया|
15.3 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.2 ओवर (4 रन) चौका! मिसफील्ड हुई शॉर्ट कवर्स फील्डर द्वारा और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई| आगे की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला गया था|
15.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
स्वागत