पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.
- NDTVSports
- Updated: May 16, 2022 09:57 PM IST

4.6 ओवर (1 रन) वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
4.5 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
4.4 ओवर (1 रन) रन आउट का बड़ा मौका यहाँ पर दिल्ली टीम के हाथ से निकलता हुआ!!! जड़ में डाली गई गेंद पर शिखर धवन ने मिड ऑन की ओर शॉट खेलते के साथ रन लेने भागे| गेंदबाज़ ने अपने बाँए ओर डाईव लगकर गेंद को पकड़ा| दूसरे छोर पर खड़े राजपक्षे ने रन लेने से मन किया| धवन नॉन स्ट्राइकर एंड तक आ गए| गेंदबाज़ ने जल्दबाज़ी दिखाते हुए गेंद को कीपर की ओर थ्रो करना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथ से मिड विकेट की तरफ थ्रो हो गई| इसी बीच राजपक्षे ने भागकर एक रन ले लिया|
4.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
4.2 ओवर (4 रन) चौका!!! गब्बर के बल्ले से आती हुई दूसरी बाउंड्री यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई बॉल| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बल्ले के बीच में लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई और मिला चार|
4.1 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ गब्बर| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को किस कर रही थी| बल्लेबाज़ ने ली होगी चैन की सांस| टर्न होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे| पिछले पैड्स पर जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई थी जिसे फील्ड अम्पायर ने नकार दिया था|
ललित यादव को थमाई गई बॉल...
3.6 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर राजपक्षे ने डिफेंड करना सही समझा|
भानुका राजपक्षे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.5 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड एनरिक नॉर्तजे| 28 रन बनाकर जॉनी लौटे पवेलियन| अभी तक छोटी गेंदों पर बड़ा शॉट लगाते हुए दिख रहे थे लेकिन इस बार उसी छोटी गेंद पर अपना विकेट दे बैठे| इस बार 152 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से डाली गई गेंद पर पुल लगाया| तेज़ गति के कारण ठीक तरह से बॉल को टाइम नहीं कर पाए| हवा में गई गेंद स्क्वायर लेग फील्डर की तरफ जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 38/1 पंजाब, लक्ष्य से 122 रन दूर|
3.4 ओवर (4 रन) चौका! जॉनी ने इस गेंद का पूरा फायदा उठाया| जड़ में डाली गई गेंद को रूम बनाकर कवर्स की दिशा में खोदकर निकाला और चौका हासिल किया|
3.4 ओवर (2 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गब्बर ने बाहर की गेंद को थर्ड मैन की ओर खेला एक रन हुआ| ओह ये तो नो बॉल हो गई| यानी अगली गेंद फ्री हिट| बेयरस्टो होंगे स्ट्राइक पर|
3.3 ओवर (0 रन) ओह!! बेहतरीन आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| रूम बनाकर खेलना चाहते थे लेकिन कमाल की स्विंग हुई|
3.2 ओवर (1 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बेयरस्टो ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया|
3.1 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद पर कहाँ मौका गंवाने वाले बेयरस्टो!! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने लेग साइड से अपने लिए एक बाउंड्री बटोरी| इस तरह की गेंद से बचना होगा वरना वो हर बार ऐसे शॉट्स लगाते जायेंगे|
2.6 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! ये गब्बर का पका पकाया शॉट है| अकसर ऐसे शॉट लगाते हैं वो| सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
2.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
2.4 ओवर (1 रन) बढ़िया गेंद!! जड़ में डाली गई| जॉनी ने उसे ब्लॉक किया| धवन ने रन की मांग की| रन भागे उसी दौरान खलील ने मज़ाक में गब्बर को रोकने का प्रयास किया लेकिन रन पूरा हुआ| फिर बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों हंसने लगे|
2.3 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|
2.2 ओवर (1 रन) इस बार धीमी गति की गेंद ऑफ़ स्टम्प पर| आड़े बल्ले से लेग साइड पर फिर से मारा लेकिन इस बार एक ही रन मिल पाया|
2.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| जॉनी जॉनी छह मारा!!! बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी|
1.6 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 13/0 पंजाब|
1.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! फ्रेंच कट!! इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन विकटों को छोड़ते हुए गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
1.4 ओवर (0 रन) डॉट बॉल मिलेगी| धवन ने गेंद को कट किया पॉइंट की दिशा में लेकिन गतिप नहीं मिला|
1.3 ओवर (1 रन) इस बार अपने लिए रूम बनाकर थर्ड मैन की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
1.2 ओवर (4 रन) चौका! शॉर्ट आर्म जैब!! बेयरस्टो का ये पका पकाया शॉट है| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर काफी तेज़ी के साथ पुल कर दिया| फाइन लेग पर गैप था जिस वजह से चौका मिल गया|
1.1 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ करने एनरिक नॉर्टजे आए...
0.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| धवन का खाता भी खुला| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 6/0 पंजाब|
0.5 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर पटकी हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की ओर पुल शॉट खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई गेंद| एक रन ही मिल सका|
0.4 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.3 ओवर (0 रन) इनस्विंगर बॉल!! लेग साइड पर थी जिसे फ्लिक लगाने गए| पैड्स को लगकर कीपर के दस्तानों में गई बॉल जहाँ से कैच की हलकी सी अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.2 ओवर (4 रन) चौका! रन चेज़ का पहला रन बाउंड्री के रूप में आया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप मिल गया जिसकी वजह से चार रन मिल गया|
0.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ को सम्मान देते हुए गेंद को डिफेंड कर दिया|
4.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक रोमांचक ओवर की समाप्ति| इस बार आगे की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला जहाँ से ललित ने खुद ही भागकर बॉल को रोक दिया| 5 के बाद 44/1 पंजाब|